Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन

देहरादून। विश्व साइकिलिग दिवस पर साईकिल चलाकर लोगों को जागरूक किया। आज यहां उत्तराखंड की समस्त साइकिलिंग कम्युनिटी द्वारा एक मंच पर एकत्र होकर विश्व साइकिलिंग दिवस का आयोजन किया गया। पहाड़ी पैडलर, रोड स्पिन वोररिएर, सरमंग एडवेंचर, विकासनगर एथलेटिक्स क्लब की टीम ने सामूहिक रूप से विश्व साइकिल दिवस मनाया। विश्व साइकिल दिवस अवसर पर उत्तराखंड साइकिलिंग कम्युनिटी द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में 150 से ज्यादा लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी पुरषोत्तम (आईएएस) मौजूद रहे। उन्होंने साइकिल रैली को फ्लैग ऑफ करके इसकी शुरुआत की गई और उन्होंने स्वयं रैली में हिस्सा लिया और सभी राइडर्स के साथ साइकिल चलाकर गांधी पार्क पहुंचे सभी लोगों को जागरूक किया। इस रैली की शुरुआत गांधी पार्क से हुई और दिलाराम बाजार, गाड़ी कैंट, कनॉट प्लेस होते हुए वापस गांधी पर इसका समापन हुआ। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा वहां पर मौजूद सभी प्रतिभागियों और आम जनता को साइकिल से होने वाले फायदे और यातायात सुरक्षा के विषय में जागरूक किया गया। अपने वक्तव्य में उन्होंने साइकिल से होने वाले फायदे के विषय में सभी को बताया। उन्होंने कहा की साइकिल चला कर हम खुद को फिट रख सकते हैं और साथ ही पर्यावरण को सुंदर रखने में अपने भूमिका निभा सकते हैं और साथ ही पेट्रोल डीजल के इस्तेमाल कम कर पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहयोग कर सकते हैं। अनिल गुरुंग ने साइकिल दिवस के बारे में जानकारी दी और रोज साइकिल से चलने का आवाह्न किया। पहाड़ी पैडलर के संस्थापक गजेंद्र रमोला ने समस्त साइकिलिंग कम्युनिटी की ओर से साइकिल प्रेमियों की सुरक्षा, साइकिल फ्रेंडली वातावरण बनाने हेतु मुख्यमंत्री आवास में जाकर ज्ञापन दिया। इस मौके पर कर्नल अनिल गुरुंग, श्रध्दा, भावना, पूनम, अंजलि, जयदीप कंडारी, पियूष अरोरा, प्रभजोत सिंह, आलोक छेत्री अरुण कुमार, गोपाल सिंह राणा अरुण कुमार, नितिन छेत्री, अनुज केडियल, राजन गुप्ता, अंकित सिकरी आदि मौजूद रहे।

Leave A Comment