देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई
देश के कई राज्यों में बुधवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई. दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में भी महसूस किया गया. वहीं, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिन्दूकुश इलाका बताया गया है. भूकंप का केंद्र जमीन से 112 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके शाम करीब सवा चार बजे महसूस किए गए. बता दें कि भारत के कई राज्यों में बीते दो दिनों से तूफान को लेकर अलर्ट जारी…
जस्टिस चेलमेश्वर ने ठुकराया अपने विदाई समारोह का आमंत्रण
जस्टिस चेलमेश्वर चेलमेश्वर ने सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन द्वारा दिए गए अपने विदाई समारोह का आमंत्रण ठुकरा दिया है, हालांकि जस्टिस चेलमेश्वर ने इस आमंत्रण को ठुकराने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। आपको बता दें कि जस्टिस जे. चेलमेश्वर इस साल 22 जून को रिटायर हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि बार बॉडी ने जस्टिस चेलमेश्वर से बीते सप्ताह मिलकर 18 मई को होनेवाले विदाई समारोह के लिए उन्हें आमंत्रित किया था लेकिन उन्होंने इस आमंत्रण को ठुकरा दिया। 18 मई को सुप्रीम कोर्ट में गर्मी की छुट्टियां होने से पहले उनका…
एंटी इन्कंबेंसी बीजेपी के लिए नहीं, कांग्रेस के लिए: अमित शाह
आज बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर ते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने से कहा कि बीजेपी ने लगातार 14 चुनाव जीते हैं. 15 तारीख को तैयारी रखना 15 वां चुनाव जीतेगी बीजेपी. एमपी तो बीजेपी के संगठन का गढ़ है अमित शाह ने भोपाल पार्टी की प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक में कहा कि ‘मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं. सारे चुनाव जीते हैं, कई काम किए हैं मगर कई बाकी हैं. 2018 का ये चुनाव हमें संगठन के आधार पर लड़ना और जीतना है. एक भी व्यक्ति ऐसा न रह जाए जिसके पास बीजेपी का आदमी न पहुंचा हो. कार्ययोजना…
छोटा राजन को जेडे हत्याकांड में उम्रकैद की सजा
आज मुंबई की मकोका कोर्ट ने वरिष्ठ पत्रकार जेडे हत्याकांड में छोटा राजन को दोषी करार दिया है और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है. अदालत ने दोषी पाए गए सभी 9 आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है. अदालत ने पत्रकार जिग्ना वोरा और पॉलसन जोसेफ को बरी कर दिया है. आपको बता दें कि 11 जून 2011 को पत्रकार जेडे की हत्या की गई थी. इससे पहले मुंबई की मकोका कोर्ट ने पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हुई हत्या के करीब सात वर्ष बाद फैसला सुनाया था. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर अडकर ने इस मामले में 11 आरोपियों से 9 को…
WHO ने दुनिया के 15 प्रदूषित शहरों की सूची जारी की, 14 भारत के
WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, वायु प्रदूषण के मामले में भारत की स्थिति काफी खराब है। वहीं पिछले साल भारी स्मॉग का सामना कर चुकी दिल्ली इस लिस्ट में छटे स्थान पर है। WHO ने दुनिया के 15 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची जारी की है। इस सूची में भारत के 14 शहर शामिल है। सूची में सबसे पहले नंबर पर कानपुर है। WHO की ताजा आंकड़े के मुताबिक दिल्ली में पीएम 2.5 ऐनुल ऐवरेज 143 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है जो नेशनल सेफ स्टैंडर्ड से तीन गुना ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार धरती पर 10 लोगों में से नौ…
हम कारोबार करना सुगम बनाना चाहते हैं: पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा हम कारोबार करना सुगम बनाना चाहते हैं, कांग्रेस ने हत्या करना सुगम बनाने की संस्कृति शुरू की. उडूपी की रैली में आई भीड़ को देखकर पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों के प्यार ने भाषा की बाधा को तोड़ दिया है. कांग्रेस ने मुट्ठी भर लोगों को बैंकों को लूटने की इजाजत दी. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के शासनकाल में राज्य की जनता के लिए आवाज उठाने पर यहां दो दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ता मारे गए. इससे पहले हुई रैली में मोदी…
विश्व को बचाने के लिए चलें बुद्ध के रास्ते पर : प्रधानमंत्री मोदी
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध जयंती के उद्घाटन समारोह में कहा हिंसा, जातिवाद और आतंकवाद जैसे संकट से विश्व को बचाने के लिए भगवान बुद्ध के करुणा के संदेश पर अमल की आज सलाह दी। समय की मांग है संकट से विश्व को बचाना है तो बुद्ध का संदेश सबसे उपयुक्त है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के देशों ने जातिवाद और आतंकवाद जैसी विषमतायें खुद तैयार की हैं लेकिन यदि विश्व को इन संकटों पर पार पाना है तो भगवान बुद्ध का करुणा और सेवाभाव के संदेश पर अमल करना जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध…
एक साथ सैन्य अभ्यास करेंगे भारत, पाकिस्तान और चीन
इस साल सितंबर में रूस में होने वाले सैन्य अभ्यास में पहली बार धुर विरोधी भारत, पाकिस्तान और चीन हिस्सा लेंगे. आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने के मकसद से आयोजित इस सैन्य अभ्यास में कई अन्य देश भी शामिल होंगे. अधिकारियों का कहना है कि शांति मिशन के इस अभ्यास का मुख्य मकसद एससीओ के आठ सदस्य देशों के बीच आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाना है. पिछले हफ्ते बीजिंग में एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत के इस अभ्यास में भाग लेने की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि आजादी…
पीएम मोदी उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में किसानों के प्रयासों को सराहा, जानिए ख़बर
देहरादून | आज मन की बात में पीएम मोदी ने उत्तराखण्ड के उन प्रयासों को सराहा है जो अनेक क्षेत्रों में समाजिक महत्ता को आगे बढ़ाया है| मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने “मन की बात“ कार्यक्रम में उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में किसानों के प्रयासों को सराहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा की प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी शब्द निश्चित रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों का मनोबल बढ़ाएंगे और पलायन रोकने में कारगर साबित होंगे। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के किसानों की आमदनी दोगुना करने की…
डालमिया समूह करेगा लाल किला का रखरखाव, विपक्ष ने उठाए सवाल
लाल किला मुगल बादशाह शाहजहां ने 17 वीं शताब्दी में बनवाया था. इस धरोहर की देखभाल अब डालमिया भारत समूह करेगा. सरकार ने राष्ट्रीय धरोहरों को गोद लेने की मुहिम के तहत लाल किला का ठेका डालमिया समूह को दे दिया है. लाल किला को ठेके पर दिए जाने की ख़बर आने के बाद सवाल उठने शुरू हो गए. असल में सरकार ने पिछले साल ‘एडॉप्ट ए हेरिटेज’ नाम की योजना शुरू की है जिसमें 90 से अधिक राष्ट्रीय धरोहरों को चिन्हित किया गया है. माना जा रहा है कि इसके तहत जल्द ही ताजमहल को गोद लेने की प्रक्रिया…




























