Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



‘बियर टेबल’ और ‘कब्रिस्तान वाली चुड़ैल’ नामक पुस्तक का हुआ विमोचन

 

देहरादून | देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में लेखिका सुरभि सिंघल के कहानी संग्रह ‘बियर टेबल’ और लेखक देवेन्द्र प्रसाद के उपन्यास ‘कब्रिस्तान वाली चुड़ैल’ पुस्तक का विमोचन किया हुआ। यह कार्यक्रम पटेलनगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों के साथ एक चर्चा भी की गयी जिसमें उन्होंने अपने लेखन यात्रा और अपनी पुस्तक के विषय में श्रोताओं को बताया। वहीं लेखकों द्वारा अपनी-अपनी पुस्तक के अंश का पाठ भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन विकास नैनवाल, एक बुक जर्नल नामक वेब पत्रिका के संपादक, के द्वारा किया गया। अपनी पुस्तक की जानकारी देते हुए सुरभि सिंघल द्वारा कहा गया कि उनकी इस पुस्तक में आज की नारी की कहानियाँ हैं जो कि भीरु प्रवृत्ति से बाहर आकर न केवल अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रही हैं बल्कि साथ में अपने पर अन्याय करने वालों पर पलट वार भी कर रही हैं। वहीं देवेन्द्र प्रसाद द्वारा बताया गया कि डर एक आदिम भाव है जो आदिकाल से मनुष्य के साथ रहा है। यही कारण है कि डरावनी कहानियाँ पाठकों को आज भी आकर्षित करती आ रही हैं।

‘बियर टेबल’ लेखिका सुरभि सिंघल की चौथी पुस्तक

दोनों ही साहित्यकारों द्वारा इस बात पर भी जोर दिया गया कि लेखन इस तरह से होना चाहिए जिससे पाठक उसके साथ जुड़ाव महसूस कर पाये। वहीं उन्होंने साहित्य में बने खाँचों को तोड़कर हर तरह के लेखन पर खुलकर चर्चा करने की भी बात की। जानकारी जो कि ‘बियर टेबल’ लेखिका सुरभि सिंघल की चौथी पुस्तक है। पेशे से शिक्षिका सुरभि सिंघल के इससे पहले तीन उपन्यास ‘फीवर 104’, ‘वापसी इंपोसिबल’, ‘लेट लतीफ़ लव’ प्रकाशित हो चुके हैं। इस नवीन कहानी संग्रह संग्रह में उनकी आठ कहानियों को संकलित किया गया है। आज की नारी के जीवन के पलों को दर्शाती इन काहनियों में लेखिका द्वारा सामयिक मुद्दों को उठाया गया है।

कब्रिस्तान वाली चुड़ैल’ लेखक देवेन्द्र प्रसाद की भी चौथी पुस्तक

वहीं ‘कब्रिस्तान वाली चुड़ैल’ लेखक देवेन्द्र प्रसाद की चौथी पुस्तक है। यह पुस्तक फ्लायड्रीम्स प्रकाशन से प्रकाशित हुई है। इससे पूर्व उनके दो कहानी संग्रह ‘खौफ… कदमों की आहट’ और ‘नरपिशाच’ और एक उपन्यास ‘लौट आया नर पिशाच’ प्रकाशित हो चुका है। उनका उपन्यास ‘कब्रिस्तान वाली चुड़ैल’ पुस्तक रूप में प्रकाशित होने से पहले प्रतिलिपि नामक ऑनलाइन ऐप्पलीकेशन में सिलसिलेवार प्रकाशित हुआ था जहाँ इस शृंखला को 13 लाख व्यूज प्राप्त हुए थे। वहीं पॉकेट एफएम में इस उपन्यास के ऑडियो संस्करण को 30 लाख बार सुना जा चुका है।

Leave A Comment