Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



सड़क की रोशनी में पढाई कर रहा देश का भविष्य हरेंद्र सिंह चौहान

desh-ka-bhavishy

नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के बाहर बैठा13 साल का हरेंद्र सिंह चौहान सड़क की रोशनी में पढ़ने की कोशिश करता है। आर्थिक हालत इतनी खराब है कि पढ़ाई के लिए खुद ही पैसे जुटाने होते हैं। इसके लिए वह पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करता है। उसके पास एक वजन तौलने की मशीन रखी होती है, जो उसके पैसे कमाने का साधन है। पढ़ने और घरवालों की मदद के मकसद से काम कर रहा हरेंद्र बताता है, ‘मेरे पापा की नौकरी जून में चली गई है। तब मैंने यह मशीन खरीदी थी। मेरे स्कूल के टीचर ने मुझसे रंग, ये -३ शीट्स और फाइल कवर खरीदने के लिए कहा था। मेरे पास पैसे नहीं थे, इसलिए अब मैं इस मशीन की मदद से पैसे कमाता हूं। अपने प्रॉजेक्ट के लिए पैसे इकट्ठे करने के लिए मैंने यहां मेट्रो स्टेशन के बाहर बैठना शुरू कर दिया।’ जब हरेंद्र ग्राहकों का इंतजार कर रहा होता है, उस दौरान वह अपना समय पढ़ने में बिताता है। वह अपनी किताबें साथ लेकर ही बैठता है। श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में नौवीं कक्षा का यह छात्र बताता है, ‘मैं सुबह सात बजे स्कूल जाता हूं और फिर गणित और इंग्लिश की ट्यूशन करता हूं। इसके बाद मैं कंप्यूटर क्लास के लिए जाता हूं। शाम को लगभग सात बजे मैं मेट्रो स्टेशन के बाहर बैठ जाता हूं और नौ बजे तक यहां रहता हूं। मैं 60 से 70 रुपए तक कमा लेता हूं कई बार इससे भी कम मिलता है।’ हालांकि, इन दो महीनों में फुटपाथ पर बैठते- बैठते हरेंद्र ने यहां से गुजरने वाले कई लोगों का ध्यान आकर्षित किया, जो उसकी मदद करते हैं। गुरुवार को हरेंद्र की कहानी सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई, जिसके बाद इसे कई लोगों ने शेयर किया। हरेंद्र ने बताया कि दो लोग उसके पास आए थे, जिन्होंने उससे मेट्रो स्टेशन के बाहर बैठने के लिए मना किया, क्योंकि इससे सरकार की छवि खराब होती है। हालांकि, उन्होंने हरेंद्र को स्कूल फीस और साइकिल देने का ऑफर दिया।

Leave A Comment