Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



केदारनाथ आपदा के होटल व्यवसायियों की बैंक ऋण माफ़ हो

kedarnath-disaster

होटल एशोसिएशन रूद्रप्रयाग द्वारा मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। जिसमें 16-17 जून 2013 को केदारनाथ में आयी प्राकृतिक आपदा से सबसे अधिक प्रभावित होटल व्यवसायियों की बैंक ऋण पर न्याय संगत निर्णय लेने का अनुरोध किया गया है। एसोसिएसन द्वारा कहा गया है कि 16-17 जून 2013 को आई प्राकृतिक आपदा से रूद्रप्रयाग जनपद पूरी तरह से प्रभावित हुआ रूद्रप्रयाग जिला मुख्यालय जो केदारनाथ के साथ-साथ बद्रीनाथ जाने का भी मुख्य केन्द्र है इस आपदा की वजह से पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह ठप हो गया जबकि लोगों ने बैंकों से ऋण लेकर होटल निर्माण कर रखे है, यद्यपि मुख्यमंत्री द्वारा तिलवाड़ा से ऊपर के सभी व्यवसायों का एक साल का बैंक ऋण माफ तथा बिजली व पानी के बिल माफ करने की घोषणा की गई है किंतु अभी तक बैंको का एक साल का ऋण माफी का भी कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ है, हम यहां यह भी निवेदन करना चाहते है कि इस आपदा से पूरे जनपद के लिए एक ही आदेश किये जाने की आवश्यकता है, कोई भी होटल व्यवसायी बैंक का ऋण नहीं लौटाने के पक्ष में नही है, किंतु जब सम्पूर्ण उत्तराखण्ड की आर्थिक स्थिति बहुत ही चिंता जनक हो गई है और आय का कोई श्रोत नहीं रह गया, जब कि बैंको द्वारा होटल व्यवसायिओं को एक मुश्त सम्पूर्ण धनराशि जमा करने का नोटिस जारी किये गये है यह स्थिति समस्त व्यवसाओं के लिए अत्यंत संकट की हो गई है। होटल व्यवसायियों द्वारा लिये गये ऋण की समयावधि कम से कम तीन साल बढ़ाई जाए, होटल व्यवसायियों का तीन वर्ष का ब्याज माफ किया जाय तथा समस्त जनपद के होटल व्यवसायियों का तीन साल का बिजली एवं पानी का बिल भी माफ किया जाए। ज्ञापन देने वालो में होटल एशोशिएसन के अध्यक्ष हिमपाल सिंह भण्डारी तथा सचिव अरविन्द सिंह नेगी के साथ ही जनपद रूद्रप्रयाग के विभिन्न होटल व्यवसायी शामिल है।

Leave A Comment