मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिवस
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने युवाओ से रक्तदान करने व रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आहवाहन किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अपील की है कि आपका दिया एक यूनिट खून चार लोगो की जिन्दगी बचा सकता है। पहले लोगो के मन में भ्रम था कि रक्तदान करने से कमजोरी या अन्य कोई दिक्कत हो सकती है परन्तु आज वह भ्रम दूर हुआ है। यह अति प्रसन्नता की बात है कि आज लोग अधिकाधिक रक्तदान में भागीदारी कर रहे है। ऐसे रक्तदाता जो लगातार हर साल रक्तदान करते है, अन्य लोगो को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे…
25 जनवरी को मनाया जाएगा 9 वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नये अर्ह युवाओं को (18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले भारतीय नागरिक) निर्वाचन नामावली में पंजीकृत किए जाने एवं मतदाता सहभागिता को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्पूर्ण राष्ट्र में 25 जनवरी को 9वाॅ राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम ‘‘ कोई भी मतदाता न छूटे’’ विषयवस्तु (थीम) के दृष्टिगत आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने अवगत कराया है कि उक्त के परिपेक्ष्य में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड द्वारा लोकतांत्रिक मतदाता सहभागिता को प्रोत्साहित किये जाने के लिए 25 जनवरी 2019 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस…
हैप्पी बर्थडे : राज्य की जनता को सीएम त्रिवेंद्र का विकास एवं सुशासन रूपी उपहार
देहरादून | उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आज अपना सीएम कार्यकाल के दौरान दूसरा जन्मदिन मना रहे है | इस अवसर पर सीएम त्रिवेंद्र को राज्य की जनता जहा बधाईया दे रही है वही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के विकास में तीव्रता एवं मदद रूपी कार्यकुशलता से जनता को रिटर्न उपहार प्रदान किये हुए है | आसन रूपी शासन चलाने की कला कुछ ही शासको के अंदर होती है जिस तरह से आसन करने में धैर्य , वातावरण , एकाग्रता, शान्ति ,अनुशासन पथ पूरक होते है वैसे ही शासन चलाने के लिए यह सब बिन्दुओ की आवश्यकता…
योगा इंस्टीट्यूट के 100 वर्ष पूरे करने वाले उत्सव का राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन
देहरादून। योग के लिए दुनिया के सबसे प्राचीन व्यवस्थित केंद्र ‘योगा इंस्टीट्यूट, मुंबई’, योग की उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से लोगों के जीवन में रूपांतरण लाने के 100 साल पूरे करने के करीब है। संस्थान की ओर से इस अवसर को मुंबई में दो दिवसीय हार्मनी फेस्ट के रूप में मनाया जाएगा जो कि भारत का सबसे विशाल वैलनेस फेस्टिवल होगा। इस ऐतिहासिक अवसर का शुभारंभ भारत के माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों होगा जो 28 दिसंबर को समारोह का उद्घाटन करेंगे। समारोह की शोभा बढ़ाने वाले अन्य प्रतिष्ठित अतिथियों में सी. विद्यासागर राव-महाराष्ट्र के राज्यपाल,देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के…
किच्छा मे आदर्श महाविद्यालय स्वीकृत होने पर सीएम का नागरिक अभिनन्दन, जानिये खबर
किच्छा | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का किच्छा मे आदर्श महाविद्यालय स्वीकृत होने पर नागरिक अभिनन्दन किया गया। इन्दिरा गांधी खेल मैदान किच्छा में आयोजित अभिनन्दन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 20 माह के कार्यकाल मे राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर नकेल कसी गई है। जो भी भ्रष्टाचार मे लिप्त थे उनके विरूद्ध कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा गया है। प्रदेश के हर वर्ग के कल्याण के लिये राज्य सरकार तत्पर है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने वर्ग-4 की भूमि पर मालिकाना हक हेतु 31 मार्च, 2019…
योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य तेजी से : सीएम त्रिवेंद्र
पोखरी में आयोजित पांच दिवसीय हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बत्र्वाल खादी, ग्रामाद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्याक्रमों के साथ संपन्न हुआ। स्थानीय स्कूली बच्चों तथा गोपीनाथ कला संगम के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पोखरी में आयोजित पांच दिवसीय हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बत्र्वाल खादी, ग्रामाद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पिरूल से हो रही वन हानि को रोकने और पहाडों में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिये पिरूल के उपयोग से विद्युत उत्पादन की कवायद शुरू की गई है।…
अदा मिसेज इंडिया और मिसेज इंडिया क्लासिक का फर्स्ट लुक लॉन्च
देहरादून। अदा मिसेज इंडिया और मिसेज इंडिया क्लासिक का आगाज हो चुका है। अदा वुमेन फाउंडेशन और सन्नी सेवन ईवेंट कंपनी की ओर से आज होटल प्रेम रतन कांवली रोड में अदा मिसेज इंड़िया और मिसेज इंडिया क्लासिक का फर्स्ट लुक लॉन्च हुआ। जिसमें इंडिया से लगभग 7 राज्यों की महिलाएं प्रतिभाग कर रही है। यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पंजाब, से दो-दो प्रतिभागी और 10 महिलाएं उत्तराखंड से प्रतिभाग कर रही है। ईवेंट की आयोजक अन्नु डागर ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया की अदा मिसेज इंडिया उंन हाउस वाईफस के लिए ऐसा अवसर लेकर आया…
समाज में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम त्रिवेंद्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि समाज में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान दौर मे संचार के क्षेत्र में यह गतिशील माध्यम है। हमें इसका उपयोग जन जागरूकता के साथ ही समाज के व्यापक हित में करना होगा। केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहित से जुडी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का यह महत्वपूर्ण माध्यम बन सके। इस दिशा में हमें प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमें सोशल मीडिया के महत्व को समझना होगा।…
नगर निगम : कार्यबहिष्कार से वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमराई
देहरादून। नगर निगम के बढ़े नये वार्डों में सफाई के लिए रखे गए 120 सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। स्थिति यह हो गई है कि पुराने वार्डों में तैनात कर्मचारियों को नए वार्डों में सफाई के लिए भेजा जा रहा है। एक सुपरवाईजर के जिम्मे चार वार्ड कर दिए गए हैं। एक सफाई निरीक्षक को 8से 9 वार्डों में सफाई व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी सौंप दिया गया है। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि नगर निगम में पहले ही सफाई कर्मचारियों की भारी कमी है इसके बावजूद भी…
सीएम त्रिवेंद्र एम्स ऋषिकेश में भर्ती पौड़ी की छात्रा का हाल चाल जाना
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती पौड़ी की छात्रा का हाल चाल जाना। उन्होंने पीडिता का इलाज कर रहे डाॅक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पीडिता को बेहतर इलाज के लिये दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा जायेगा। तथा उन्हें एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा जायेगा। सफदरजंग अस्पताल में भी उनके उपचार के सम्बन्ध में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडिता के इलाज पर होने वाला व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पीडिता को पैट्रोल से…






























