दादाजी ने शेयर की नेहा, अंगद की बेटी मेहर की तस्वीर
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर 18 नवंबर को बेटी का जन्म हुआ है। नेहा और अंगद अपनी बेटी के शूज वाली तस्वीर अपने सोशल अकाउंट पर शेयर कर चुके हैं नेहा और अंगद ने अपनी बेटी के चेहरे की तस्वीर नहीं शेयर की थी और उन्होंने अपने फैंस को यह भी बताया कि उनकी बेटी का नाम मेहर धोबिया बेदी है। हालांकि बच्ची के दादाजी ने उसकी पूरी तस्वीर शेयर कर दी है। अंगद बेदी के पिता बिशन बेदी ने बेबी मेहर की प्यारी सी तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ…
नेहा-अंगद ने शेयर की बेटी पहली तस्वीर
18 नवंबर को नेहा धूपिया और अंगद बेदी बेबी गर्ल के पैरंट्स बने हैं। आज नेहा ने अपनी बेटी की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो के साथ ही नेहा ने यह भी बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम मेहर धूपिया बेदी रखा है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्ची का नाम और फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘पूरी दुनिया को हेलो कह रही हैं मेहर धूपिया बेदी’। नेहा के फोटो शेयर करने के बाद ही फैन्स इस कपल को पैरंट्स बनने की मुबारकबाद देने लगे। कुछ लोगों ने इस बात की भी तारीफ…
दून के वसीम ने काशी मूवी के साथ की डेब्यू
देहरादून। देहरादून स्थित गायक वसीम अहमद ने हाल ही में प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्टर शर्मन जोशी की फिल्म काशी के जरिये अपनी डेब्यू गायन की शुरुआत की। उन्होंने फिल्म में बेतहाशा गीत गाया है और उन्हें गायन की शुरुआत के लिए महत्वपूर्ण प्रशंसा मिली। गीत के रिप्राइज वर्जन को वसीम अहमद और पलक मुच्छल ने गाया है, जबकि गीत अभिेंद्र कुमार उपाध्याय द्वारा लिखा गया है। अपने पहले गीत के बारे में बताते हुए, वसीम ने कहा, मैं वास्तव में बहुत खुश हूं और उन सभी लोगो का आभारी हूं जो मेरी संगीत यात्रा का हिस्सा रहे हैं । काशी की…
जल्द रिलीज होगा रणवीर की फिल्म ‘सिंबा’ का ट्रेलर
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘सिंबा’ रणवीर सिंह और सारा अली खान की मुख्य भूमिका वाली है फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इसका पोस्ट प्रॉडक्शन का काम चल रहा है। अब इसके रिलीज होने में 2 महीने से भी कम का समय बचा है और फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दो हफ्तों में फिल्ममेकर्स ने इस फिल्म के सेट के फोटो और विडियो जारी किए हैं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 दिसंबर को फिल्म का ऑफिशल ट्रेलर जारी किया जा सकता है। अगर सूत्रों की मानें तो ‘सिंबा’ का प्रमोशन…
‘भारत’ फिल्म की फाइनल शूटिंग के लिए पंजाब पहुंचे सलमान
बॉलिवुड के स्टार सलमान खान की अगली फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग अब जल्द ही पूरी होने वाली है। जिसके लिए सलमान आज पंजाब के लिए रवाना भी हो गए हैं। फिल्म की शूटिंग अब अपने अंतिम चरण में है ,अपने फाइनल शेड्यूल के लिए पंजाब जा रहे सलमान आज एयरपोर्ट पर नजर आए | जानकारी हो कि अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही ‘भारत’, एक कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ की ऑफिशल रीमेक है। इस फिल्म में सलमान और कटरीना पांच अलग लुक में नजर आएंगे। इसमें दोनों को 18 की उम्र से लेकर 60 साल की…
लीक हुई फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’
फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ अमिताभ बच्चन, आमिर खान, फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ जैसी स्टारकास्ट से सजी 8 नवंबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है लेकिन लोगों को यह फिल्म कोई खास पसंद नहीं आई है। अब इस फिल्म पर एक और नई मुसीबत आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑनलाइन मूवी लीक करने के लिए कुख्यात वेबसाइट तमिल रॉकर्स ने इस फिल्म के रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक कर दिया है। तमिल रॉकर्स ने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को सभी भाषाओं में एचडी प्रिंट में लीक किया है।…
अपनों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने मनाई दिवाली
निक जोनस और प्रियंका बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पिछले दिनों न्यू यॉर्क और एम्सटर्डैम में अपने क्लोज़ फ्रेंड्स और अपनों के साथ उन्होंने प्री वेडिंग सेलिब्रेशन को जमकर इंजॉय किया। पार्टियों के बाद प्रियंका अपनी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ अब इंडिया लौट आई हैं। हालांकि, इंडिया लौटने की वजह उनकी शादी भी है, लेकिन इसी बहाने उन्हें अपने घरवालों के साथ दिवाली सेलिब्रेशन का मौका भी मिल गया। प्रियंका ने अपने घरवालों के साथ दिवाली के त्यौहार को खूब जमकर सेलिब्रेट किया। प्रियंका ने इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी…
‘सिम्बा’ फिल्म की शूटिंग हुई पूरी,जानिए खबर
फिल्म ‘सिम्बा’ स्टार रणवीर सिंह और सारा अली खान के साथ शूटिंग पूरी हो गई। शूटिंग के आखिरी दिन फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी और सारा अली खान काफी भावुक हो गए। दोनों ने अपनी भावनाओं को इंस्टाग्राम पर बयां भी किया। सारा ने अपनी, रोहित और रणवीर की साथ में एक फोटो शेयर करते हुए पोस्ट लिखा है। वहीं, रोहित ने रणवीर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। सारा ने लिखा, ‘अब काम खत्म होता है। रोहित शेट्टी सर, इस धैर्य, सलाह, दिशा, चिंता, करुणा और भी बहुत कुछ के लिए आपका धन्यवाद।’ रणवीर के…
फिल्म ‘मिशन मंगल’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएगी तीन हीरोइन
जल्द ही अक्षय फिल्म ‘मिशन मंगल’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग नवंबर में ही शुरू हो सकती है। हाल ही में अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘Robot 2.0’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसके अलावा अक्षय अपनी अगली फिल्म मिशन मंगल की भी तैयारी कर रहे हैं। जानकारी हो कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म की स्टारकास्ट के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर से साफ हो गया है कि फिल्म में अक्षय के साथ कौन-कौन नजर आने वाला है। अक्षय की इस तस्वीर में ऐक्ट्रेस विद्या बालन, तापसी पन्नू…
‘बधाई हो’ ने की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री
फिल्म ‘बधाई हो’ आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा की मुख्य भूमिकाओं वाली न केवल सुपरहिट हो गई है बल्कि इसने अपने रिलीज होने के तीसरे हफ्ते में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री भी कर ली है। इस फैमिली ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है जबकि इसे विनीत जैन ने प्रड्यूस किया है। इस फिल्म की शुरू से ही क्रिटिक्स और जनता ने काफी सराहना की है। आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा के अलावा गजराज राव, नीना गुप्ता और सुरेखा सीकरी भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म ने अपने तीसरे शनिवार को कुल 3.50 करोड़ रुपये…






























