शिक्षा विभाग के खिलाफ शिक्षिका उत्तरा बहुगुणा नेखोला मोर्चा
देहरादून। शिक्षिका उत्तरा बहुगुणा ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर शिक्षा विभाग और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है भ्रष्टाचार की चक्की में पीसने के बाद मुझे ईमानदारी और अनुशासन पूर्वक नौकरी करने के बाद भी मुख्यमंत्री द्वारा सांत्वना देने के बजाए अपमानित किया जाता है। मेरे साथ-साथ मेरे बच्चों को भी आर्थिक हानि पहुंचाकर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकार से ईमानदारी की उम्मीद मैं कर नहीं सकती और बेईमानी के आगे मैं झुक नहीं सकती। उत्तरा बहुगुणा ने फेसबुक पोस्ट में अपनी पीड़ा लिखी है। उनका कहना है…
इस वर्ष प्रदेश के सभी गांव जुड़ेंगे सड़क मार्ग से, जानिए ख़बर
पौड़ी | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को 134 वर्षों से आयोजित हो रहे पौराणिक डाडामंडी गेंद मेले में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 तक प्रदेश के 250 तक की आबादी वाले गांवों को सडक मार्ग से जोड दिया जायेगा। चीड को अभिशाप के बजाय वरदान में बदलने के लिये इसके उत्पादों के तकनीकि सहयोग के लिये इंडोनेशिया से वार्ता की गयी है। इस वर्ष प्रदेश के सभी गांव जुड़ेंगे सड़क मार्ग से शीघ्र ही 10 विशेषज्ञ लोगों को इस दिशा में तकनीकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये इंडोनेशिया भेजा जायेगा। इससे 143 प्रकार…
राज्यपाल ने सड़क दुर्घटनाओं पर जतायी चिन्ता
देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर की वर्षगाँठ पर आयोजित कार्यक्रम में वुमन रैली का झण्डा दिखा कर रवाना किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस कार रैली का उद्देश्य सड़क सुरक्षा है, जिसकी आज बहुत ही अधिक आवश्यकता है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त करते परिवहन और अन्य सम्बन्धित विभागों को दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों में विशेष व्यवस्थाएं करने की बात कही। राज्यपाल ने कहा कि सरकारें पाॅलिसी बना सकती हैं, रोड इंजीनियरिंग पर अधिक ध्यान दे सकती हैं परन्तु सड़कों पर सुरक्षित चलने के लिए चालकों को ही ध्यान…
ऋषिकेश पहुंची स्वस्थ भारत साइकिल यात्रा, टीएचडीसी ने किया स्वागत
देहरादून। राष्ट्रपित महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारत सरकार के स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) नई दिल्ली की ओर से जनता को समर्पित साइकिल यात्रा स्वस्थ एवं संतुलित भोजन के प्रति जागरूकता अभियान के तहत रविवार को युगल किशोर पंत संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने पवेलियन ग्राउउ से साईकिल सवार एफएसएसएआई, पीआरएसआई एवं एनसीसी कैडेस को ऋषिकेश के लिए रवाना किया। तीसरे पड़ाव में साईकिल सवार ऋषिकेश पहुंचे जहां टीएचडीसी के एजीएम पर्सनल एचआर एनके प्रसाद ने सभी साईकिल सवारों का स्वागत किया। एनके प्रसाद ने सभी साईकिल सवार को संबोधित…
केदारधाम ओढ़ी बर्फ की चादर, कार्य प्रभावित
रुद्रप्रयाग। पिछले वर्षों की तुलना इस वर्ष केदारधाम में चारों ओर बर्फवारी का नजारा दिखाई दे रहा है। बर्फवारी से धाम की सुंदरता पर चार चांद लग गये है। ऊंची पहाड़ियों के साथ ही धाम में बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। इन दिनों धाम में शंकराचार्य समाधि स्थल के लिए खुदाई का कार्य, घाट के लिए मशीन से पत्थर काटने, तीर्थ पुरोहित भवन निर्माण, इंडेक्शन लोड ले जाने सहित अन्य कार्य गतिमान है, लेकिन बर्फवारी पुनर्निर्माण कार्य में बाधा उत्पन कर रही है। ऐसे में वैल्डिंग का कार्य तक नहीं हो पा रहा है। निम के कैप्टन सोवन…
वेब मीडिया एसोसिएशन : उत्तराखण्ड राज्य कार्यकारिणी का हुआ गठन
