2022 में जी 20 की मेजबानी करेगा भारत : मोदी
बड़ी कूटनीतिक अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को कामयाबी मिली है। विश्व के 20 ताकतवर देशों के समूह जी-20 की मेजबानी अब भारत 2022 में करेगा। 2022 में भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने वाले हैं। मोदी सरकार ने 2022 में न्यू इंडिया का नारा भी दिया है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण समूह की बैठक की मेजबानी मिलने को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। जी-20 सम्मेलन में बोलते हुए पीएम मोदी ने बताया है कि उन्होंने इटली से गुजारिश की थी कि वह 2021 में इस सम्मेलन की मेजबानी करे ताकि 2022 का मौका भारत को मिले।…
गोवा में अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हुआ शुभारम्भ
देहरादून/ गोवा | गोवा में अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारम्भ केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा गोवा में 49वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 20 से 28 नवम्बर, 2018 तक किया जा रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लगभग 100 देशों के साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों के लगभग 2000 प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस महोत्सव में उत्तराखण्ड द्वारा भी प्रतिभाग किया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस महत्वपूर्ण…
उत्तराखण्ड दिवस समारोह का आयोजन
नई दिल्ली | नई दिल्ली के प्रगति मैदान मे चल रहे 38वें भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या एवं उत्तराखण्ड पैवेलियन में बतौर मुख्य अतिथि सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास एवं प्रोटोकॉल राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डॉ.धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर वाटिका लेन में उत्तराखण्ड के कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से राज्य की विशिष्ट संस्कृति का अवलोकन विभिन्न क्षेत्रों से आये दर्शकों द्वारा किया गया। डॉ.धन सिंह रावत ने प्रवासी उत्तराखण्डियों को उत्तराखण्ड दिवस…
रेसलर को ललकारना राखी सावंत को पड़ा महंगा ,जानिए ख़बर
मुंबई | एक महिला रेसलर को बड़बोली राखी सावंत का चैलेंज करना इतना भारी पड़ा कि वे अस्पताल पहुंच गईं। दरअसल, हरियाणा के पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में CWE का रेसलिंग प्रोग्राम रखा गया था, जिसमें द ग्रेट खाली समेत कई बड़े रेसलर शामिल हुए थे। इसी दौरान इंटरनेशनल महिला रेसलर द रेबेल ने रिंग में से पंचकुला की महिलाओं को ललकारा कि कोई है, जो उनके साथ फाइट कर सके। रेबेल का चैलेंज सुन राखी सावंत खड़ी हुईं और सीधे रिंग में पहुंच गईं। उन्होंने रेबेल को अपने साथ डांस करने के लिए ललकारा। रेबेल ने उनके चैलेंज…
पीएम मोदी ने की केदारनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना
केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण केदारनाथ | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम पहुंचे, केदारनाथ हेलीपैड पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने मन्दिर परिसर का भ्रमण कर बारीकी से व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मन्दिर परिसर में स्थापित फोटो गैलरी का भी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ने यहां पर मीडिया सहित अन्य सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात् प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आस्था पथ, उदक कुंड, अराइवल…
पीएम नरेंद्र मोदी दीपावली के दिन केदारनाथ धाम के करेंगे दर्शन
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 नवम्बर को यानी कल दीपावली के शुभ अवसर पर केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगे। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने फूल पू्रफ इंतजाम के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के केदारनाथ धाम दौरे के सभी तैयारियां ससमय पूरी कर ली गई है। वीआईपी हैलीपेड से मन्दिर तक के मार्ग से निरन्तर बर्फ हटाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 7 नवम्बर 2018 को…
दीपावली पर गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानीः डा. सुजाता
देहरादून। दिपावली की तैयारियाँ अक्सर कुछ दिन पहले शुरू हो जाती है। कभी-कभार दिपावली से एक या दो महीने पहले। गर्भवती होने के नाते आपके दिमाग में कई सवाल आते होंगे, जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सोचा होगा जैसे पटाखों से होने वाले प्रदूषण का आप पर और आपके बढते शिशु पर क्या प्रभाव होगा? लेकिन इसका मतलब यह नहीं है की आप त्योहारों का आनंद नहीं ले सकती है। जानिए आप कैसे त्योहार को खुश-नुमा बना सकती है। पटाखों से निकलने वाला धुआं, धमाके की आवाज और कठोर रसायन गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक होते है। साथ…
उत्तराखण्ड सदैव शिक्षा व स्वास्थ्य की दृष्टि से आकर्षण का रहा है केंद्र :राष्ट्रपति
ऋषिकेश | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऋषिकेश स्थित एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को उपाधियां वितरित की। उन्होंने दीक्षांत उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, उनके अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि जैसे सीमाओं पर देश की रक्षा के लिए सेना के जवान समर्पित हैं उसी प्रकार बीमारी से लड़ने में युवा चिकित्सकों को समर्पित होकर काम करने की जरूरत है। कार्यक्रम में कुल 162 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गई जिनमें 01 पीएचडी, 44 एमबीबीएस, 117 बीएससी नर्सिंग शामिल है। राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तराखण्ड सदैव शिक्षा व स्वास्थ्य की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र रहा…
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ रैली में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क घंटा घर, देहरादून पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ रैली में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की भव्य प्रतिमा का अनावरण व लोकार्पण किया गया है, यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी, जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है। सरदार पटेल का स्वतंत्रता के संघर्ष तथा आजादी के बाद देश की एकता में महत्वपूर्ण योगदान है। सरदार पटेल ने…
आयरन मैन की याद में गुजरात में ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ का किया निर्माण
भारत के आयरन मैन कहे जाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की याद में गुजरात में ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नर्मदा जिले में आज इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जिसे दुनिया में पहले कभी नहीं देखा गया। यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है, इस मूर्ति की कई ऐसी खासियत है, जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है। देखने में प्रतिमा जितनी भव्य लगती है, इंजिनियरिंग का भी यह अद्वितीय उदाहरण है। 182 मीटर ऊंचाई का मतलब कितना होता है? यह जानने के लिए ऐसा समझिए कि अगर किसी व्यक्ति की ऊंचाई 6 फुट है तो…






























