Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



बीएफआईटी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित कार्यक्रम सम्पन्न

cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत गुरूवार को देर रात सुद्द्धोवाला स्थित बीएफआईटी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने युवा छात्रों का आह्वान किया कि आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में उन्हें संभावनाओं व अवसर को पकड़ने की कला सीखनी होगी। आज दौर फस्र्ट में फस्र्ट आने का है, प्रतियोगितात्मक उत्कृष्टता का समय है। अवसर का उपयोग अपने हित में कैसे करना है, यह उन्हें देखना है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनियां का सबसे युवा देश है। आने वाले 50 सालों तक हम जवान देश रहेंगे। हमारे युवा हमारा वर्तमान और भविष्य है। सन् 2025 तक दुनिया को लगभग 22 करोड़ स्किल मैन पावर की जरूरत होगी। जवान देश होने के नाते हम दुनिया की स्किल मैन पावर की जरूरतों को पूरा करेंगे। हमारे यहां संभावनाओं की कमी नही है। हमारा प्रदेश भी स्किल मैन पावर देने वाला बने, इसके लिये हम प्रयासरत है। देश में जो अच्छे स्कूल चयनित किये गये है, उनमें से काफी स्कूल देहरादून के है। उत्तर प्रदेश में जहां 3 लाख की आबादी पर एक आई.टी.आई. है, वही उत्तराखण्ड में 12 हजार की आबादी पर एक आई.टी.आई. है। उत्तर प्रदेश में 48 लाख की आबादी पर एक पाॅलीटैक्निक है, तो हमारे प्रदेश में 2.50 लाख की आबादी पर एक पाॅलीटैक्निक है। हम 8 नये नर्सिंग काॅलेज खोलने जा रहे है। पशुपालन व कृषि के संस्थान सहित आई.आई.टी. व एन.आई.टी. हमारे यहा है। शिक्षा के क्षेत्र में यहां का वातावरण भी बहुत अच्छा है। लोग यहा आये निवेश करे, यह हमारा प्रयास है। अच्छे संस्थान यहा पर है, बच्चो को बेहतर शैक्षिक माहौल यहा उपलब्ध है। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन जोगेन्दर सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में संस्थान के छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

Leave A Comment