Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



गोवा में अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हुआ शुभारम्भ

uk

देहरादून/ गोवा | गोवा में अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारम्भ केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा गोवा में 49वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 20 से 28 नवम्बर, 2018 तक किया जा रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लगभग 100 देशों के साथ ही भारत के विभिन्न राज्यों के लगभग 2000 प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस महोत्सव में उत्तराखण्ड द्वारा भी प्रतिभाग किया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस महत्वपूर्ण आयोजन से उत्तराखण्ड के नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य एवं पर्यटन स्थलों की पहुंच देश व दुनिया तक पहुंचेगी तथा राज्य में फिल्म एवं पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। साथ ही देश के फिल्मकार फिल्मों की शूटिंग के लिये उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौन्दर्य के प्रति और अधिक आकर्षित होंगे। इस महोत्सव में गुरूवार 22 दिसम्बर को देश के दो राज्यों उत्तराखण्ड व गुजरात की फिल्मों/डाक्यूमेंट्री का प्रस्तुतीकरण भी किया जायेगा। महोत्सव में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अपर निदेशक डॉ.अनिल चन्दोला व उप निदेशक/नोडल अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के.एस.चौहान द्वारा उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि राज्य में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहन हेतु राज्य की फिल्म नीति को फिल्मकारों के अनुकूल बनाया गया है। इसका प्रतिफल है कि राज्य में पिछले डेढ़ वर्षों में देश के प्रमुख फिल्मकारों द्वारा राज्य के विभिन्न स्थलों पर फिल्मों की शूटिंग की गई है, तथा इसका क्रम लगातार जारी है। उनके द्वारा राज्य की फिल्म नीति की जानकारी भी महोत्सव में दी गई।

Leave A Comment