सीएम त्रिवेंद्र ने आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड किए वितरित
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय, डालनवाला देहरादून में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत राज्य के चिन्हित परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड वितरित किए। इस अवसर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने 37 लाभार्थियों को आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड वितरित किए। पूरे राज्य में आज 300 गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। गौरतलब है कि आयुष्मान योजना के तहत 2011 की सामाजिक आर्थिक व जातीय जनगणना के आधार पर उत्तराखण्ड में 5 लाख 37 हजार 652 लाभार्थियों का चिहनीकरण कर लिया है। योजना के तहत 5 लाख प्रति परिवार प्रतिवर्ष की…
एक साथ एक समय चुनाव करवाने से धन, ऊर्जा व समय की होगी बचतः सीएम
देहरादून। एक देश एक चुनाव का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि पूरे देश में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि व ब्लाॅक प्रमुख, विधायक एवं सांसद का चुनाव एक साथ एक समय पर करवाने से धन, ऊर्जा व समय की बचत होगी। इसके साथ ही छात्र संघों में अधिकाधिक महिला पदाधिकारियों के चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आना होगा। महिलाओं को अन्याय, उत्पीड़न, अत्याचार व सामाजिक भेदभाव के खिलाफ मजबूती से सामने आना होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में समस्त…
जिलाधिकरी मंगेश घिल्डियाल चन्द्रशिला से तुंगनाथ धाम तक की साफ सफाई
रुद्रप्रयाग। डीएम हो तो ऐसा जी हां जो खुद जिलाधिकरी चन्द्रशिला पहुंचे और चन्द्रशिला से तुंगनाथ धाम तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया। जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों को स्वच्छता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुग्यालों के संरक्षण पर ध्यान देने की जरूरत है और इसके लिए सबसे पहले प्लास्टिक प्रदूषण को पूरी तरह साफ करने की जरूरत है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दुगलबिट्टा में लोनिवि के निरीक्षण भवन के पास बने गैंग क्वाटर को अन्यत्र शिफ्ट कर उसकी जगह अस्थाई टैंट लगाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने तहसीलदार…
रमेश सिप्पी, शर्मन जोशी ने छात्रों से की खास मुलाकात , जानिये खबर
देहरादून। तुलाज इंस्टीट्यूट में फिल्म और टेलीविजन उद्योग के सितारों और कॉलेज के छात्रों के बीच एक बातचीत सत्र का आयोजन किया गया। ज्ञान सहाय, रमेश सिप्पी, किरन जुनेजा, सुरेंद्र पाल, राजेंद्र गुप्ता, विवेक वासवानी, प्रभाकर शरण, देवेंद्र भोजानी, परेश गनात्रा और शर्मन जोशी जैसे कलाकारों ने सत्र में प्रतिभाग किया। फिल्म उत्साही छात्रों के लिए एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। कार्यशाला में विभिन्न सितारे शामिल हुए और छात्रों को उपयोगी टिप्स और जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न फिल्मों को भी दर्शाया गया, जिनकी छात्रों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम कि शुरुवात सिनेमेटोग्राफर ज्ञान सहाय के सत्र…
राज्यपाल ने की ‘ज्ञान कुंभ’ की तैयारियों की समीक्षा की
देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के साथ नवंबर माह में प्रस्तावित ज्ञान कुंभ के कार्यक्रम पर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि ‘ज्ञान कुम्भ’ आयोजन से उत्तराखण्ड की उच्च शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति के प्रति देश-विदेश में प्रभावी संदेश जाना चाहिए। ज्ञान कुंभ में आने वाले सभी प्रतिभागियों, शिक्षाविदों की सुविधा एवं व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जाए। कार्यक्रम में सभी सत्रों के उपरान्त एक ‘समरी फाइन्डिंग’ भी तैयार की जाए। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि ज्ञान कुंभ नवम्बर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केन्द्रीय शिक्षा…
यात्री वाहन खाई में पलटा, 13 की मौत
