रिलीज़ हुआ फिल्म ‘टोटल धमाल’ का मजेदार ट्रेलर
अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘टोटल धमाल’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुकी है, ‘डबल धमाल’ की सफलता के 7 साल बाद निर्देशक इंद्र कुमार ‘धमाल’ फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म ‘टोटल धमाल’ लेकर आ रहे हैं। साल 2007 में आई इस फिल्म में जहां अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और आशीष चौधरी चार अच्छे दोस्तों की भूमिका में नजर आए थे वहीं संजय दत्त पुलिस अधिकारी की भूमिका में थे। इसके बाद आई ‘डबल धमाल’,जिसमें माधुरी दीक्षित , अनिल कपूर , रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अरशद वारसी, ईशा गुप्ता, बमन ईरानी, महेश मांजरेकर, सुदेश लहरी, राजपाल यादव और…
तमाम कोशिशों के बावजूद लीक हुई विकी कौशल की ‘उरी’
ऑनलाइन फिल्म लीक करने के लिए कुख्यात वेबसाइट TamilRockers ने इस बार एक और बॉलिवुड की बड़ी फिल्म लीक कर दी है। यह वेबसाइट विदेशों से चलाई जाती है। इस बार इस बदनाम वेबसाइट ने विकी कौशल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘Uri the surgical strike’ ऑनलाइन लीक कर दी है। यह पहला मौका नहीं है कि तमिलरॉकर्स ने कोई बड़ी फिल्म लीक की हो। इससे पहले तमिलरॉकर्स ने हाल में रिलीज हुई ‘पेट्टा’, ‘विश्वासम’ और ‘द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ भी ऑनलाइन लीक कर दी थी। इस वेबसाइट पर कई बार रोक लगाने की कोशिश की गई है लेकिन सुरक्षा…
कंगना रनौत ने करणी सेना को दिया मुंहतोड़ जवाब
कंगना रनौत की ‘फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म की लंबे समय से चर्चा है और फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब जब फिल्म के रिलीज में एक सप्ताह ही बचा है, करणी सेना ने इसे लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। हालांकि, कंगना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसी से डरने वाली नहीं हैं। करणी सेना को कंगना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। करणी सेना की मांग है कि रिलीज से पहले यह फिल्म उन्हें दिखाई जाए। जानकारी हो कि…
चमोली की सुजाता देवरारी अपनी गीत से बॉलीवुड में रखा कदम, जानिए खबर
देहरादून /चमोली | दिल मे चाह हो तो कोई भी कार्य आसान दिखने लगता है ऐसे ही चाह को अपने गीत और रचना से उचाईयां प्रदान कर रही है उत्तराखंड के चमोली जिले की सुजाता देवरारी | अपने स्वर से स्रोताओं को सुसंचित करने वाली सुजाता देवरारी अब अपनी लेखनी से बॉलीवुड में कदम रखा है । सुजाता देवरारी 72 ऑवर बॉलीवुड फ़िल्म में तुम बेपनाह नामक रोमांटिक गीत को लिखकर बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरुआत किया । जानकारी हो कि 18 जनवरी को सभी सिनेमा घरों में 72 ऑवर रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान और…
आयुष्मान की पत्नी ताहिरा ने शेयर की कीमोथेरपी की तस्वीर, जानिए खबर
आयुष्मान की पत्नी ताहिरा को बीते दिनों ब्रेस्ट कैंसर होने की बात सामने आई थी जिसके बाद उनका एक ब्रेस्ट निकाल दिया गया। आयुष्मान और ताहिरा दोनों ने ही इस लड़ाई को बेहतरीन जज्बे के साथ लड़ा। और हाल ही में कैंसर से जंग जीती है। ताहिरा अक्सर इंस्टाग्राम पर इस बारे में प्रेरक बातें लिखती रहती हैं। ताहिरा ने फिर से एक ऐसा ही मेसेज शेयर किया है। उन्होंने कीमोथेरपी के समय की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बिना बालों की दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ताहिरा ने लिखा, ‘हेलो वर्ल्ड, यह पुरानी वाली ‘मैं’ हूं,…