देहरादून | वेब मीडिया एसोसिएशन के संरक्षक चन्द्रसेन वर्मा , राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर जोशी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्यागराज, राष्ट्रीय महासचिव मो. कामरान , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवनीत एवम समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13 जनवरी 2019 को देहरादून सुभाषनगर स्थित सभागार में बैठक के रूप में देश की एक मात्र पंजीकृत संस्था वेब मीडिया एसोसिएशन का उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यकारिणीं का विस्तार उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार यादव के अध्यक्षता में किया गया | जहां वेब मीडिया के महत्ता और अधिक से अधिक सदस्यता बनाने को लेकर चर्चा भी किया गया | वेब मीडिया एसोसिएशन उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यकारणी का…
पीआरएसआई देहरादून चैप्टर ने स्वस्थ भारत यात्रा अभियान के अंतर्गत सक्रिय भागीदारी निभाई
देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) नई दिल्ली की ओर से जनता को समर्पित साइकिल यात्रा स्वस्थ एवं संतुलित भोजन के प्रति जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को पवेलियन ग्राउउ से 8ः30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई, जो परेड ग्राउड, सुभाष रोड़, राजपुर रोड़, घंटाघर से होते हुए वापस पवेलियन ग्राउड में समाप्त हुई। प्रभात फेरी में पीआरएसआई एवं उदयन शालिनी संस्था की ओर से सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया गया। स्वस्थ्य भारत यात्रा अभियान के दौरान पीआरएसआई की ओर से हर…
पूर्व सीएम हरीश रावत ने ‘मशरूम व खिचड़ी सक्रांत पार्टी’ का किया आयोजन
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सीडब्ल्यूसी सदस्य हरीश रावत द्वारा उत्तरायणी एवं मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में ‘मशरूम व खिचड़ी सक्रांत पार्टी’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और मशरूम से बने तमाम व्यंजनों का भरपूर लुत्फ उठाया। पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा खिचड़ी और पहाड़ी मशरूम से तैयार व्यंजनों की यह दावत पथरीबाग स्थित ब्लेसिंग फार्म हाउस में दी गई। इस पार्टी में शहर के विभिन्न कोनों से आए लोगों ने मशरूम से बने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लिया। इस पार्टी में भटवाणी, लाल भात, मूली…
भारतीय हिमालय क्षेत्र से पलायन पर शोध पुस्तक की समीक्षा
देहरादून | ’’भारतीय हिमालय क्षेत्र से पलायन, चुनौतियां एवं समाधान’’ विषय पर विद्वानों एवं शोधकर्ताओं द्वारा लिखे गये विभिन्न लेखों की पुस्तक को सूचना महानिदेशक दीपेन्द्र चैधरी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट एवं मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक दर्शन सिंह रावत को भेंट किया गया। शोध पुस्तक की समीक्षा सूचना महानिदेशक द्वारा की गई है। इस विषय पर दिनांक 19 एवं 20 नवम्बर 2018 का कुमाऊं विश्वविद्याल, एवं हिमालयन एजुकेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसायटी ’’हर्डस’’ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार भी आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड पलायन आयोग के अध्यक्ष डाॅ….
सात साहित्यकारों को मिला सारस्वत सम्मान, उत्तराखण्ड के युवा कवि एवम सम्पादक राज शेखर भट्ट भी हुए सम्मानित
देहरादून/नई दिल्ली। हिन्दी भवन नई दिल्ली में 11 जनवरी 2018 को रात्रि के समय ‘‘व्यंग्य की महापंचायत’’ कार्यक्रम कराया गया। जिस कार्यक्रम को ‘‘माध्यम साहित्यिक संस्थान’’ द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 6 पुस्तकों का विमोचन किया गया। जिसमें विनोद कुमार विक्की के अतिथि संपादक कार्यकाल में प्रकाशित ‘‘अट्टहास’’ का जनवरी का विशेषांक और उनका स्वयं का व्यंग्य संग्रह ‘‘भेलपूरी’’ भी था। इसी कड़ी में डाॅ. ममता मेहता का व्यंग्य संग्रह ‘‘धोबी का व्यंग्य पाट‘‘ और डाॅ. स्नेहलता पाठक का व्यंग्य संग्रह ‘‘सच बोले कौवा काटे’’ का भी लोकार्पण किया गया। साथ ही साथ सुश्री वीना सिंह की पुस्तक…






























