पहचान : दून के अक्षत जैन छोटे शहरों में उपलब्ध कराना चाहते हैं आइवी लीग शिक्षा
देहरादून। शीर्ष भारतीय शहरों में नए जमाने की शिक्षण तकनीकों की काफी अच्छी सुविधाएं हैं, लेकिन बदलते शिक्षा परिदृश्य में टियर 2 और टियर 3 शहर अभी भी बहुत पीछे हैं। इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए, देहरादून के अक्षत जैन का उद्देश्य टियर प्प् और टियर प्प्प् शहर के छात्रों को सस्ती कीमतों पर आइवी लीग शिक्षा उपलब्ध कराना और उन्हें सशक्त बनाना है। टियर 2 और टियर 3 शहर के छात्रों के सपनों को पूरा करने के उद्देश्य को मन में लेकर, अक्षत कहते हैं, ष्मौजूदा रुझानों को देखते हुए, यह स्पष्ट है कि भारत के युवाओं…
पहचान : मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने महिलाओं को किया सम्मानित
देहरादून | मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा महावीर जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज तिलक रोड देहरादून में महिला दिवस के शुभ अवसर पर सामाजिक राजनीतिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे वाली उत्कृष्ट महिलाओं को संगठन द्वारा सम्मानित किया जाएगा । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर अति विशिष्ट अतिथि स्कूल प्रबंधक ममलेश जैन वीणा जैन (जैन कॉलोनी) सिंधु गुप्ता (मैनेजिंग डायरेक्टर सैफरन लीफ) जी रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सविता कपूर जी ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि महिला दिवस पर महिलाओं मनोबल बढ़ाने के लिए और उन…
देहरादून : यादव महासभा ने हर्षोल्लास से मनाया होली मिलन
देहरादून | प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रदेश यादव महासभा जनपद देहरादून उत्तराखंड द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बहुत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ स्थान प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर हरिद्वार रोड देहरादून मे मनाया गया,जिसमें बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए व कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, समारोह में मुख्य अतिथि विजय यादव व विशिष्ट अतिथि प्रवीण यादव जी* (पूर्व मजिस्ट्रेट) रहे व साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन किया और संगठन को मज़बूत करने हेतु अपने सुझाव रखे, आज के आयोजन में संगठन के मुख्य पदाधिकारियों मे, प्रदेश अध्यक्ष श्रीचंद यादव, प्रदेश महामंत्री बनवारीलाल यादव,…
उत्तराखंड में सीएम पद के चेहरे रहे धामी, हरीश और कोठियाल को जनता ने नकारा, हुई हार
देहरादून। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरों को नकार दिया है। हैरानी की बात है कि तीनों नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी ने 2017 विधानसभा चुनाव में हुई अपनी हार का बदला 2022 के विधानसभा चुनाव में लिया है। ऐसे में अब उत्तराखंड की कमान किसे सौंपी जाएगी, इस पर भाजपा हाईकमान को मंथन करना होगा। कांग्रेस के सीएम पद के चेहरे पूर्व सीएम हरीश रावत की भी हार हुई…
पंजाब चुनाव : सीएम चन्नी को मोबाइल रिपेयर करने वाला साधारण से शख्स ने 40 हज़ार वोटों से हराया
चंडीगढ़ |पंजाब ने इस बार इतिहास रच दिया है। पंजाब विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना रही है। पंजाब में आप की लहर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो सीटों से चुनाव लड़ने वाले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके से चुनाव हार गए हैं। चन्नी को चुनाव हराने वाले कोई दिग्गज नेता नहीं बल्कि मोबइल रिपेयर करने वाला शख्स है। जानकारी हो कि मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले उगोके के पिता एक ड्राइवर हैं, जबकि उनकी मां एक…
इस गुब्बारे बेचने वाली लड़की को सोशल मीडिया ने बनाया रातोंरात सुपर मॉडल, जानिए खबर
केरल | इंटरनेट मीडिया जो किसी को भी रातों-रात प्रसिद्धि दे देती है | रानू मंडल, बचपन का प्यार ब्वॉय सहदेव दिरदो या कच्चा बादाम सिंगर भुबन बड्याकर जैसे लोगों को इंटरनेट ने ही रातोंरात लोगों के बीच प्रसिद्ध कर दिया और अब, इस सूची में एक और नाम जुड़ गया है | केरल में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर गुब्बारे बेचने वाली एक लड़की इंटरनेट स्टार बन गई, जब वह एक वेडिंग फोटोग्राफर द्वारा किए गए फोटोशूट के लिए मॉडल बनी | जानकारी हो कि, अर्जुन कृष्णन नाम के फोटोग्राफर ने केरल में अंडालूर कावु फेस्टिवल में इस लड़की को…
उत्कृष्ठ कार्य के लिए महिलाओं को मिला उमा शक्ति सम्मान
देहरादून। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) के तत्वावधान में रविवार को देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उमा शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान श्री अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं ने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से उच्चतम आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश व केंद्र सरकार महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति कृत संकल्प है। वर्तमान समय में भी महिलाएं अपने विशिष्ट कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न क्षेत्रों में…
सल्यूट : डॉक्टरों ने मां और नवजात बच्चे की जिंदगी बचाई
देहरादून। सात माह की गर्भवती महिला की गंभीर स्थिति का पता चलने के 30 दिन बाद इंफेक्शन डिजीज की कंसल्टेंट डॉ. नेहा रस्तोगी पांडा के नेतृत्व में फोर्टिस हॉस्पिटल गुरुग्राम के डॉक्टरों ने मां और नवजात बच्चे की जिंदगी बचाने में सफलता पाई। देहरादून की 32 वर्षीया मरीज सात माह की गर्भवती थी और उन्हें बहुत तेज बुखार के साथ ही सांस लेने की तकलीफ लगातार बढ़ती जा रही थी। उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया। गर्भावस्था में अधिक पावर वाली दवाएं नुकसानदेह साबित हो सकती थीं, इसे देखते हुए मरीज को हल्की दवाइयां…
नौनिहालों को पोलियो खुराक पिलाकर बनाएं सुरक्षितः डॉ सोनी
देहरादून। खुशहाल जीवन स्वस्थ मानव की पहचान हैं लेकिन पोलियो बीमारी से कई जीवन कष्टों जी रहे थे इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए टीका का अविष्कार हुआ और शून्य से पांच साल के बच्चों को यह खुराक पिलाना सुरु किया और आज पोलियो बीमारी धीरे धीरे समाप्ति की ओर हैं। सकलाना पट्टी के ए 34 राजकीय प्राथमिक विद्यालय मरोडा बूथ पर 40 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। पोलियो बूथ तक बच्चों को पहुंचाने में वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने ग्रामीणों का सहयोग किया। पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा हम लोगो का जीवन ग्रामीण…
संगीत-शिक्षा प्रतिभा सम्मान-समारोह का आयोजन
देहरादून। राज्यस्तरीय संगीत शिक्षक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लोकगायक पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण ने कहा कि हिमालय का लोक संगीत देवस्व प्रकट करता है। इसमें इतनी शक्ति है कि यह अन्तः चेतना को जाग्रत कर देवत्व को जगा देता है। उन्होंने कहा कि छात्रों में संगीत के प्रति रुचि पैदा करते हुए एक वातावरण का निर्माण किया जाना चाहिए। लोक गीत और संगीत पर आधारित डिप्लोमा कोर्स आयोजित किए जाने चाहिए। वर्तमान समय में दुनिया के तमाम विकसित देश अपने लोक की…






























