हर मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा को तैयार सरकार : सीएम
देहरादून | विधानसभा सत्र के प्रथम दिन विधानसभा में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विधायकों द्वारा बहुत अच्छे सवाल सदन में उठाये गये हैं, एवं सत्र को चलने में सहयोग दिया है। विधायकों ने अपने प्रश्न सत्र के दौरान सदन में रखे एवं विधायकों को उनके प्रश्नों के जवाब भी दिये गये। उन्होंने कहा कि सामान्यतः बहुत कम ऐसा होता है कि विधायकों द्वारा सत्र में रखे गए सभी सवालों के जवाब मिल पाते हो। इस तरह काम की दृष्टि से देखा जाए तो पहला दिन काफी अच्छा रहा है। मुख्यमंत्री विधायकों…
भारतीय सेना में चयनित लेफ्टिनेंट मालविका रावत को सीएम त्रिवेंद्र ने किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा भवन में भारतीय सेना में चयनित लेफ्टिनेंट मालविका रावत को सम्मानित किया।लेफ्टिनेंट मालविका व उनके माता-पिता को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि वीरभूमि उत्तराखण्ड के बेटे ही नहीं बेटियां भी देश सेवा में आगे है। लेफ्टिनेंट मालविका रावत की सफलता से राज्य के अधिकाधिक युवाओं विशेषकर बालिकाओं को भारतीय सेना में सम्मिलित होने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने लेफ्टिनेंट मालविका रावत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि पौड़ी गढ़वाल जिले की निवासी लेफ्टिनेंट मालविका रावत भारतीय सेना में टेक्निकल एन्ट्री से चयनित होकर ओटीए में कार्यरत है।इस…
उत्तराखंड विधानसभा सत्र : अनेक मुद्दों पर हुई चर्चा
देहरादून। राज्य विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार को प्रारंभ हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही महंगाई के मामलों को कार्यस्थगन के तहत चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने हंगामा किया। स्पीकर के नियम 58 के तहत मामले को सुनने के आश्वासन पर कांग्रेस विधायक शांत हुए। इसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ, जो कि सुचारु रूप से चला। प्रश्नकाल के दौरान विधायक अपने सवालों के माध्यम से मंत्रियों को घेरने की कोशिश में जुटे रहे। कई अनुपूरक प्रश्नों का जवाब देते वक्त मंत्री फंसते नजर आए। सदन की कार्यवाही पूर्वाहन 11 बजे शुरु होते ही विपक्ष ने महंगाई…
देहरादून के निर्माता ओम प्रकाश भट्ट ने किया मुंबई में प्रोडक्शन हाउस का लांच
देहरादून। निवासी ओम प्रकाश भट्ट ने मुंबई में स्टूडियो फाइव एलिमेंट्स के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस लांच किया। उन्होंने अर्जुन कपूर, प्रेरणा अरोरा एवं कशिश खान जैसे ब्रैंड नामों कि पार्टनरशिप में इस स्टूडियो की घोषणा की। ओम प्रकाश भट्ट जो की अपनी प्राथमिक प्रोडक्शन हाउस पर्पल बुल एंटरटेनमेंट का प्रतिनिधित्व करते हैं हाल ही में अपनी मराठी फिल्म श्ये रे ये रे पैसाश् के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्माता के रूप में सम्मानित किये गए थे। इस साझीदारी के बारे में बोलते हुए प्रकाश भट्ट ने कहा क्री अर्ज एंटरटेनमेंट के अर्जुन और प्रेरणा जैसे ब्रांड नामों के साथ काम…
चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने किया आर्च पुल का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने चिन्यालीसौड़ में किया लगभग 140 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चिन्यालीसौड़ में आर्च पुल का लोकार्पण करने के साथ ही 1 अरब 39 करोड़ 61 लाख की लागत की 39 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमे 78 करोड़ 86 लाख की लागत के 11 कार्यो का लोकार्पण तथा 60 करोड़ 74 लाख के कार्यो का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के गांवों को सड़क से जोड़ना हमारी पहली जरूरत है। चिन्यालीसौड़ में आर्च पुल के बनने से…
