देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप
Posted by Pehchanexpress Admin on Saturday, October 24, 2026 · Leave a Comment

देहरादून। प्रदेश के राजधानी देहरादून में एक नामी प्राइवेट स्कूल की छात्राओं ने अपने फिजिक्स शिक्षक पर उनको अनुचित तरीके से छूने के आरोप लगाया हैं। एक छात्रा और उसकी मां ने इस मामले की लिखित शिकायत स्कूल प्रबंधन से भी की थी। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा और उसकी मां को आरोपी शिक्षक के खिलाफ एक्शन लेने का भरोसा दिया था। इसके बाद अब आरोप है कि बाद में छात्रा को डराकर मामला दबाने का दबाव डाला गया। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन, छात्रा और उसकी मां को स्कूल से बाहर नहीं जाने दिया। मां-बेटी स्कूल से बाहर न जा सकें, इसके लिए गेट पर ताला भी लगा दिया गया है। पीड़ित छात्रा के आरोपों के अनुसार फिजिक्स शिक्षक लंबे समय से उनके क्लास की लड़कियों को भी गलत नीयत से छू रहे थे। छात्रा ने यह बात पहले अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां स्कूल पहुंची और प्रिंसिपल कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। परिवार का दावा है कि शिकायत में कुल 15 छात्राओं के हस्ताक्षर थे। छात्रा की मां के मुताबिक स्कूल प्रबंधन ने आरोपी शिक्षक को नौकरी से हटाने और बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया था। छात्रा का आरोप है कि अगले दिन चैथे पीरियड में उसे प्रिंसिपल ऑफिस बुलाया गया, जहां डायरेक्टर, प्रिंसिपल और एक महिला शिक्षिका मौजूद थी। उसने आरोप लगाया कि डायरेक्टर ने उससे अभद्र ढंग से बात की, उसे झूठा बताया