रोजगार के अधिक साधन उपलब्ध होने से रुकेगा पलायन : सीएम त्रिवेंद्र
पीएम के समक्ष मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न योजनाओ व कार्यक्रमों की प्रगति का विवरण रखा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुयी मुख्यमंत्रियों की बैठक में सम्मिलित हुये। बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य से संबंधित विभिन्न योजनाओ व कार्यक्रमों की प्रगति का विवरण रखा। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हुयी इस बैठक में आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के स्तर को बनाये रखने के लिये ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की स्थिति प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सबके लिये आवास योजना…
कैबिनेट बैठक : चकबन्दी अधिकारी सेवा नियमावली के तहत 707 पदों पर भर्ती की स्वीकृति
देहरादून। राज्य कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी है।आगामी विधानसभा सत्र राजधानी देहरादून में 18, 19, 20 और 24 सितम्बर को होगा। साथ ही उत्तर प्रदेश सीरा नियंत्रण अधिनियम 1964 के उल्लंघन पर दंड की सीमा पांच हजार रुपये से बढाकर 50 हजार तक किया गया। बैठक में उत्तराखंड चकबन्दी अधिकारी व सहायक चकबन्दी अधिकारी सेवा नियमावली के तहत 707 पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। जिसके…
सूचना निदेशालय का , सचिव सूचना दिलीप जावलकर ने किया निरीक्षण
सचिव सूचना दिलीप जावलकर ने सूचना निदेशालय का निरीक्षण किया। सचिव सूचना ने सभी पटलों का निरीक्षण करने के बाद निर्देश दिये कि पत्रावलियों का रख-रखाव ठीक प्रकार से किया जाय और विज्ञापन प्रभाग की पत्रावलियों को सुव्यवस्थित किया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि वर्तमान समय के अनुसार सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए ऑन लाइन व्यवस्था पर जोर दिया जाय और विभाग के समस्त कार्यों को पेपर लैस व्यवस्था के लिए ऑन लाईन प्रक्रिया को अपनाया जाय। उन्होंने लाइब्रेरी का निरीक्षण कर निर्देश दिये कि लाइब्रेरी को और अधिक सुव्यवस्थित किया जाय और लाइब्रेरी…
सीएम त्रिवेंद्र रखेंगे पीएम के समक्ष योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत 28 अगस्त को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री बैठक में राज्य से संबंधित विभिन्न योजनाओ व कार्यक्रमों की प्रगति का विवरण बैठक में रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में रखे जाने वाले विषयों पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में सभी विभागीय प्रमुखों के साथ समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा केदारनाथ पुनर्निमाण की योजनाओं, चारधाम सड़क परियोजना, मसूरी देहरादून, गौरीकुण्ड, केदारनाथ व घाघरिया हेमकुण्ड रोपवे निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण स्वच्छता, पेयजल…
सीआइएससीई ने 9वीं व 11वीं की परीक्षा कराने संबंधी अपना आदेश किया रद
देहरादून। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआइएससीई) ने अपना आदेश रद कर दिया है। वर्तमान सत्र में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा बोर्ड नहीं कराएगा। स्कूलों को अपने स्तर से परीक्षा आयोजित करनी होगी। सीआइएससीई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की ही तरह इस सत्र से 9वीं और 11वीं के छात्रों की भी परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। बीती 24 जुलाई को इस आशय का एक सर्कुलर भी जारी किया था। माना जा रहा था कि 10वीं एवं 12वीं में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों को एक वर्ष पहले से ही तैयार करने…
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जैव ईंधन से उड़ान भरने वाले देश के पहले विमान को किया फ्लैग ऑफ
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जैव ईंधन से उड़ान भरने वाले देश के पहले विमान Spice Jet को फ्लैग ऑफ किया। फ्लैग ऑफ के बाद विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। यह बायोफ्यूल जैट्रोफा के तेल एवं हाइड्रोजन के मिश्रण से बनाया गया है। इसके लिए आईआईपी में प्लांट लगाया गया है। संस्थान में बायोजेट फ्यूल तैयार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ से बायोफ्यूल डेवलपमेंट अथॉरिटी के जरिये जैट्रोफा का बीज खरीदा गया है। इससे पूर्व जैव ईंधन से चलने वाले इस Spice Jet का परीक्षण भी किया था। बताया गया कि अमेरिका और…
राज्य के समग्र विकास में योगदान करना मेरी पहली प्राथमिकताः राज्यपाल बेबी रानी
देहरादून। मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि ‘‘यह मेरे लिए गौरव का विषय है कि मुझे देवभूमि उत्तराखण्ड की सेवा करने का अवसर मिला है। संवैधानिक दायित्वों एवं मर्यादाओं का पालन करते हुए उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास में योगदान करना मेरी सबसे पहली प्राथमिकता है। राज्य में एक लोकप्रिय चुनी हुई सरकार है। अपने संवैधानिक दायित्वों को निभाते हुए सरकार को सकारात्मक सहयोग प्रदान करना मेरी प्राथमिकताओं में से एक है। विकास के नये आयाम बनाते हुए उत्तराखण्ड देश के शीर्षस्थ राज्यों में से एक बने यही मेरी प्राथमिकता…
बेबी रानी मौर्य ने सातवें राज्यपाल के रूप में ली शपथ
देहरादून। बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के सातवें राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। रविवार दोपहर नई राज्यपाल आगरा से स्टेट प्लेन से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरीं। यहां कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व उच्च अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद वह एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से जीटीसी हेलीपैड देहरादून के लिए रवाना हो गई। दोपहर में मनोनीत राज्यपाल बेबी रानी मौर्य देहरादून के लिए प्रस्थान किया। अपराह्न एक बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगी।…
रक्षाबन्धन : महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाॅल में प्रदेश की बहनों के साथ रक्षाबन्धन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबन्धन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबन्धन भारत का पवित्र त्यौहार है। यह पवित्रता एवं संकल्प का त्यौहार है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समय एवं देशकाल परिस्थिति के अनुसार महिलाओं द्वारा रक्षा सूत्र बांधे गये हैं। भाई-बहनों के इस रक्षा सूत्र के त्यौहार के अलावा प्राचीन समय में भी जब राजा युद्ध के लिए जाते…
मनोनीत राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मनोनीत राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह के तैयारियों की समीक्षा की। मनोनीत राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के आगरा से चलने और शपथ ग्रहण समारोह के समापन तक की बिन्दुवार समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सुरक्षा, परिवहन, आवास, आतिथ्य, चिकित्सा आदि जरूरी इंतजामों को फूल प्रूफ करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मनोनीत राज्यपाल का स्वागत कमिश्नर और डीआईजी गढ़वाल करेंगे। पुलिस द्वारा सलामी दी जाएगी। जीटीसी हेलिपैड पर डीएम, एसएसपी देहरादून राज्यपाल की अगवानी करेंगे। राजभवन पहुंचने पर मुख्य सचिव और डीजीपी राज्यपाल का स्वागत करेंगे। यहां…






























