Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



मेघालय: BJP गठबंधन से बनेगी सरकार, कोनराड संगमा होंगे सीएम

bjp

कांग्रेस के साथ मेघालय में एक बार फिर गोवा और मणिपुर जैसा हाल होने जा रहा है. कांग्रेस यहां पर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन उसके बावजूद सरकार बनाने में नाकाम होती नज़र आ रही है और NPP यानी नेश्नल पीपल्स पार्टी बीजेपी और यूडीपी के समर्थन से सरकार बनाने जा रही है. गठगंधन रिजनल डेमोक्रेटिक अलायंस (आरडीए) में चार दल – एनपीपी, यूडीपी, हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) और भाजपा शामिल हैं. रविवार शाम NPP ने अपने सहयोगियों के साथ राज्यपाल गंगा प्रसाद से मुलाकात सरकार बनाने का दावा किया है और राज्यपाल ने उन्हें मंगलवार यानी 6 मार्च को सरकार बनाने का न्योता दिया है. दरअसल मेघालय में किसी को भी बहुमत नहीं मिला है. कांग्रेस 21 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जबकि एनपीपी को 19 और बीजेपी को 2 सीटें मिली है. वहीं, अन्य के खाते में 17 सीटे हैं. कांग्रेस और बीजेपी लगातार UDP के संपर्क में थे, जिनके 6 विधायक हैं. यूडीपी ने आख़िरकार किंगमेकर की भूमिका निभाते हुए कोनराड संगमा की NPP को समर्थन देने का फ़ैसला किया है. NPP नेता कोनराड संगमा ने राज्यपाल से मुलाकात की थी. उनके साथ बीजेपी के नलिन कोहली, केजे अल्फोसं और यूडीपी के नेता भी थे. इससे पहले कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री मुकुल संगमा यूडीपी के दफ़्तर गए और बीजेपी में आए हेमंत बिस्वा सरमा भी यूडीपी अध्यक्ष से मुलाकात करने पहुंचे हैं. तो अब यूडीपी का रुख़ यहां पर सबसे अहम हो जाता है. राज्य विधानसभा की 59 सीटों के लिए ही चुनाव हुआ था क्योंकि आईईडी विस्फोट में राकांपा के एक उम्मीदवार के मारे जाने के बाद एक सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया था.

Leave A Comment