Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



किसानो के हित के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूँ : हरीश रावत

harish_rawat

बीजापुर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य में विद्युत परियोजनाओं के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में पूरी मजबूती से हमने अपना पक्ष रखा है। उत्तराखंड में जलविद्युत परियोजनाओं को लेकर एक मिथक सा बना दिया गया है। यह कैसे हो सकता है कि उत्तराखंड के लिए अलग तर्क व नियम हो जबकि हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर सहित शेष भारत के लिए अलग नियम हो। जो नियम उत्तराखंड के लिए बनाया जाएगा वही पूरे भारत के लिए होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने उत्तराखंड को पर्यावरण की टेस्ट भूमि बना दिया है उनसे विनम्रता के साथ कहना चाहेंगे कि देश दुनिया को अमूल्य पर्यावरण सेवाएं देने वाले उत्तराखंड में पर्यावरण की रक्षा में योगदान बड़े-बड़े शहरों में रहने वालों का नहीं बल्कि यहां के गांवों में रहने वाले हमारे भाई बहिनों का है। चारधाम यात्रा के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे लोग काम कर रहे हैं। 7-8 फीट की बर्फ में काम करने वालों को प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है। केवल छिद्रान्वेषण करके लगातार काम कर रहे हमारे लोगों का मनोबल कम नहीं किया जाना चाहिए। हमने वैकल्पिक प्लान भी तैयार कर रखे हैं। चारधाम यात्रा को लेकर हमने पूरी तैयारियां कर रखी हैं। जिस दिन कपाट खुलेंगे उसी दिन से यात्रा भी प्रारम्भ हो जाएगी। सरकारी आयोजनों में कटौति के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा राज्य इस समय भीषण कृषि संकट जूझ रहा है। हम अपने किसान भाईयों को हर सम्भव राहत पहुंचाना चाहते हैं। केंद्र से भी मदद का अनुरोध किया गया है यद्यपि उन्होंने राहत के मानकों को शिथिल नहीं किया है जिससे राहत राशि पर्याप्त नहीं होगी। इसलिए राज्य सरकार अपने स्तर पर काश्तकारों को सहायता उपलब्ध करवाने के लिए कोई कमी नहीं रखेगी। हमारी कोशिश है कि किसानों को इतनी मदद तो मिल ही जाए कि वे अपनी अगली फसल की तैयारी कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली दरें विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित की जाती है न कि राज्य सरकार द्वारा। वैसे अभी भी हमारे यहां बिजली दरें महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा से काफी कम है। भगवानपुर विधानसभा उपनिर्वाचन के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपना काम किया है और पूरा भरोसा है कि जनता अपना आर्शीवाद हमे देगी।

Leave A Comment