आ गई रितिक रोशन की ‘सुपर 30’ की रिलीज डेट, जानिए खबर
पिछले काफी समय से अभिनेता रितिक रोशन की आने वाली फिल्म ‘सुपर 30’ की रिलीज डेट टल रही है इस समय ‘सुपर 30’ पोस्ट प्रॉडक्शन के फेज से गुजर रही है। लेकिन अब इसकी रिलीज डेट कन्फर्म हो गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अब 26 जुलाई 2019 को रिलीज होने जा रही है। अब इस फिल्म के पोस्ट-प्रॉडक्शन से विकास बहल अलग हो चुके हैं और प्रड्यूसर्स अपने अपने इन-हाउस क्रिएटिव रिसोर्स से ही फिल्म को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी हो कि ‘सुपर 30’ मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित…
घर पर मृत पाए गए , 90 के दशक के पॉप्युलर विलन
बॉलिवुड फैंस के लिए एक बुरी खबर है। 90 के दशक की बॉलिवुड फिल्मों के पॉप्युलर विलन महेश आनंद विलन के रूप में काफी लोकप्रिय थे। महेश आनंद शनिवार को मुंबई स्थित घर पर मृत पाए गए। अभी तक उनकी मौत की वजह नहीं पता चल सकी है, उनकी डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेजी गई है। उन्होंने बॉलिवुड की कई फिल्मों जैसे कुरुक्षेत्र, कुली नंबर 1, विजेता, शहंशाह वगैरह में ऐक्टिंग की है। वह बॉलिवुड के बड़े ऐक्टर्स जैसे धर्मेंद्र, सनी देओल, गोविंदा, अमिताभ बच्चन और संजय दत्त वगैरह के साथ काम कर चुके हैं। महेश की…
प्रियंका चोपड़ा ने रचा इतिहास, जानिए खबर
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड और हॉलिवुड में धमाल मचा रही है और जब से प्रियंका चोपड़ा की शादी निक जोनस से हुई है, वह सातवें आसमान पर हैं। शादी के बाद से ही प्रियंका केवल इंडियन ही नहीं बल्कि इंटरनैशनल मीडिया की सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। अब प्रियंका ने एक और इतिहास रच दिया है। न्यू यॉर्क के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनकी पहली वैक्स स्टैचू लगने जा रही है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी इस स्टैचू के कुछ फोटो और विडियो शेयर किए हैं। स्टैचू उनके एक बेहतरीन रेड कार्पेट लुक पर बनाई गई है। ऐसी…
अक्षय कुमार का फैन बिन अनुमति घर घुसने की कोशिश में गिरफ्तार
अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है इस बार अक्षय कुमार के एक जुनूनी फैन ने अपनी हदें तोड़ने की कोशिश की है |22 साल का एक फैन बिना अनुमति के जबरन उनके घर में घुसने की कोशिश करते धरा गया। 6 फरवरी की रात 22 साल का वह लड़का 1 बजकर 30 मिनट पर बिना अनुमति लिए अक्षय के घर के अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, उस लड़के की पहचान हो गई, कहा जा रहा है कि वह हरियाणा का रहने वाला है। रिपोर्ट की मानें तो गार्ड ने उस शख्स को मुम्बई पुलिस के…
करण जौहर के खिलाफ एफआईआर दर्ज , जानिए खबर
फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो के दौरान क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर केस दर्ज हुआ था और अब करण जौहर पर भी महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के विरोध में दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक केस डीआर मेघवाल नाम के व्यक्ति ने दर्ज करवाया है। केस दर्ज होने की बात को कंफर्म करते हुए जोधपुर के लूनी पुलिस स्टेशन के इंचार्ज बंसी लाल ने बताया कि मैजिस्टेरियल कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी हो कि इसी मामले में क्रिकेटर हार्दिक…
कंगना रनौत भड़की आलिया, ट्विंकल और आमिर खान पर , जानिए खबर
अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्कीन ऑफ झांसी’ को लेकर खबरों में हैं। साथ ही अपने बेबाक और बिंदास बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली कंगना पर फिल्म की टीम ने रोल काटने और फिल्म को बुरा बनाने का आरोप लगाया है। कंगना को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स से जमकर तारीफ मिल रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस की इस फिल्म पर फिल्मी हस्तियों का कोई रीऐक्शन नहीं आया। जिस पर कंगना ने आमिर खान, आलिया भट्ट, मेघना गुलजार और ट्विंकल खन्ना का नाम लेकर निशाना साधा है। एक बातचीत के दौरान कंगना ने आमिर खान, आलिया…
मलाइका हुई ‘दबंग 3’ के आइटम सॉन्ग से बाहर , जानिए खबर
सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ ने खूब धूम मचाई थी और इसके बाद फिल्म के सीक्वल को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया। अब ‘दबंग’ की तीसरी सीरिज आ रही है । फिल्म अब जल्दी ही शुरू होने वाली है। इसमें भी आइटम सॉन्ग का तड़का लगने की बात हुई थी। साथ ही कहा गया था कि इसके लिए फिल्म की पहली सीरिज की आइटम सॉन्ग में बेहतरीन परफार्मेंस देने वाली ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को चुना गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘दबंग’ की इस सीरिज यानी कि ‘दबंग 3’ में आइटम सॉन्ग के लिए मलाइका अरोड़ा के नाम को…
कोरियॉग्रफर पर लगा यौन शोषण का आरोप, जानिए खबर
पॉप्युलर बॉलिवुड कोरियॉग्रफर सलमान यूसुफ खान के खिलाफ सेक्शुअल हैरसमेंट का केस दर्ज किया गया है। मुंबई के ओशविरा पुलिस स्टेशन में 30 जनवरी को शिकायत दर्ज करवाने वाली खुद भी डांसर है। उसने आरोप लगाया है कि सलमान और उनके भाई ने अलग-अलग मौकों पर उनके साथ गलत तरीके से व्यवहार करने की कोशिश की। एफआईआर के मुताबिक पीड़िता को सलमान के मैनेजर ने उस वक्त अप्रोच किया था जब वह अगस्त 2018 में काम के सिलसिले में लंदन में थीं। इसके बाद वह सलमान से एक कॉफी शॉप पर मिलीं। यहां उन्होंने पीड़िता को दुबई में अपने साथ…
रजनीकांत की फिल्मों ने बनया रिकॉर्ड , जानिए खबर
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों में हर बार एक अलग अंदाज और ऐक्टिंग देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार करते है । इस बार भी तमिल सिनेमा में कुछ बेहद खास किया है रजनीकांत पहले ऐसे तमिल ऐक्टर बने हैं, जिन्होंने लगातार तीन बड़ी फिल्मों से एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिल ऐक्टर रजनीकांत की तीन फिल्मों के साथ रिकॉर्ड कायम किया है। उनकी इन फिल्मों से वह 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाले पहले ऐसे ऐक्टर हैं, जिनकी तीन फिल्मों ने लगातार 100 करोड़ का बिजनेस किया है। इसमें फिल्म ‘रोबॉट,’…
करीना को अपनी बीवी के रूप में देखना चाहते हैं सिद्धार्थ, जानिए खबर
यह खबर सैफ अली खान के भी होश उड़ा दे। दरअसल सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ख्वाहिश जताई है कि वह करीना कपूर खान को अपनी वाइफ के रूप में देखना चाहते हैं। जानकारी हो कि यह बात सिद्धार्थ ने करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 6’ में कही। करण के इस चैट शो के अगले एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर मेहमान होंगे और इस एपिसोड का एक प्रोमो हाल ही में जारी किया गया। एपिसोड के एक राउंड के दौरान जब करण सिद्धार्थ से पूछते हैं कि वह किस ऐक्ट्रेस को अपनी वाइफ के रूप में…






























