Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने किया आर्च पुल का लोकार्पण

cm

मुख्यमंत्री ने चिन्यालीसौड़ में किया लगभग 140 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने चिन्यालीसौड़ में आर्च पुल का लोकार्पण करने के साथ ही 1 अरब 39 करोड़ 61 लाख की लागत की 39 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमे 78 करोड़ 86 लाख की लागत के 11 कार्यो का लोकार्पण तथा 60 करोड़ 74 लाख के कार्यो का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के गांवों को सड़क से जोड़ना हमारी पहली जरूरत है। चिन्यालीसौड़ में आर्च पुल के बनने से गमरी सहित प्रताप नगर टिहरी की जनता को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है, प्रदेश में भ्रष्टाचार को कतई बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच सौ करोड़ से ज्यादा का भ्रष्टाचार पकड़ा गया है जिसमें 50 से अधिक संलिप्त लोग जेल के भीतर है। भ्रष्टाचार से आम लोग प्रभावित होते हैं तथा सरकारी धन कुछ लोगों की जेब में चला जाता है, जिससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं। इसलिए सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर लगातार प्रहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा पोस्ट आफिसों को भी बैंकिंग का कार्य करने की सुविधा दी है, इससे सुदूरवर्ती ग्रामीणों को बैंकिग का लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार द्वारा भी विभिन्न विकास योजनाओं का क्रियान्वयन कर हर वर्ग को विकास में भागीदार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज विकास कार्यो का पैसा सीधा गांवों तक पंहुच रहा है। करोड़ो लोगों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के साथ ही गरीब देशवासियों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ पंहुचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में घुसपैठिये कतई बर्दाश्त नही किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश अन्तराष्ट्रीय सीमाओं से लगा है इसलिए सतर्क रहकर बाहरी व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां चीड़ की बहुतायत है, इसका सदुपयोग कर इससे तारपीन तेल, तारकोल व पिरूल से विद्युत उत्पादित किये जाने की योजना बनायी गई है, इसमें महिलाओं को जोड़ते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन राज्य की आर्थिकी का महत्वपूर्ण कारक है, अतः इसे उद्योग का दर्जा दे दिया गया है। उन्होंने पर्यटन व्यवसायियों से उद्योगों को दिये जाने वाले लाभ व ग्रोथ सेन्टरों की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होनें कहा कि 23 सितम्बर को आयुष्मान भारत योजना का शुभारम्भ किया जा रहा है जिससे प्रदेश के लगभग सभी परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डिग्री कालेज चिन्यालीसौड़ में कला संकाय भवन, कम्प्यूटर लैब भवन व शौर्य दिवार का लोकापर्ण किया तथा मुख्यमंत्री रावत ने कुमारकोट-नागराजा मंदिर-कल्याणीगांव मोटर मार्ग, हरेथी-जिनेथ-पैन्थर मोटर मार्ग, जगड़गांव-सेमनागराजा सड़क, अनेल-बगोड़ी-पुजारगांव सड़क, रौतल-मुडकिल सड़क, सुनारगांव-बड़कोट-अनोल सड़क, जानकीचट्टी रिंग रोड़, ब्रह्मखाल-जसपुर-खरादी खनेड़ा मोटर मार्ग, जोगत दिचली गमरी गाड़ जसपुर मोटर मार्ग, राजकीय इण्टर कालेज जिब्यकोट का नाम स्व0 महिमानन्द नौटियाल के नाम पर रखने व महाविद्यालय ब्रह्मखाल का नाम स्व0 अतर सिंह के नाम पर रखने, महाविद्यालय ब्रह्मखाल में भवन निर्माण, महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में पीजी कक्षा प्रारम्भ करने, परिसर में वाईफाई संचालित करने व अतिरिक्त कम्प्यूटर देने की घोषणा की है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आगामी 23 सितम्बर को आयुष्मान भारत का शुभारम्भ किया जायेगा जिसमें प्रदेश के सभी परिवारों को पांच लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। उन्होनें कहा कि जिला योजना के अन्तर्गत लोक हित, स्थाई एवं धरातलीय कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महाविद्यालय में प्रवक्ता तैनात हो इस हेतु 158 प्रवक्ताओं का विभिन्न महाविद्यालयों में स्थानान्तरण किया गया है तथा लोक सेवा आयोग से 877 प्रवक्ताओं की शीघ्र नियुक्ति की जायेगी। हरिद्वार में ज्ञानकुम्भ कराया जायेगा तथा देहरादून में छात्र संघों के पदाधिकारियों का शिक्षा एवं नशामुक्ति पर सम्मेलन शीघ्र आयोजित किया जायेगा। इस अवसर क्षेत्रीय सांसद माला राज्य लक्ष्मीशाह ने आर्च पुल व विकास कार्यों हेतु क्षेत्र वासियों को बधाई दी व कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु एकजुट होकर कार्य करें। तभी क्षेत्र व प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा। यमुनोत्री विधायक श्री केदार सिंह रावत ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अतिथियों को अंगवस्त्र व कलश भेंट किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए एतिहासिक दिन है, हमारे जनपद में अरबों के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जशोदा राणा द्वारा की गई।

Leave A Comment