Breaking News:

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026



जिलाधिकरी मंगेश घिल्डियाल चन्द्रशिला से तुंगनाथ धाम तक की साफ सफाई

pehal

रुद्रप्रयाग। डीएम हो तो ऐसा जी हां जो खुद जिलाधिकरी चन्द्रशिला पहुंचे और चन्द्रशिला से तुंगनाथ धाम तक सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया। जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों को स्वच्छता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुग्यालों के संरक्षण पर ध्यान देने की जरूरत है और इसके लिए सबसे पहले प्लास्टिक प्रदूषण को पूरी तरह साफ करने की जरूरत है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दुगलबिट्टा में लोनिवि के निरीक्षण भवन के पास बने गैंग क्वाटर को अन्यत्र शिफ्ट कर उसकी जगह अस्थाई टैंट लगाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने तहसीलदार तत्काल कार्यवाही करने को कहा। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने पर्यटक स्थल दुगलबिट्टा व चोपता के साथ ही तृतीय केदारनाथ तुंगनाथ और चन्द्रशिला का स्थलीय निरीक्षण किया और भगवान तुंगनाथ के दर्शन किए। इस दौरान जिलाधिकारी ने दुगलबिट्टा और चोपता में लगातार हो रहे अतिक्रमण पर खासी नाराजगी जताई। पूर्व में अतिक्रमण हटाने के बाद फिर उन्हीं स्थानों पर लोगों द्वारा अतिक्रमण करने पर जिलाधिकारी ने तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को सख्त निर्देश दिए कि हाईकोर्ट के आदेशों का जो पालन नहीं करता है और जबरन अतिक्रमण करता है, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि दुगलबिट्टा और चोपता के मध्य कई जगहों र फिर से लोगों द्वारा बुग्यालों पर अतिक्रमण किया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने अतिक्रमणकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि हार्टकोर्ट की ओर साफ निर्देश दिए गए है और यदि उसके बावजूद भी बुग्यालों पर अतिक्रमण किया जाता है तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने तहसीलदार को सभी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने चोपता, दुगलबिट्टा में जगह-जगह गंदगी फैली होने पर भी रोश व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों को फटकार लगाई कि अपने आस-पास साफ-सफाई रखना व्यक्ति की पहली प्राथमिकता है, लेकिन उसके बावजूद भी पर्यटक स्थलों पर इस तरह गंदगी फैली होना शर्मनाक है। इसके साथ ही किसी भी व्यापारी के प्रतिष्ठानों के बाहर कूडे़दान नहीं पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को पांच-पांच हजार रूपए के चालान काटने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सरपंच उषाड़ा और मक्कू को निर्देश दिए कि सभी व्यापारियों से प्रति माह एक-एक हजार रूपए लेकर सफाई कर्मचारी को मानदेय पर रखें। इसके बाद जिलाधिकारी तृतीय केदार तुगनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले भोले बाबा के दर्शन किए। जिसके बाद जिलाधिकारी ने मंदिर के आस-पास चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण इकाई एडीबी को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। तुंगनाथ के बाद इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, तहसीलदार उखीमठ जयवीर राम बधाणी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी हरीश चन्द्रा सहित सरपंच और संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave A Comment