टैलेंट शो प्रतिभा को निखारने में एक बेहतर प्लेटफार्मः शैल
देहरादून | एक बार फिर शैल की मधुर आवाज का जादू युवा दिलो को धडका रहा है जैसे ही “कोका कोका नि तेरा कोका कोका” साउंड ट्रैक बजता है लोग डांस फ्लोर पर थिरकने को मजबूर हो जाते हैं इस गीत के साथ शैल जवाँ दिलो पर राज करने के लिए उतर चुके हैं। उनका गाना कोका कोका इन दिनों सुर्खियों मे है। यह गीत युवाओं को बहुत पंसद आ रहा है शैल का कहना है कि इस पूरे गीत को न्यूयार्क सिटी में फिल्माया गया है। इसमें म्यूजिक दिया है विद्युत गोस्वामी ने और इसका निर्देशन किया है अमरजीत…
रिस्पना टू ऋषिपर्णा अभियान में हजारों की संख्या मे जुटे लोग
केरवान गांव व मोथरोवाला में सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया पौधरोपण देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज 22 जुलाई को रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण अभियान का शुभारम्भ किया। हजारों की संख्या में बच्चों, युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने पूरे जोश के साथ सहभागिता की। हिंदु, मुस्लिम, बौद्ध, सिक्ख सहित हर धर्म व समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अभियान के तहत 2.50 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है। जिसकी शुरूआत केरवान गांव से की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मोथरोवाला में भी पौधारोपण किया। मोथरोवाला में रिस्पना के किनारे सद्भावना वाटिका विकसित…
निस्वार्थ भाव से मां गंगा की सेवा में जुटे हैं युवा, जानिए खबर
रुद्रप्रयाग। स्पर्श गंगा अभियान के तहत देशभर में हजारों युवक और युवतियां मिलकर मां गंगा की स्वच्छता और अविरलता को बनाये रखने के लिए नदी घाटों पर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक से प्रेरणा लेकर जिले के युवा भी स्पर्श गंगा के जिला संयोजक प्रवीन सिन्धवाल के नेतृत्व में अलग-अलग गांवों में टीम बनाकर सप्ताह में एक दिन जनपद के कई घाटों में स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं। जिला संयोजक प्रवीन सिन्धवाल ने बताया कि उनकी टीम जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण इलाकों में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के…
राज्य सरकार के योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाए भाजपा कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिये राज्य सरकार सरकार द्वारा कारगर पहल करते हुए कई नीतिगत निर्णय लिये गये है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में मददगार बने। इसके लिये उनके द्वारा स्वयं विकास के विभिन्न आयामों की जानकारी समय-समय पर कार्यकर्ताओं को भी उपलब्ध करायी जा रही है। देहरादून महानगर भाजपा कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिये उनके द्वारा एक साल पहले जो घोषणा…
Social-Media पर झूठे व भ्रामक सन्देश पर होगी कड़ी कार्रवाई
देहरादून, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि विगत दिनों से प्रदेश के जनपदों में कुछ अराजक तत्वों द्वारा सामाजिक माहौल को खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर कुछ झूठे भ्रामक सन्देश प्रसारित किये जा रहे हैं, जिससे समाज में भय का माहौल उत्पन्न हो रहा है। “काकड़ीघाट अल्मोड़ा से भिखारी के भेष में पांच सौ लोग निकलने जो रास्ते में जो मिलता है उसको काटकर कलेजे और कीडनी निकाल रहे हंै जिसमे से छः सात लोग पकड़े गए हैं। कड़ी पूछताछ के बाद पांच सौ लोग आने की बात कबुल की है।…
जीएसटी : रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य अब 20 लाख के टर्न ओवर पर
