Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



डीएम देहरादून ने सुनीं जनसमस्याएं, 116 शिकायतें हुई दर्ज

 

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 116 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें अधिकतर शिकायतें भूमि से संबंधित रही इसके अतिरिक्त पेंशन, शस्त्र लाईसेंस, सेवायोजित करने, पेयजल बिल अधिक आने, बीमा कम्पनी द्वारा धोखाधड़ी, आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत में राशन कार्ड, आधार कार्ड बनवाने, देहरादून से रायपुर-नथूवाला-गुल्लरघाटी बस सेवा शुरू करने से संबंधित प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियो को निर्देशित किया कि जनसुनवाई एवं ई-चौपाल में प्राप्त हो रही शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि ई-चौपाल में जिन विभागों से शिकायतें प्राप्त हुई थी उसके निस्तारण की आख्या मुख्य विकास अधिकारी को प्रेषित करना सुनिश्चित करें ऐसा न करने वाले विभागों पर नियमानुसार कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी। उन्होंने शिकायत पटल को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में अब तक नगर निगम से संबंधित प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण की स्थिति प्रेषित करने के भी निर्देश दिए। जनसुनवाई में शाासकीय भूमि पर कब्जा करने की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त करने के साथ ही खुली पड़ी शासकीय भूमि पर तारबाड़ करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सेवानिवृत्त कार्मिकों की पंेशन प्रकरण की शिकायतों पर विलम करने वाले कार्मिकों पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनमानस की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करने तथा जिन शिकायतों पर मौका मुआवना व जांच की जानी है पर भी प्राथमिकता से समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। आज जनसुनवाई में शिकायतकर्ता ने नथनपुर में सरकारी भूमि पर कब्जा करने, शिकायतकर्ता द्वारा सिघनी गंढ़ी कैंट भू-माफियों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने, पार्षद नथूवाला द्वारा पानी के बिल अधिक आने, सामाजिक परिर्वतन संस्था द्वारा खुशहालपुर में नशा बेचने आदि प्रमुख शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित शिकायतों पर निस्तारण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 एस.के बरनवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज उप्रेती, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विद्याधर कापड़ी, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Comment