Breaking News:

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026



नशीला पदार्थ एवं दवाये मिलने पर निरस्त होगे मेडिकल स्टोर और स्कूल काॅलेजों के लाइसेंस

CM_Uttarakhand

देहरादून में नशीली दवाओं पर प्रभावी रोक के लिए सघन अभियान चलाया जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की एक संयुक्त टीम बनाकर रेंडम चैकिंग की जाए। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को बीजापुर में इस संबंध में आयोजित बैठक में छात्र छात्राओं में नशाखोरी की बढ़ती प्रवित्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल काॅलेजों के आसपास स्थित पान की दुकानों व मेडिकल स्टोरों पर विशेष नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी दवाएं जिनका प्रयोग युवा नशा करने में कर रहे हैं, की सूची तैयार कर यह सुनिश्चित किया जाए कि केवल लाईसेंसी स्टाॅकिस्ट इन्हें डाक्टर के प्रेसक्रिप्सन होने पर ही बेच रहे हों। यह पाए जाने पर कि डाक्टर के पे्रसक्रिप्शन के बिना बेची जा रही हैं तो संबंधित का लाईसेंस निरस्त कर अन्य कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि शहर की शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर यह स्पष्ट कर दिया जाए कि एक सप्ताह में संस्थान सुनिश्चित कर लें कि उनके हाॅस्टलों व संस्थानों में छात्रों के पास नशे से संबंधित किसी प्रकार की सामग्री न हो। यदि कहीं से भी कोई सूचना मिलती है तो प्रशासन संस्थानों व हाॅस्टलों में जांच करवा सकता है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की एक संयुक्त टीम बनाकर मेडिकल स्टाॅरों के लाईसेंस, स्टाॅक व रजिस्टरों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। यह चेतावनी जारी कर दी जाए कि शिक्षण संस्थानों के निकट पान आदि की दुकानो पर तम्बाकू या अन्य पदार्थ पाउच में बेचा जाता है तो वह भी शक के दायरे में होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों की भी जिम्मेवारी तय की जाए और यदि किसी स्तर पर संलिप्तता या लापरवाही पाई जाती है तो कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। नशे के आदी हो चुूके युवाओं से नशे की आदत छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्रों की सहायता ली जाए। पुलिस अपने खुफिया तंत्र को नशे के नेटवर्क का पता लगाने में जुटाए। जहां से नशे की आवक होने की सूचना मिल रही है वहां विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। बैठक में मुख्य सचिव एन रविशंकर, डीजीपी बीएस सिद्धू, डीएम देहरादून रविनाथ रमन, एसएसपी पुष्पक ज्योति सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Comment