बुजुर्ग महिला को यूबीआई को देना ही पड़ेगा हर्जाना, जानिए खबर
देहरादून। राज्य उपभोक्ता प्रतितोश निवारण आयोग ने सर्वे ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त महिला को बैंक द्वारा उसके फिक्स्ड डिपॉजिट के भुगतान में बेवजह किये गए विलम्ब एवंइस कारण हुए उत्पीड़न को आधार मानते हुए किये महत्वपूर्ण निर्णय में बैंक की अपील खारिज कर दी। जिसके उपरांत अब बैंक को जिला उपभोक्ता फोरम देहरादून का आदेश मानते हुए पीड़िता को बीस हजार रुपये के हर्जाने के साथ साथ उसको वाद व्यय के रूप में पांच हजार रुपये भी अलग से देने होंगे इसके साथ ही अब तक कि अवधि 8 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज भी देना पड़ेगा। प्राप्त जानकारी…
सड़को पर विचरण कर रहे गोवंशों को रहने की व्यवस्था की जायेगी : सीएम त्रिवेन्द्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में मोथरोवाला में राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजनान्तर्गत लिंग वर्गीकृत वीर्य (सेक्स सार्टेड सीमन) उत्पादन हेतु उत्तराखण्ड लाईव स्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड एवं इग्नुरान साँर्टिंग टैक्नोलाँजी एलएलपी के मध्य अनुबन्ध हस्ताक्षर किया गया। अनुबन्ध पर उत्तराखण्ड लाईव स्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड से डॉ. एम.एस.नयाल एवं इग्नुरान साँर्टिंग टैक्नोलाँजी एलएलपी से डॉ.प्रकाश क्लेरिकल ने हस्ताक्षर किये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि ऋषिकेश में स्थापित की जा रही सेक्स सार्टेड सीमन प्रयोगशाला देश की प्रथम प्रयोगशाला है। इस प्रयोगशाला की स्थापना से पशुओं के जीवन में परिवर्तन आयेगा साथ ही पशुपालकों की आय में भी…
अभियान : स्कूलों में बच्चों ने खाई पेट के कीड़े मारने की दवा
देहरादून। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिकारिक तौर पर कृमी नाशक पेट के कीड़े मारने की दवा स्कूलों में बच्चों को खिलाई गई। जिसके तहत स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां निशुल्क दी गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पेट में उत्पन्न होने वाले कृमी को जड़ से खत्म करने के लिए सभी स्कूलों में कीड़े मारने की दवाई खिलाई जा रही है। इस दवा का सेवन 5 से 19 साल तक के बच्चों को कराया जा रहा है। इसका कोई साइडिफेक्ट नहीं होता है। इसका सेवन किसी भी उम्र में किया जा सकता है। यदि कोई बच्चा छूट जाता हैतो…
डबल हेलमेट नहीं होने पर सख्ती, सैकड़ों चालान
देहरादून/ रुद्रपुर। उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रदेश में दोपहिया वाहन पर सवार दोनों यात्रियों के लिए अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनना अनिवार्य किये जाने के पश्चात से सीपीयू टीम ने नगर देहरादून के सभी मार्गों पर चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन यात्रियों का चालान काटना शुरू किया। आज पहले दिन सैकड़ों चालान किये गये। वही रुद्रपुर नगर के इंदिरा चौक, डीडी चैक, मुखर्जी चैक, नैनीताल रोड, काशीपुर बाईपास मार्ग,किच्छा बाईपास मार्ग, किच्छा मार्ग, सिडकुल सहित कई मुख्य मार्गों पर सीपीयू टीम ने ऐसे सभी दोपहिया वाहन चालकों को रोका जिन पर चालक व बैठा सवार हेलमेट नहीं…
उत्तराखंड : राज्य में पर्यटन एवं फिल्म उद्योग निवेश के लिए अपार संभावनाए
भीमताल | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने फिल्म शूटिंग और पर्यटन मे निवेश को आकर्षित करने के लिए मिनी कान्क्लेव का आयोजन का शुभारम्भ भीमताल में किया। गौरतलब है आगामी 7 व 8 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी में विशाल इंवेस्टर समिट (निवेशक सम्मेलन) का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने निवेशकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि राज्य प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है और निवेश के लिए अपार सम्भावनाओ के साथ ही जैव विविधता भी पर्यटको को आकर्षित करती है। उन्होने कहा कि गंगा, पाताल भुवनेश्वर, केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री…
राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर को कलस्टर विश्वविद्यालय का दर्जा जल्द
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से उत्तराखण्ड के नेक रेटिंग के कॉलेजों को हिमालयी राज्यों की भाँति केन्द्रीय मदद उपलब्ध कराने तथा शिक्षा की बेहतर व्यवस्था के लिए जनपद हरिद्वार में मॉडल कॉलेज की स्थापना के साथ ही उत्तराखण्ड में प्रोफेशनल कॉलेज की स्थापना का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री से यह भी अपेक्षा की कि नेक में नम्बर एक राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर को कलस्टर विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाय। हिमालयी राज्यों के जो कॉलेज नेक में नहीं हैं,…
अजयपाल ने बहकावे में आकर लगाए थे मेरे पर झूठे आरोपः रजनी रावत
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष मैडम रजनी रावत ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि अजय पाल द्वारा उन पर जो आरोप लगाए गए थे वे सभी बेबुनियाद व आधारहीन थे। जिसका स्पष्टीकरण अभियुक्त अजय पाल ने किया। पत्रकार वार्ता में रजनी रावत ने कहा कि अजय पाल और उनके बीच उच्च न्यायालय नैनीताल के समक्ष समझौता हो गया है। रजनी रावत ने कहा कि अजय पाल ने माना कि लोगों के बहकावे में आकर उन्होंने मेरे पे झूठे आरोप लगाये थे। उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। मैडम को जो मानसिक…
उत्तराखंड: 7 अक्टूबर को पीएम नरेन्द्र मोदी इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 7 अक्टूबर को देहरादून में इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे। उत्तराखंड डेस्टिनेशन इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन देहरादून में 7 व 8 अक्तूबर को होगा। नई दिल्ली में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर उन्हें देहरादून में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने इस पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। भेट के दौरान पर्यावरणीय सेवाओं के एवज में उत्तराखण्ड को प्रति वर्ष 5 हजार करोड़ रूपए का ग्रीन बोनस प्रदान करने, ग्रीन एकाउंटिंग प्रणाली बनाए जाने, विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं में आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान करने, चरेख डांडा, कोटद्वार में केंद्रीय आयुष…
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट, जानिये खबर
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से विभिन्न योजनाओं में सहायता का किया अनुरोध नई दिल्ली में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट किये भेट के दौरान पर्यावरणीय सेवाओं के एवज में उत्तराखण्ड को प्रति वर्ष 5 हजार करोड़ रूपए का ग्रीन बोनस प्रदान करने, ग्रीन एकाउंटिंग प्रणाली बनाए जाने, विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं में आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान करने, चरेख डांडा, कोटद्वार में केंद्रीय आयुष अनुसंधान एवं शोध संस्थान की स्थापना करने, जनवरी से अप्रैल 2021 में होने जा रहे हरिद्वार महाकुम्भ के लिए विशेष केंद्रीय सहायता प्रदान करने, पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा प्रभावितों को राहत के लिए एसडीआरएफ के…
एक शिक्षक के भरोसे स्कूल , जानिए खबर
रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड ऊखीमठ के अन्तर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्या में शिक्षकों का अभाव होने से छात्रों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। आलम यह है कि 35 छात्रों की जिम्मेदारी एक शिक्षक के भरोसे सौंपी गयी है। अब समझ से परे है कि यह शिक्षक स्कूल की व्यवस्था को देखे या फिर छात्रों का भविष्य संवारे। शिक्षा विभाग की बेरूखी से आक्रोशित क्षेत्रीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। दरअसल, विगत कई वर्षों से राप्रावि सल्या-तुलंगा में अध्यापक न होने के कारण अभिभावक परेशान हैं। विद्यालय की छात्र संख्या भी अधिक…






