देहरादून। हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू-हाटकोटी से सवारी लेकर त्यूणी की ओर जा रहा यात्री वाहन उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर के समीप सनेल के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में वाहन सवार तीन दंपत्ति समेत सभी 13 सवारियों की मौत हो गई। 10 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि तीन अन्य ने रोहडू अस्पताल में दम तोड़ा। मरने वाले सभी लोग हिमाचल के नडला, धारा गांवों के निवासी थे। दो साल के अंतराल में इस हाईवे पर यह दूसरा हादसा है। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे जगाधरी-पांवटा-रोहडू हाईवे पर यह हादसा हुआ। वाहन हिमाचल के हाटकोटी-रोहडू से…
ई हेल्थ-सेवा डेशबोर्ड का सीएम ने शुभारम्भ किया
देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के पूर्ण डिजिटलाइजेशन, पारदर्शिता व गति सुनिश्चित करने उद्देश्य से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में ई हेल्थ-सेवा डेशबोर्ड का शुभारम्भ किया। ई-हैल्थ सेवा डैशबोर्ड के तहत ई-पर्ची, ई-रक्तकोश, ई औषधि, ई-हैल्थ सेन्टर तथा टेलीमेडिसन की सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। मरीजों की पर्ची, दवाईयों व ब्लड की उपलब्धता, टेलीमेडिसन की सुविधा व अस्पतालों में आॅनलाइन पंजीकरण, मोबाईल हैल्थ वैन की उपलब्धता की जानकारी इलेक्ट्राॅनिक व आॅनलाइन उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री, शासन व महानिदेशालय स्वास्थ्य, अस्पतालों की निरन्तर माॅनिटरिंग कर पायेंगे। इसके साथ ही उत्तराखण्ड हैल्थ सिस्टम डेवलपमेंट परियोजना के तहत जिला…
मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता “फस्ट लुक” आयोजित
देहरादून। सिनमित कम्युनिकेशन्स द्वारा मिस उत्तराखंड कांटेस्ट की फर्स्ट लुक आज होटल मधुबन में आयोजित की गयी। 29 प्रतियोगियों ने रैंप पे चल अपना नाम कांटेस्ट में दर्ज किया। देहरादून, रामनगर, हल्दवानी, पौरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, हरिद्वार, जोशीमठ, रुड़की और टिहरी की लड़कियों ने मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता 2018 के पहले दिन रैंप चला। इस अवसर पर बोलते हुए, निदेशक सिनमित कम्युनिकेशन्स, दलीप सिंधी ने कहा, हमने राज्य के अधिकतम क्षेत्रों से संतुलित भागीदारी सुनिश्चित की है। पिछले कुछ वर्षों में, दूरदराज के इलाकों से पहले से ज्यादा प्रतिभागी आ रहे हैं और उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। हम एक ईमानदार…
सीएम ने किया ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदान
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कौलागढ़ देहरादून में नगर निगम देहरादून तथा ओएनजीसी लिमिटेड द्वारा आयोजित ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम में श्रमदान दिया। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्वच्छ भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है। देशभर में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान में आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि अधिकाधिक संख्या में ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान में भागीदारी करें। घर, मोहल्ले,…
रमेश सिप्पी को भा गई दून की वादियां, उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री का भविष्य
देहरादून। सागर किनारे दिल ये पुकारे… जब सिल्वर सिटी के बडे़े पर्दे पर चला तो वहां मौजूद सभी दर्शकों की उस दशक की सभी यादें ताजा हो गई। 4वे फिल्म फेस्टिवल का भव्य आगाज हुआ। यहां पर मशहूर निर्देश रमेश सिप्पी, किरन जुनेजा, विवेक वासवानी, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं सुबह के सेशन में कोस्टारिका की फिल्म प्रदर्शित की गई जिसमें इंडियन स्पैनिश एक्टर प्रभाकर शरण मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मिनिस्टर मदन कौशिक ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में खासतौर से देहरादून में इस तरह के आयोजनों को आज बहुत ज्यादा जरूरत है।…






























