Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



सड़को पर विचरण कर रहे गोवंशों को रहने की व्यवस्था की जायेगी : सीएम त्रिवेन्द्र

cm-uk

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में मोथरोवाला में राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजनान्तर्गत लिंग वर्गीकृत वीर्य (सेक्स सार्टेड सीमन) उत्पादन हेतु उत्तराखण्ड लाईव स्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड एवं इग्नुरान साँर्टिंग टैक्नोलाँजी एलएलपी के मध्य अनुबन्ध हस्ताक्षर किया गया। अनुबन्ध पर उत्तराखण्ड लाईव स्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड से डॉ. एम.एस.नयाल एवं इग्नुरान साँर्टिंग टैक्नोलाँजी एलएलपी से डॉ.प्रकाश क्लेरिकल ने हस्ताक्षर किये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि ऋषिकेश में स्थापित की जा रही सेक्स सार्टेड सीमन प्रयोगशाला देश की प्रथम प्रयोगशाला है। इस प्रयोगशाला की स्थापना से पशुओं के जीवन में परिवर्तन आयेगा साथ ही पशुपालकों की आय में भी सुधार होगा। पशुपालन किसानों की आजीविका का मजबूत आधार बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पूर्व में जब राज्य में भाजपा सरकार थी, उस समय हम प्रदेश में गोवंश संरक्षण अधिनियम लाये थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है 2021 से पूर्व ऐसी व्यवस्था कर ली जाए, जिससे हमारे गोवंश सड़कों पर आवारा न घूमें बल्कि किसानों की आजीविका में भागीदार बनें। कुंभ से पूर्व गौ सदन बनाकर आवारा विचरण कर रहे गोवंशों को रहने की व्यवस्था की जायेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य में किसी भी स्लॉटर हाऊस को मंजूरी नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि 2016 में मंगलौर में स्लॉटर हाउस की अनुमति दी गई थी। जिलाधिकारी हरिद्वार को इस आदेश को निरस्त करने के निर्देश दिये गये हैं। सीएम ने कहा कि राज्य में किसी को भी इस प्रकार के लाइसेंस नहीं दिये जायेंगे। जिनके पास पहले से लाईसेंस हैं, वे भी निरस्त किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में गोवंश के संरक्षण के लिए देहरादून, हरिद्वार व उधमसिंह नगर में स्पेशल स्कॉड बनाये गये हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग की ‘‘सुरभि कामधुक्’’ पुस्तक का विमोचन किया तथा उन्नतशील किसानों को सम्मानित भी किया। पशुपालन, मत्स्य बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सेक्स सार्टेड सीमन प्रयोगशाला की शुरूआत जल्द ही की जायेगी। ऋषिकेश के श्यामपुर स्थित अतिहिमीकृत वीर्य उत्पादन केन्द्र में इस प्रयोगशाला को बनाया जायेगा। ऋषिकेश के श्यामपुर स्थित अतिहिमीकृत वीर्य उत्पादन केन्द्र से 15 राज्यों को सीमन सप्लाई किया जाता है। सेक्स सोर्टेड सीमन के बारे में किसानों को अधिक से अधिक जानकारी देना जरूरी है। किसानों की पशुपालन से आय बढ़ाने के लिए यह प्रयोगशाला कारगर साबित होगी।

Leave A Comment