Breaking News:

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026



विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न

हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ,स्वामी रामतीर्थ परिसर में लीगल एड सेंटर विधि विभाग द्वारा हुआ आयोजन

टिहरी / देहरादून | हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ,स्वामी रामतीर्थ परिसर में लीगल एड सेंटर ,विधि विभाग द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नई टिहरी के संयोजन को एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम धरसाल गांव , विकास खंड चम्बा में किया गया ।शिविर में विधि विभाग के शिक्षकगण, छात्रों शोधार्थी,और गांव के लोग उपस्थित रहे। विधि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ए. के. पाण्डेय ने शिविर की अध्यक्षता की। लीगल एड सेंटर की संयोजिका डॉ. हिमानी बिष्ट ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया तथा उन्हें शिविर के उद्देश्य से अवगत कराया। विधि विभाग के डॉ. एस.के. चतुर्वेदी ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराध और गौरा शक्ति ऐप के बारे में संबोधित किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में यह भी बताया कि आज के युग में बढ़ते साइबर अपराध को कैसे रोका जाए तथा इससे संबंधित शिकायत कहां और कैसे दर्ज की जाए। तत्पश्चात जिला विधि सेवा प्राधिकरण नई टिहरी के रिटेनर व वरिष्ठ अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां जी ने निः शुल्क विधिक सहायता कैसे प्राप्त किया जा सकता है तथा अपनी शिकायतों का समाधान इसके द्वारा कैसे किया जा सकता है इसके बारे में ग्रामीण लोगों को विस्तार से बताया ।उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैसे निःशुल्क सहायता प्रदान करता है इसके बारे में भी जानकारी दी। तत्पश्चात विधि विभाग के ही अंशकालिक शिक्षक व वरिष्ठ अधिवक्ता आर एस डोटियाल जी ने भी विधिक सेवा संबंधी जानकारी ग्रामीणों को दी। तत्पश्चात एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के छात्रो ने दहेद हत्या और घरेलू हिंसा पर नुक्कड़ नाटक भी किया । छात्रों द्वारा भी बाल अधिकार, मुफ्त कानूनी सहायता, दहेज प्रथा, संविधान में प्रदान की गई निःशुल्क प्राविधानऔर जंगल की आग पर भी अपने विचार प्रस्तुत किये। शिविर का संचालन विधि विभाग के शोधार्थी सूर्य प्रकाश मौर्य एवं गरिमा धर्मशक्तु ने संयुक्त रूप से किया। शिविर का समापन व धन्यवाद विधि विभाग के शोधार्थी अनुज कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। शिविर का आयोजन धरसौल गांव के ग्राम प्रधान नितिन देवी के सहयोग से पंचायत भवन में किया गया।अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नई टिहरी द्वारा कानूनी पुस्तिकाओं का भी वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया। शिविर में गीता , विधि विभाग के शोधार्थी देवेंद्र मनी,मनोज यादव, आराधना, राजेश, सुभाष, सतेंद्र,सुंदर, पूजा,अर्पित तथा विधि के छात्र छात्राएं, ग्रामीण लोग सहित 60 से अधिक लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment