Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



राज्यपाल ने की ‘ज्ञान कुंभ’ की तैयारियों की समीक्षा की

GOV

देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के साथ नवंबर माह में प्रस्तावित ज्ञान कुंभ के कार्यक्रम पर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि ‘ज्ञान कुम्भ’ आयोजन से उत्तराखण्ड की उच्च शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति के प्रति देश-विदेश में प्रभावी संदेश जाना चाहिए। ज्ञान कुंभ में आने वाले सभी प्रतिभागियों, शिक्षाविदों की सुविधा एवं व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जाए। कार्यक्रम में सभी सत्रों के उपरान्त एक ‘समरी फाइन्डिंग’ भी तैयार की जाए।  उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि ज्ञान कुंभ नवम्बर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केन्द्रीय शिक्षा…

Read More

यात्री वाहन खाई में पलटा, 13 की मौत

uk 2

देहरादून। हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू-हाटकोटी से सवारी लेकर त्यूणी की ओर जा रहा यात्री वाहन उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर के समीप सनेल के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में वाहन सवार तीन दंपत्ति समेत सभी 13 सवारियों की मौत हो गई। 10 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि तीन अन्य ने रोहडू अस्पताल में दम तोड़ा। मरने वाले सभी लोग हिमाचल के नडला, धारा गांवों के निवासी थे। दो साल के अंतराल में इस हाईवे पर यह दूसरा हादसा है। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे जगाधरी-पांवटा-रोहडू हाईवे पर यह हादसा हुआ। वाहन हिमाचल के हाटकोटी-रोहडू से…

Read More

ई हेल्थ-सेवा डेशबोर्ड का सीएम ने शुभारम्भ किया

uk

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के पूर्ण डिजिटलाइजेशन, पारदर्शिता व गति सुनिश्चित करने उद्देश्य से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में ई हेल्थ-सेवा डेशबोर्ड का शुभारम्भ किया। ई-हैल्थ सेवा डैशबोर्ड के तहत ई-पर्ची, ई-रक्तकोश, ई औषधि, ई-हैल्थ सेन्टर तथा टेलीमेडिसन की सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। मरीजों की पर्ची, दवाईयों व ब्लड की उपलब्धता, टेलीमेडिसन की सुविधा व अस्पतालों में आॅनलाइन पंजीकरण, मोबाईल हैल्थ वैन की उपलब्धता की जानकारी इलेक्ट्राॅनिक व आॅनलाइन उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री, शासन व महानिदेशालय स्वास्थ्य, अस्पतालों की निरन्तर माॅनिटरिंग कर पायेंगे। इसके साथ ही उत्तराखण्ड हैल्थ सिस्टम डेवलपमेंट परियोजना के तहत जिला…

Read More

मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता “फस्ट लुक” आयोजित

doon

देहरादून। सिनमित कम्युनिकेशन्स द्वारा मिस उत्तराखंड कांटेस्ट की फर्स्ट लुक आज होटल मधुबन में आयोजित की गयी। 29 प्रतियोगियों ने रैंप पे चल अपना नाम कांटेस्ट में दर्ज किया। देहरादून, रामनगर, हल्दवानी, पौरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, हरिद्वार, जोशीमठ, रुड़की और टिहरी की लड़कियों ने मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता 2018 के पहले दिन रैंप चला। इस अवसर पर बोलते हुए, निदेशक सिनमित कम्युनिकेशन्स, दलीप सिंधी ने कहा, हमने राज्य के अधिकतम क्षेत्रों से संतुलित भागीदारी सुनिश्चित की है। पिछले कुछ वर्षों में, दूरदराज के इलाकों से पहले से ज्यादा प्रतिभागी आ रहे हैं और उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। हम एक ईमानदार…

Read More

सीएम ने किया ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत श्रमदान

CM

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कौलागढ़ देहरादून में नगर निगम देहरादून तथा ओएनजीसी लिमिटेड द्वारा आयोजित ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम में श्रमदान दिया। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्वच्छ भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है। देशभर में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान में आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि अधिकाधिक संख्या में ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान में भागीदारी करें। घर, मोहल्ले,…