इमरान हाशमी के नन्हे बेटे ने जीती कैंसर से जंग,जानिए खबर
इमरान हाशमी के बेटे अयान को पांच साल पहले को कैंसर का पता चला था। आखिरकार अयान ने इस खतरनाक बीमारी से अपनी जंग जीत ली है। अयान अब पूरी तरह से कैंसर से मुक्त हो चुका है। इसकी खुशी जाहिर करते हुए इमरान हाशमी ने सभी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बेटे की कई तस्वीरें ट्वीट कीं और सबको धन्यवाद दिया। जानकारी हो कि इमरान ने एक ट्वीट के जरिए सभी को ये जानकारी दी कि अब उनके बेटे अयान की कैंसर की बिमारी पूरी तरह से ठीक हो चुकी है। उन्होंने लिखा ‘ये सब आप सभी की दुआओं…
3 साल से गायब हैं ‘मुन्नाभाई’ के ऐक्टर ,जानिए खबर
अभिनेता संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ तो याद ही होगी। हाल में इस सीरीज की तीसरी फिल्म आने की चर्चा सामने आई थी। कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है फिल्म में सर्किट की भूमिका निभाने वाले अरशद वारसी ने भी यह कन्फर्म किया था और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। हालांकि इस फिल्म से जुड़ी एक दुखी करने वाली खबर सामने आई है। फिल्म में सपॉर्टिंग रोल में नजर आए विशाल ठक्कर के गायब होने की खबर सामने आ रही है। विशाल ने फिल्म में एक ऐसे लड़के की भूमिका निभाई…
जल्द रिलीज होगी जॉन अब्राहम की ‘रोमियो अकबर वॉटर’
जॉन अब्राहम की फिल्म ‘रोमियो अकबर वॉटर’ की रिलीज में कई मुश्किलों का सामना करने के बाद आखिरकार रिलीज डेट तय हो गई है। यह फिल्म 1970 के दशक में घटी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में जॉन अब्राहम, मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ, सुचित्रा कृष्णमूर्ति और सिकंदर खेर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म पहले सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर की गई थी। हालांकि डेट्स नहीं होने के कारण सुशांत ने यह फिल्म ठुकरा दी थी। इसके तुरंत बाद लीड रोल के लिए जॉन अब्राहम को फिल्म में कास्ट कर लिया गया…
इमरान हाश्मी ने तनुश्री के मामले में कही अपनी बात
अभिनेता नाना पाटेकर द्वारा की गई छेड़-छाड़ की शिकायत तनुश्री दत्ता ने की तो सोशल मीडिया में तनुश्री को यह कहकर ट्रोल किया गया कि इमरान हाशमी के साथ फिल्म आशिक बनाया आपने’ में बोल्ड सीन करते समय कोई तकलीफ नहीं हुई, लेकिन नाना पाटेकर पर आरोप लगा रही हैं। हालांकि तनुश्री ने इन बातों का जवाब बखूबी दिया है। अब इस मामले में पहली बार इमरान हाशमी ने अपनी बात कही है। इमरान कहते हैं, ‘जब फिल्म आशिक बनाया आपने आई थी, तब एक अलग तरह का माहौल था। उन दिनों अगर किसी फिल्म में बोल्ड सीन होते थे,…
पीएम से मिलने के लिए रवाना हुए सितारे,जानिए खबर
इन दिनों बॉलिवुड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत चर्चा में हैं। हाल ही में कुछ बॉलिवुड सिलेब्रिटीज से फिल्मों के बारे में बातचीत करने के लिए पीएम मोदी ने मुलाकात भी की थी। हालांकि, इस मुलाकात की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई थी क्योंकि इस मुलाकात के लिए किसी भी फीमेल ऐक्टर को नहीं बुलाया गया था। अब पीएम मोदी एक बार फिर से नए जनरेशन के ऐक्टर्स से मुलाकात करने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बॉलिवुड कल्चर पर बात करने के लिए बॉलिवुड ऐक्टर्स को बुलाया है। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, विकी कौशल, राजकुमार राव, आयुष्मान…






