नई दिल्ली/देहरादून। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 28वीं जीएसटी कौंसिल की बैठक केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक मे उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने किया। इस सम्बंध में कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने बताया कि इस बैठक में उत्तराखंड के परिप्रेक्ष्य में जो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं उसमें पूर्व में 10 लाख तक के टर्न ओवर पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य था, जिसे बढ़ाकर अब 20 लाख कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जीएसटी एक्ट में संसोधन किये जाने का भी निर्णय लिया गया है, जिसका बिल लोकसभा में प्रस्तुत होगा। उत्तराखंड…
शैल का नया गीत “कोका” बना युवा दिलो का धड़कन
देहरादून| एक बार फिर शैल की मधुर आवाज का जादू युवा दिलो को धडका रहा है जैसे ही “कोका कोका नि तेरा कोका कोका” साउंड ट्रैक बजता है लोग डांस फ्लोर पर थिरकने को मजबूर हो जाते हैं इस गीत के साथ शैल जवाँ दिलो पर राज करने के लिए उतर चुके हैं। उनका गाना कोका कोका इन दिनों सुर्खियों मे है। यह गीत युवाओं को बहुत पंसद आ रहा है शैल का कहना है कि इस पूरे गीत को न्यूयार्क सिटी में फिल्माया गया है। इसमें म्यूजिक दिया है विद्युत गोस्वामी ने और इसका निर्देशन किया है अमरजीत सिंह…
मुख्यमंत्री केरवां गांव से रिस्पना पुनर्जीविकरण का करेंगे शुभारंभ जानिये खबर
रविवार को 2.5 लाख पौधों का रोपण कर रिस्पना से ऋषिपर्णा मिशन का आगाज किया जाएगा। मुख्यमंत्री केरवां गांव से रिस्पना पुनर्जीविकरण का शुभारंभ करेंगे। पौधरोपण का कार्यक्रम सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलेगा। मिशन की तैयारियों के बारे में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने संबंधित विभागों के साथ बैठक की। तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा जन सहभागिता सुनिश्चित किया जाय। बैठक में बताया गया कि मुख्य कार्यक्रम केरवां गांव के अलावा मोथरोवाला में भी होगा। यहां पर एक सद्भावना पार्क का निर्माण किया जाना…
डब्ल्यूआईसी इंडिया में फोटो प्रदर्शनी को कला प्रेमियों ने सराहा
देहरादून। वर्ल्ड इंटेग्रिटी सेंटर इंडिया देहरादून में आज ‘ट्रांसेंडिंग जेरूसलम- द सिटी इंडिया लेंस’ थीम से फोटो प्रदर्शनी मे आम जनता की भीड़ उमड़ी। प्रदर्शनी के पहले दिन इजराइल की राजधानी जेरूसलम का सुंदर प्रदर्शन करती फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें विभन्न कोणों से खीचें गये फोटो के जरिये कला प्रेमी रोम से मुखातिब हुये। कला प्रेमी ने प्रदर्शनी की खासी तारीफें की। डब्ल्यूआईसी इंडिया के अध्यक्ष नाजिया यूसुफ इजुद्दीन ने बताया कि ये प्रदर्शनी सामान्य जनता के लिए 20 जुलाई से 22 जुलाई तक सुबह 11 बजे से 7.30 बजे तक खुली होगी। शुक्रवार को प्रदर्शनी में शहर…
देशभर में सेब का हब बन सकता है उत्तराखण्ड, जानिये खबर
देहरादून। उत्तराखण्ड में रोजगार के क्षेत्र में कई लोग क्रांति कर रहे है। जिससे की प्रदेश से पलायन को रोका जा सके। इसी क्रम में पपाया मैन सुधीर चड्ढा ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। सुधीर चड्ढा ने विदेशों में जाकर उत्तराखण्ड में सेब उत्पादन की नई तकनीक खोजी है। जिसके तहत बाग लगाने के बाद पहले ही वर्ष में फसल काश्तकार को मिल रही है। नही तो पहले बाग लगाने के बाद काश्तकार को करीब आठ से दस वर्ष का इंतजार करना होता था। कुछ वर्षो पहले सेब का बाग लगातार व्यवसाईक फसल के लिए तकरीबन आठ से दस…






