Read More

रमेश सिप्पी को भा गई दून की वादियां, उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री का भविष्य

kkkk

देहरादून। सागर किनारे दिल ये पुकारे… जब सिल्वर सिटी के बडे़े पर्दे पर चला तो वहां मौजूद सभी दर्शकों की उस दशक की सभी यादें ताजा हो गई। 4वे फिल्म फेस्टिवल का भव्य आगाज हुआ। यहां पर मशहूर निर्देश रमेश सिप्पी, किरन जुनेजा, विवेक वासवानी, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं सुबह के सेशन में कोस्टारिका की फिल्म प्रदर्शित की गई जिसमें इंडियन स्पैनिश एक्टर प्रभाकर शरण मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मिनिस्टर मदन कौशिक ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में खासतौर से देहरादून में इस तरह के आयोजनों को आज बहुत ज्यादा जरूरत है।…

Read More

रोटी डे क्लब 23 सितंबर को मनाएगा रोटी दिवस महोत्सव

roti day

देहरादून। रोटी डे क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिल यादव ने कहा कि रोटी डे क्लब द्वारा भूखमरी मुक्त भारत के निर्माण के लिय देश में रोटी दिवस मनाया जाएगा। रोटी डे क्लब की इस पहल से समाज को जगाने का काम किया जाएगा। क्लब द्वारा 23 सितंबर को 55 राजपुर रोड स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अनाथ बच्चों के लिये रोटी दिवस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।  उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष साहिल यादव ने कहा कि हम सभी के घर में मात्र 2 रोटी और थोड़ी सब्जी फालतू बने और अगर…

Read More

शौचालयों के संबंध में कैग की रिपोर्ट पर निदेशक की स्पष्टीकरण , जानिए खबर

cag-report

  नमामि गंगा कार्यक्रम के तहत गंगा नदी के किनारे स्थित 132 ग्राम पंचायतों में शौचालयों के संबंध में कैग की रिपोर्ट पर स्थिति स्पष्ट करते हुए अपर सचिव एवं निदेशक नमामि गंगे डॉ.राघव लंगर ने बताया है कि खुले में शौच से मुक्त ग्राम पंचायतों की घोषणा जनपदों द्वारा बेसलाईन सर्वेक्षण 2012 में निर्धारित लक्ष्यों के आधार पर की गई थी। उक्त शौचालयों के निर्माण के बाद अगस्त 2015 से दिसम्बर 2016 के मध्य इन ग्राम पंचायतों को खुले में शौच की प्रथा से मुक्त घोषित किया गया था। वर्तमान समय में भी 132 ग्राम पंचायतों में 430 परिवार…

Read More

उत्तराखंड : सदन में पटल पर रखी गई कैग की रिपोर्ट

vidhansabha_uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में गुरुवार को सदन में भारत के नियंत्रक एव महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पेश की गई। कैग की रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित कई खुलासे किए गए हैं। कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि मई 2017 में खुले शौच मुक्त के रूप में राज्य की घोषणा सही नहीं थी। उत्तराखंड मूल्यवर्धित कर अधिनियम में निर्धारित प्रावधानों का अनुपालन न किए जाने के कारण कर का अनारोपण और माल के वास्तविक अभिग्रहण मूल्य को छिपाने के परिणामस्वरूप 29.59 लाख की राजस्व क्षति हुई। कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण…

Read More

पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः राज्यपाल

uk

देहरादून। उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा है कि राज्य के पर्यटन स्थलों और ट्रेकिंग मार्गों को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यटकों और पर्वतारोहियों को जागरूक किया जाना जरूरी है। एडवेंचर टूरिज्म की राज्य में बड़ी संभावनाएं हैं। इसके साथ-साथ लोगों को हिमालयी पारिस्थितिकी की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए भी जागरूक रहना होगा। कैम्पिंग और ट्रेकिंग पर जाने वाले लोग गंदगी न फैलाए और अवशेष सामग्री को वापस ले आयें। राज्यपाल मौर्य ने यह विचार राजभवन में उनसे मिलने आई पर्वतारोही बहनों ताशी और नुंग्शी से मुलाकात के दौरान व्यक्त किए। ताशी और नुंग्शी…

Read More