Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



बीजेपी देश की सबसे अमीर पार्टी , कांग्रेस पार्टी दूसरे नम्बर पर : एडीआर

bjp

बीजेपी बनी देश की  सबसे अमीर पार्टी, साल 2016-17 में देश की सात राष्ट्रीय पार्टियों ने कुल 1,559.17 करोड़ रुपये की आय घोषित की. इनमें बीजेपी की आय सबसे ज्यादा 1,034.27 करोड़ रुपये रही. एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. दिल्ली स्थित संगठन एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा है  यह राशि वर्ष 2016-17 में राष्ट्रीय दलों द्वारा जुटाई गई कुल राशि का 66.34 प्रतिशत है. ये आंकड़े देशभर में राजनीतिक दलों की तरफ से दाखिल की गई आयकर रिटर्न से जुटाये गये हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की…

Read More

कल सामान्य-पिछड़ों का भारत बंद, गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की

home-ministry

कल देश के सामान्य-पिछड़ों ने  भारत बंद की अपील की है। इसके बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों को सुरक्षा बढ़ाने की एडवाइजरी जारी की है। इसमें किसी भी तरह की हिंसा से निपटने के लिए सख्त एक्शन लेने के आदेश दिए हैं। बता दें कि एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के बाद दलित संगठनों ने 2 अप्रैल को भारत बंद बुलाया था। इस दौरान करीब 10 राज्यों में हिंसा हुई थी। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर 10 अप्रैल को आरक्षण के खिलाफ बंद की खबरें आने लगी। 10…

Read More

अरुण जेटली एम्स से घर लौटे, जल्द होगा किडनी प्रतिरोपण

Arun-Jaitley

वित्त मंत्री अरुण जेटली एम्स से घर लौटे, जहां उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चार दिन पहले भर्ती कराया गया था. अरुण जेटली की एम्स में डायलिसिस हुई, एम्स के सूत्रों ने कहा कि जेटली डायलिसिस कराने के बाद घर लौट गए. उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सूत्रों ने कहा कि वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं और जल्द उनकी किडनी बदली जा सकती है. 65 वर्षीय अरुण जेटली की किडनी प्रतिरोपण की सर्जरी से पहले पिछले कुछ दिन में उनकी कुछ मेडिकल जांच की गईं. जेटली को डायबिटीज की समस्या है और वह किडनी संबंधी परेशानियों से…

Read More

भारत में हरित क्रांति लाने में पंतनगर विश्वद्यालय के बीजों की भूमिका महत्वपूर्ण : नेपाल प्रधानमंत्री

pm nepal

नेपाल के प्रधानमंत्री ने भारत में हरित क्रांति लाने में बतायी पंतनगर विश्वद्यालय के बीजों की महत्वपूर्ण भूमिका। नेपाल के प्रधानमंत्री  के.पी. शर्मा ओली, रविवार को दिल्ली से पूर्वाह्न पंतनगर हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर राज्यपाल डा.कृष्ण कान्त पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद  भगत सिंह कोश्यारी तथा मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उनके स्वागत में बालिकाओं ने कुमाउंनी परिधान में तिलक लगाकर उनका स्वागत किया तथा छोलिया व नेपाली नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री ओली ने तराई भवन में अपनी पत्नी  राधिका शाक्या…

Read More

अरुणाचल में भारत की गश्त को चीन ने बताया अतिक्रमण, भारत का इनकार

army

अरुणाचल में भारत की गश्त को चीन ने अतिक्रमण बताया जबकि भारतीय सेना ने इस शब्दावली पर आपत्ति प्रकट की हैं चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने खास तौर पर भारतीय सैनिकों द्वारा असाफिला में सघन गश्त का जिक्र करते हुए कहा इस तरह के उल्लंघन से इलाके में दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ सकता है. हालांकि, चीनी ऐतराज को खारिज करते हुए भारतीय पक्ष ने कहा कि उसके सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा के बारे में अवगत हैं और सेना एलएसी तक गश्त जारी रखेगी. इलाके में सीमा के बारे में भारत और चीन की अवधारणाएं अलग अलग…

