Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



अक्षय ने मिशन मंगल में किया 32 करोड़ रु. का निवेश

akshay_kumar

मिशन मंगल भारत की पहली स्पेस फिल्म है। अमूमन हॉलीवुड की इस जोनर की फिल्मों का बजट 500 करोड़ से ज्यादा का होता है। जैसे ग्रैविटी का बजट 100 मिलियन अमरीकी डॉलर था। इंटरस्टेलर 165 और द मार्शियन 108 मिलियन डॉलर में बनी थी। इन सबके उलट मिशन मंगल ऑफिशियली महज 32 करोड़ में बनी है। फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति ने पुष्टि की। उनकी बहन इसरो साइंटिस्ट हैं। जगन को उनकी मदद से इसरो के और भी वैज्ञानिकों से बात करने का मौका मिला। जगन शक्ति ने बताया, “मिशन का गहराई से अध्ययन किया। यह जाना कि इतनी कम लागत में मंगल तक एक रॉकेट कैसे जा सकता है। इसके लिए हमने सौ से ज्यादा वैज्ञानिकों से बात की। उनसे मिले इनपुट्स से हमने फिल्म की कहानी डिजाइन की।” एक जुगाड़ यह था कि हर तीन साल पर मंगल छह करोड़ किलोमीटर नजदीक आ जाता है। तो वैसी तारीख में यान भेजा गया, जब पृथ्वी से मंगल की दूरी कम थी। साथ ही स्वदेसी निर्मित रॉकेट में ही 1000 किलोग्राम ईंधन के साथ मंगल पर भेजा गया।फिल्म में हेवी वीएफएक्स हैं। इसके बावजूद उसका बजट हाई नहीं हुआ। वह इसलिए कि इसके लिए उन टैलेंटेड की सेवाएं ली गईं, जिनका काम अच्छा था और जो इंडस्ट्री में नए हैं। उनकी कंपनी हाल ही में खुली है। लिहाजा बाजार भाव से कम पर उन्होंने वीएएफएक्स, स्पेशल इफेक्ट्स का काम करके दिया।जानकारी हो कि फिल्म को किफायती बजट में बनाया गया है। पहले इसकी लागत 50 करोड़ बताई गई थी। इसमें निवेश अक्षय कुमार ने किया है। कहा जा रहा है कि अक्षय ने यह निवेश मजबूत स्क्रिप्ट की वजह से किया। उन्हें कहानी बेहद पसंद आई। उन्होंने आउटराइट बेसिस पर आगे फॉक्स स्टार इंडिया को बेचा है। रकम 52 करोड़ से ज्यादा की मानी जा रही है।

Leave A Comment