अटल जी का मार्गदर्शन उनकी कविताओं और विचारों के माध्यम से देश को हमेशा रहेगा मिलता: सीएम
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा महानगर कार्यालय, परेड ग्राउन्ड में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित काव्यांजलि कार्यक्रम मेें प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कवियों व वक्ताओं ने अपनी कविताओं के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का व्यक्तित्व सर्वप्रिय, सर्वमान्य व जनप्रिय था। वह व्यवहारिक सरलता से परिपूर्ण थे। उन्होंने बड़ी विनम्रता से दृढ़ विचारधारा पर चलते हुए देश को स्वच्छ…
गौमाता को सम्मान दिलाने के लिए सभी कृष्ण भक्त आगे आएंः गोपाल मणि महाराज
देहरादून। ऐतिहासिक परेड मैदान में गौक्रान्ति अग्रदूत संत शिरोमणि गोपाल मणि जी महाराज के सानिध्य में चल रही धेनुमानस गौकथा के समापन दिवस पर गोपाल मणि जी ने धेनुमानस के अंदर महाभारत का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि महाभारत में द्रोपदी का चरित्र गाय है। और द्रौपदी की जब लाज लूट रही है तो वहां सभी धार्मिक संगठनांे के प्रतिनिधि धर्मराज युधिष्ठिर बड़े-बड़े आचार्य द्रोण कृपाचार्य आदि सब वहां बैठे थे लेकिन कोई भी द्रोपदी के पक्ष में खड़ा नहीं हुआ। फिर हजारों मील दूर बैठे गोपाल भगवान को द्रोपदी यानी गाय की लाज बचाने के लिए आना पड़ा। इस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सीएम त्रिवेन्द्र ने जन्मदिन की दी हार्दिक बधाई
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रधानमंत्री मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व का धनी बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी हमारी प्रेरणा एवं ऊर्जा के श्रोत हैं, मोदी जी प्रभावशाली कार्य साधक एवं वास्तविक विकास पुरूष है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नये भारत के निर्माण के लिये उनके प्रयास निश्चित रूप से सफल होंगे। दुनिया में आज भारत को जो पहचान मिली है, भारत की जो छवि बनी…
उत्तराखंड नेक्स्ट टाॅप माॅडल बने आयुषी व निखिल
देहरादून। ड्रीम्ज प्रोडक्शन हाउस द्वारा हरिद्वार रोड स्थित साॅलिटेअर होटल में उत्तराखंड नेक्स्ट टाॅप माॅडल के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। उत्तराखंड नेक्स्ट टाॅप माॅडल के विजेता निखिल व आयुषी जैन चुने गये जबकि, फर्स्ट रनरअप अभिजीत व हर्षिता व सेकेंड रनरअप निकिता व गुरांग चौधरी रहे। इस अवसर पर निर्णायक मंडल में इंडियन फिल्म एक्टर व रोडीज फेम रणविजय सिंह, फिल्म व टेलीविजन एक्टर करण कुंद्रा, एक्ट्रेस व एमटीवी इंडियाज नेक्स्ट टाॅप माॅडल की जज अनुषा डांडेकर व एक्ट्रेस सोफिया सिंह बतौर जज उपस्थित रहे। शो के मुख्य व विशिष्ट अतिथियों में मोहित अरोड़ा, स्प्लिट्सविला सीजन 8 फेम…
मां नंदा देवी की पांचवीं विशाल शोभायात्रा 16 एवं 17 सितंबर को
देहरादून। माॅ नंदा देवी की पांचवीं विशाल डोली शोभायात्रा और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 16 व 17 सितंबर को किया जाएगा। यह आयोजन शिव मंदिर रिंग रोड निकट 6 न0 पुलिया में श्री नंदा राजराजेश्वरी जनकल्याण समिति के तत्वावधान में किया जाएगा। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि डोली शोभा यात्रा शिव मंदिर से प्रारम्भ होगी। यह यात्रा डोभाल चौक , गायत्री पूजा भंडार से इंद्रप्रस्थ लेन न0 12 से होते हुए प्राचीन नन्दा मंदिर निकट अम्बीवाला गुरूद्वारा में पूजा अर्चना के लिए रूकेगी। इसके उपरान्त डोली यात्रा नेहरू कालोनी होते हुए…






