Read More

एनडी तिवारी के पुत्र रोहित शेखर अपूर्वा के साथ हुए पूर्ण, जानिए ख़बर

nd tiwari 1

नई दिल्ली |  रोहित शेखर तिवारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  व कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी के सपुत्र  की अपूर्वा शुक्ला से सगाई बहुत ही साधारण  माहौल में  हुई इस शुभ अवसर पर  जहां पर दोनों परिवार के विशेष लोग ही शामिल हुए वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी के दिल्ली स्थित आवास में यह रस्म अदायगी हुई | जानकारी हो कि अपूर्वा शुक्ला मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली  सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने का कार्य करती हैं. मैक्स अस्पताल में भर्ती पंडित नारायण दत्त तिवारी जी से सगाई की रस्म अदायगी के बाद  उज्जवला…

Read More

सलमान खान को मिली जमानत, जेल से बाहर आए

salman khan

अभिनेता सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की सत्र अदालत ने जमानत दे दी है। वह जेल से बाहर आए । सलमान खान के वकील ने बताया कि सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार जोशी की अदालत ने 25,000 रुपये के दो स्योरिटी बॉन्ड पर उन्हें जमानत दे दी है।  आज शाम करीब पांच बजे उनकी रिहाई का आदेश जोधपुर सेंट्रल जेल के अधिकारियों के पास पहुंचा। इसके बाद उनको जेल के वॉर्ड नंबर-2 से बाहर लाया गया। गुरुवार को कांकणी हिरण शिकार केस में दोषी करार दिए जाने के बाद से सलमान जेल में बंद थे। सुरक्षा को देखते हुए…

Read More

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक, कई मंत्रालयों की साइट बंद

Nirmala-Sitharaman

रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के होम पेज पर चीनी भाषा में लिखावट देखी गई. मंत्रालय की वेबसाइट आज हैक हुई और इसके बाद गृह और कानून मंत्रालय की वेबसाइटों को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया. इन दोनों वेबसाइटों पर लिखा हुआ आ रहा है कि असुविधा के लिए खेद है. इस पूरे मामले पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करके कहा है कि वेबसाइट हैक होने के बाद जरूरी कार्रवाई की जा रही है. वेबसाइट जल्द ही बहाल कर ली जाएगी. भविष्य में ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे अधिकारियों ने बताया कि…

Read More

बैंकों में होने वाले फ्रॉड रोकने में आधार कारगर उपाय नहीं : सुप्रीम कोर्ट

supreme-court

आधार कार्ड की संवैधानिक वैधता को लेकर सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने केंद्र सरकार से पूछा कि आपने यूआईडीएआई को बॉयोमेट्रिक लेने का अधिकार दे दिया. आगे चलकर आप डीएनए सैंपल और ब्लड सैंपल मांगने का अधिकार भी इस संस्था को दे सकते हैं. क्या ये निजता के अधिकार का हनन नहीं है? जज के सवालों पर अटॉर्नी जनरल ने बताया, “भविष्‍य में क्या-क्या मांगा जा सकता है इसको लेकर कुछ नहीं कह सकते. हां, ब्लड, यूरिन और डीएनए जोड़े जा सकते हैं. मामले में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली संवैधानिक बेंच के मेंबर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़…

Read More

बाबा साहब के दिखाए शांति और एकता के रास्ते पर चल रहा हूं : मोदी

PM Modi

सांसदों के हॉस्टल से जुड़े वेस्टर्न कोर्ट एनेक्सी भवन का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने कहा कि लोगों ने आंबेडकर के नाम का राजनीतिक फायदे के लिये इस्तेमाल किया. प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब आंबेडकर को याद करते हुए कहा, “मैं सविंधान निर्माता आंबेडकर साहब के दिखाए रास्ते पर ही चल रहा हूं”. उन्होंने कहा कि इस देश में गरीबों के लिए काम करना ही हमारा मकसद है. साथ ही पीएम मोदी ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की विरासत का राजनीतिकरण करने के लिए राजनीतिक दलों पर निशाना साधा.  पीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने बाबा साहब का सम्मान बढ़ाने का जितना कार्य किया, उतना…

Read More