Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



उत्कृष्ठ कार्य के लिए महिलाओं को मिला उमा शक्ति सम्मान

 

देहरादून। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) के तत्वावधान में रविवार को देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उमा शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान श्री अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं ने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से उच्चतम आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश व केंद्र सरकार महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति कृत संकल्प है। वर्तमान समय में भी महिलाएं अपने विशिष्ट कार्यों से समाज को राह दिखा रही हैं।   इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को उमा शक्ति सम्मान से नवाजा, जिनमें समाज सेवा के लिए प्रिया गुलाटी व शारदा बख्शी, पत्रकारिता के लिए रीना झा व भारती सकलानी, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ प्रज्ञा उपाध्याय व शिवानी बंसल पटनायक, चिकित्सा के क्षेत्र में डा नीतिका मित्तल व डॉ पल्लवी सिंह सहित संस्थागत क्षेत्र में वीना गुप्ता व मोनिका सूद को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गयाद्य इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रस्तुत जिनमे नृत्य नाटिका एवं विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत किए गएद्य
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने  आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री अग्रवाल ने कहा की हर वर्ष 8 मार्च को विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। हमारे प्रदेश एवं देश की महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर अपनी ताकत का अहसास करवा रही है। वर्तमान दौर में महिलाओं ने अपनी ताकत को पहचान लिया है और काफी हद तक अपने अधिकारों के लिए लड़ना भी सीख लिया है। मातृशक्ति आज विभिन्न क्षेत्रों में एवं विभिन्न रूपों में देश का नेतृत्व कर रही है।आज विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं कीर्तिमान स्थापित कर रही है आजादी के आंदोलन से लेकर उत्तराखंड राज्य के आंदोलन में इस प्रदेश की महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।महिला शक्ति के बिना मानव जाति की कल्पना करना असंभव है। इस अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, संजय कंडवाल, यशपाल सिंह राजपूत, संस्था की अध्यक्ष साधना शर्मा, नीलिमा गर्ग, मीनाक्षी शर्मा, इला पंथ, अर्चना सिंघल, संगीता लखेड़ा, संजय जोशी, प्रतिमा मोहन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment