Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाना जारी ,जानिए खबर

doon

देहरादून। उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में देहरादून शहर में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, नगर निगम देहरादून एवं जिला प्रशासन द्वारा जन सामान्य हेतु बनाये गये फुटपाथों, गलियों सड़कों एवं अन्य स्थलों पर किये गये अनधिकृत निर्माणों एवं अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त किये जाने की कार्यवाही सम्पादित की जा रही है। अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त किये जाने के संबंध में अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि रविवार को इस अभियान के अन्तर्गत 320 कार्मिकों द्वारा 67 अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया है। 788 कार्मिकों द्वारा 133 अतिक्रमणों का चिन्ह्किरण एवं 77 कार्मिकों द्वारा 02 भवनों के सीलिंग का…

Read More

धूमाकोट के पास बस खाई में गिरी, 40 लोगों की मौत, जानिए खबर

ghatana

कोटद्वार/देहरादून। पिपली-भौन मोटर मार्ग पर यात्रियों की एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्घ्पताल में भर्ती कराया गया है। मृृतक सभी स्घ्थानीय बताए जा रहे हैं। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।  जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रविवार सुबह करीब 8.45 बजे की है। यात्रियों से खचाखच भरी एक प्राइवेट बस (यूके 12सी 0159) भौन से रामनगर जा रही थी। नैनीडांडा ब्लॉक में पिपली-भौन मोटर मार्ग पर क्घ्वीन पुल के पास बस अनियंत्रित हो गई और…

Read More

सीएम कोई राजा-महाराजा नहीं बल्कि जनता का सेवक होता है : हरीश रावत

harish rawat

देहरादून। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में शिक्षिका से हुई अभद्रता के विरोध में कांग्रेस नेताओं द्वारा गांधी पार्क में धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि सीएम महाराजा या राजा नहीं बल्कि जनता के द्वारा चुनेे गए जन सेवक हैं। उनको जनता की मीठी-कड़वी सभी बातें धैर्य और शांति से सुननी चाहिए। सीएम दरबार में शिक्षिका से हुई अभद्रता मामले में कांग्रेस के दिग्गज नेता धरने पर बैठे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर मातृ शक्ति के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी…

Read More

विदूषी उपाध्याय ने उत्तराखंड का नाम किया रोशन , जानिए खबर

uk

देहरादून। कोलंबियन सरकार द्वारा आयोजित स्पेनिश भाषा पहल के अंतर्गत विदूषी उपाध्याय ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इस होनहार बालिका का चयन एले फोकाले प्रोग्राम की पहल में हुआ है। भारत में यह प्रोग्राम एलेएशिया के नाम से लांच हुआ है, जिसकी इस साल यह दूसरी इकाई है। देश भर से चयनित छह छात्रों में विदूषी उत्तराखंड की एकलौती छात्रा है। इस प्रोग्राम के तहत कोलंबियाई सरकार की तरफ से पूर्व एशिया-लैटिन अमेरिका सहयोग में आने वाले देशों के 60 पर्यटक मार्गदर्शक, स्नातक व स्नातक कर रहे बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रोग्राम के जरिए कोलंबिया सरकार पूर्व…

Read More

पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी की जिम्मेदारी : सीएम त्रिवेंद्र

cm 2018

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रकृति व विकास में समन्वय बहुत जरूरी है। हिमालय व पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी की जिम्मेदारी है। हमारे पर्वतों, नदियों व शहरों को प्लास्टिक से बचाने के लिए बड़े स्तर पर कोशिश करनी होगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जीएमएस रोड देहरादून स्थित वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के स्थापना दिवस तथा स्वर्ण जयन्ती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। संस्थान को स्वर्ण जयन्ती दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यह गौरव की बात है कि वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान जैसे संस्थान…

Read More

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को सात दिनों तक रखा बंद, जानिए खबर

dahej

रुड़की। दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर सात दिनों तक कमरे में बंधक बनाए रखा। सातवें दिन मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने विवाहिता को ससुराल से निकलवाकर उनके सुपुर्द कर दिया। इस दौरान महिला ने पुलिस से अपने दुधमुहें बच्चे को दिलाने की मांग की। बहादराबाद थाने के भारापुर भौंरी निवासी महबूब पेंटर ने मार्च 2015 में अपनी बेटी मोहसिना का निकाह लक्सर क्षेत्र के बहादरपुर गांव में एक युवक के साथ किया था। महबूब की मानें तो मोहसिना का पति और ससुराल वाले दहेज में दो लाख की नगदी की मांग को…

Read More

शिक्षिका उत्तरा पहले भी कई बार हुई है निलंबित, त्रिवेंद्र सरकार ने बिठाई जांच

uk-press

देहरादून। त्रिवेंद्र सरकार ने निलंबित की गई उत्तरकाशी की प्रधानाध्यापिका उत्तरा बहुगुणा मामले में जांच बिठा दी है। जांच के लिए उप शिक्षा अधिकारी नौगांव को नामित किया गया है। मीडिया सेंटर में पत्रकारों से औपचारिक वार्ता करते हुए शिक्षा सचिव डाॅ. भूपेन्द्र कौर औलख ने बताया कि जांच में उत्तरा बहुगुणा को भी अपना पक्ष रखने के लिए पूरा मौका दिया जाएगा। डाॅ. औलख ने बताया कि उत्तरा बहुगुणा प्रधान अध्यापिका, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ज्येष्ठवाड़ी विकासखण्ड नौगांव जनपद उत्तरकाशी द्वारा 28 जून को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में बिना किसी विभागीय अनुमति के प्रतिभाग किया गया और वहां पर…

Read More

वारदात : शिक्षक की हत्या मामले में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

murder

देहरादून। रिंग रोड स्थित खाली जमीन पर खड़ी कार में मृत मिले शिक्षक किशोर सिंह चैहान की हत्या के राज से शुक्रवार को पर्दा उठ गया। शिक्षक की हत्या में पुलिस ने उनकी ही पत्नी स्नेहलता चौहान और उसके प्रेमी उत्तराखंड पुलिस के सिपाही अमित पार्ले को गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपनी प्रेम कहानी के बीच से किशोर सिंह चौहान को हटाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। प्रभारी एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि अमित और स्नेहलता की देहरादून में मुलाकात बीए की पढ़ाई के दौरान हुई थी। वर्ष 1999 में अमित डीएवी से जबकि, स्नेहलता डीबीएस…

Read More

आप व यूकेडी उतरे महिला शिक्षिका उत्तरा बहुगुणा के पक्ष में

uk-uk

  देहरादून। उत्तरकाशी के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात महिला शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा के पक्ष में आम आदमी पार्टी एवं उत्तराखंड क्रांति दल उतर आए हैं। यूकेडी युवा प्रकोष्ठ ने 30 जून को प्रदेश भर में आंदोलन करने का ऐलान किया है। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जनता दरबार में फरियादी शिक्षिका के निलंबन व गिरफ्तारी के आदेश दिये जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उत्तरा पंत बहुगुणा के ओल्ड सर्वे रोड स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। विदित हो कि एक दिन…

Read More

महिला हेल्पलाईन का हो व्यापक प्रचार-प्रसार

rekha

देहरादून | महिला कल्याण एवं बाल विकास, मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा आयोजित की गई। इस अवसर पर मंत्री ने महिला कल्याण एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा जनपद स्तर पर संचालित कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने महिला हेल्पलाईन 1098 तथा 181 के साथ ही विभागीय एप एवं वैबसाइट तैयार कर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए, ताकि योजनाओं का लाभ पात्रों को अधिक से अधिक दिलाया जा सके। उन्होंने बैठक में आये जनपदों…

Read More