इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल
Posted by Pehchanexpress Admin on Tuesday, July 28, 2026 · Leave a Comment

महिला वर्ग में शेफाली रावत गोल्डन बूट,शीतल कुमारी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और दीक्षा पटेल बेस्ट एमर्जिंग प्लेयर
पुरुष वर्ग में सोवेंद्र भंडारी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
देहरादून | गुजरात के अहमदाबाद शहर में इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन और ब्लाइंड पीपुल्स एसोसिएशन के तत्वाधान में इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण चल रहा है | 23 जुलाई से 26 जुलाई तक।जिसमें महिला वर्ग में तीन टीमें और पुरुष वर्ग में पाँच टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पुरुषों का फाइनल मैच मेघालय चालांग के साथ खेल ग्लोरियस गुजरात ने जिसमें सोवेंद्र ने पेनल्टी में गोल मारकर अपनी टीम को जिताया।इस मैच में ग्लोरियस गुजरात के गोलकीपर आदित्य सजवान ने अच्छे बचाव किए और टीम की जीत में सहयोग दिया। महिलाओं का फाइनल ग्लोरियस गुजरात बनाम सिक्स्थ सेंस ऑफ बंगाल हुआ।जिसमें शेफाली रावत के एकमात्र गोल से टीम को जीत प्राप्त हुई।श्वाफली ने पूरे टूर्नामेंट में सात गोल कर के गोल्डन बूट भी अपने नाम किया।इस लीग में उत्तराखंड के दिन खिलाड़ियों ने दो विभिन्न क्लबों की कप्तानी भी संभाले थी।शेफाली रावत ने ग्लोरियस गुजरात की जो कि लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी तथा साहिल ने डेंजर्स दिल्ली की कप्तानी संभाल रखी थी।पूरे कैंपस में ही फिलहाल जश्न का सा माहौल है।