Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



केदारनाथ फिल्म : सतपाल महाराज की अध्यक्षता में समिति गठित

kedarnath

केदारनाथ फिल्म पर की जा रही आपत्तियों की समीक्षा करने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। सचिव गृह नितेश झा, सचिव सूचना दिलीप जावलकर व डीजीपी अनिल रतूङी समिति के सदस्य हैं। समिति केदारनाथ फिल्म को लेकर की जा रही आपत्तियों के संदर्भ में फिल्म का परीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट देगी। इस रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड में फिल्म के प्रदर्शन के संबंध में समुचित निर्णय लिया जाएगा।

Read More

भारत पाकिस्तान विभाजन पर फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में, जानिए खबर

uk cm

देहरादून | बॉलीवुड फिल्म निर्माता निर्देशक राजकुमार संतोषी भारत पाकिस्तान विभाजन पर बनने वाली अपनी आगामी फीचर फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में करेंगे | फिल्म की शूटिंग मई 2019 में आरंभ हो जाएगी द्य वह अपनी एक अन्य फिल्म की शूटिंग भी उत्तराखंड में करने जा रहे हैं द्य इसके साथ ही फिल्म निर्माता निर्देशक राजकुमार संतोषी ने देहरादून या आसपास के क्षेत्र में फिल्म स्टूडियो खोलने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के समक्ष रखा है | मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से विस्तृत चर्चा के दौरान फिल्म निर्माता निर्देशक राजकुमार संतोषी ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य…

Read More

त्रिवेंद्र सरकार : 2452.41 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में पेश

UK

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज शुरु हुआ। संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने 2452.41 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। राजस्व मद में 1706.25 एवं पूंजीगत मद में कुल 746.16 करोड़ के अनुपूरक बजट का प्रवधान है। पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरु होते ही संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धांजलि देने के लिए अनुपूरक बजट व जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवथा अधिनियम को पेश करने को छोड़ सभी विषय स्थगित करने का अनुरोध किया, जिसे कि पीठ ने स्वीकार कर दिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, संसदीय कार्यमंत्री…

Read More

विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सत्र की तैयारियों का लिया जायजा

uk

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने 4 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले शीतकालीन सत्र से संबंधित विधानसभा परिसर एवं सभा मंडप में तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभा मंडप में माइक साउंड व्यवस्था, विधायकों के बैठने की व्यवस्था साथ ही साफ सफाई का जायजा लिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई के दौरान साउंड व्यवस्था एवं विद्युत् आपूर्ति को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर अग्रवाल ने भी सभा मंडप की गैलरी में लगे उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों के चित्रों पर पुष्पमाला लगाने की भी बात कही।

Read More

युवा संवाद : नशे के खिलाफ पाँचवा चरण प्रारंभ

yuva

देहरादून | मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल देहरादून में मानवाधिकार संरक्षण समिति और सजग इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्र स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षक डॉ. अनन्तमणि त्रिवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया और समिति के अभियान की प्रशंसा की। संवाद का यह कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष ललित जोशी के द्वारा प्रारम्भ हुआ जिसमे उन्होंने राष्ट्र प्रेम, “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका”, समाज में बच्चों में फ़ैल रही नशाखोरी, माता-पिता के प्रति आज के युवाओं का कर्तब्य और देश की सुरक्षा में लगे जवान के प्रति सम्मान तथा देश की ज्वलंत समस्याओं में शिक्षा , स्वास्थ्य…

Read More

पूर्व कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय मिश्रा गिरफ्तार, जानिए खबर

uk

देहरादून। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। विजिलेंस की जांच के बाद मिश्रा पर भ्रष्टाचार और जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ है। जांच में 60 लाख से ज्यादा की गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। फिलहाल विजिलेंस मिश्रा से पूछताछ कर रही है। विजिलेंस के निदेशक एडीजी राम सिंह मीणा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि टीम ने मृत्युंजय मिश्रा को इंदर रोड स्थित कार्यालय से गिरफ्तार किया। उन पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में पद पर रहते हुए फर्जी फर्म, खातों में कैश ट्रांसफर जैसे कई घोटालों का आरोप लगा है। इसके…

Read More

मुख्यमंत्री ने ‘‘उत्तराखण्ड विजन 2030’’ का वेबसाइट किया लाॅँच

uk cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को सचिवालय में ’’उत्तराखण्ड विजन 2030’’ डाॅक्यूमेंट का विमोचन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘‘उत्तराखण्ड विजन 2030’’ का वेब लाॅँच भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड विजन 2030 में सुनिश्चित किया गया है आज हम कहा खडे़ है तथा 2030 तक हमें कहा पहुंचना है। विशेषकर जिस लक्ष्य के साथ भारत सरकार व सयुंक्त राष्ट्र के लक्ष्यों के अनुसार योजनाओं की रूपरेखा रखी गई हैे जो सतत विकास को सुदृढ़ करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाएं समय पर आरम्भ व समाप्त हो तथा लक्ष्य आधारित हो। विजन 2030 राज्य…

Read More

अभावों के बावजूद दिव्यांग व्यक्तियों ने समाज में अपना विशेष स्थान बनाया : सीएम त्रिवेंद्र

uk cm

देहरादून | विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों ने राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की है। यही नही शारीरिक अभावों के बावजूद दिव्यांग व्यक्तियों ने समाज में अपना विशेष स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को सहानुभूति नही अपितु सहयोग की आवश्यकता है। हमारा यह कर्तव्य है कि हम उन्हें यह अनुभव कराएं कि वे भी समाज का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्हें भी एक सामान्य व्यक्ति के समान अधिकार प्राप्त हैं। वे भी मतदान करके राष्ट्र के निर्माण…

Read More

फूड पाॅइजनिंग घटना : सीएम त्रिवेंद्र ने जाना मरीजों का हालचाल

CM

हल्द्वानी | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय में बागेश्वर जनपद के वास्ती गांव मे हुई फूड पाॅइजनिंग की घटना के कारण भर्ती किये गये मरीजों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम पूछी। उन्होंने चिकित्सालय प्रबन्धन द्वारा प्रभावितों को दी जा रही चिकित्सीय सुविधा के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र के साथ केबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डे एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सुशीला तिवारी चिकित्सालय में मरीजों का हालचाल जानते हुये चिकित्सकों को सभी मरीजों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी प्राथमिकता…

Read More

देहरादून : मेयर व पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

UK

देहरादून। नगरनिगम देहरादून में आयोजित भव्य शपथग्रहण समारोह में दून नगरनिगम के नवनिर्वाचित महापौर सुनील उनियाल गामा व नवनिर्वाचित पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। महापौर गामा को मंडलायुक्त गढ़वाल मंडल शैलेश बगौली ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई उसके पश्चात महापौर सुनील उनियाल गामा ने पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को नगर निगम देहरादून में नव निर्वाचित महापौर सुनील उनियाल गामा के शपथग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने मेयर व पार्षदगणों को बधाई दी। आयुक्त गढ़वाल शैलेश बगोली ने नव निर्वाचित महापौर…

Read More