Breaking News:

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026



आप व यूकेडी उतरे महिला शिक्षिका उत्तरा बहुगुणा के पक्ष में

uk-uk

 

देहरादून। उत्तरकाशी के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात महिला शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा के पक्ष में आम आदमी पार्टी एवं उत्तराखंड क्रांति दल उतर आए हैं। यूकेडी युवा प्रकोष्ठ ने 30 जून को प्रदेश भर में आंदोलन करने का ऐलान किया है। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जनता दरबार में फरियादी शिक्षिका के निलंबन व गिरफ्तारी के आदेश दिये जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उत्तरा पंत बहुगुणा के ओल्ड सर्वे रोड स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। विदित हो कि एक दिन पूर्व ही सीएम आवास में आयोजित प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जनता दरबार में अपने स्थानान्तरण की माँग को लेकर आयी उत्तरकाशी जिले के सुदूर क्षेत्र नौगाँव में कार्यरत शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा को मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल निलंबन व गिरफ्तारी के आदेश जारी किये गये हैं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की प्रदेश संचालन समिति के अध्यक्ष नवीन पिरशाली ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये मीडिया को जारी बयान में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में एक महिला शिक्षक के साथ हुई इस कार्यवाही ने फिर से यह साबित कर दिया है कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा और इसके नेताओं की मानसिकता असल में महिला दमनकारी व महिला विरोधी है।  उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से दुर्गम क्षेत्र में अपनी सेवा दे रही शिक्षिका अपने पति की मृत्यु के पश्चात दून में नियुक्ति माँग रही थी जो कि सरकार की तबादला नीति के अनुसार मानवीय व न्यायोचित है। मुख्यमंत्री द्वारा उनके निलंबन व गिरफ्तारी के मौखिक आदेश देना असंवेदनशील, असंवैधानिक व अलोकतांत्रिक है। उन्होंने आरोप लगाया की प्रदेश सरकार की तबादला नीति प्रकिया पैसे के आपसी लेन-देन व भ्रष्टाचार का माध्यम बन चुकी है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुनीता रावत पिछले दस वर्षों से अधिक समय स दून के सुगम क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि उत्तराखंड की भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस का दावा करने वाली प्रदेश की डबल इंजन की त्रिवेन्द्र सिंह रावत सरकार अपनी नीतियों की नाकामियों की भड़ास निरीह जनता पर निकाल रही है।  पिरशाली ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के जनता दरबार विवादित होते जा रहे हैं। उनका कहना है कि पूर्व में भी कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार में हल्द्वानी के व्यापारी प्रकाश पाँडे द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने की घटना घट चुकी है। प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के प्रति उदासीन व असंवेदनशील है। उन्होंने मुख्यमंत्री से माँग की है कि शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा के निलंबन को तत्काल रद्द करते हुये मानवीय आधार पर उनकी स्थानान्तरण की माँग पर उचित निर्णय लिया जाये। उनका कहना है कि जरूरत पड़ी तो इस मामले को लेकर आंदोलन किया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में उमा सिसौदिया, राजेश बहुगुणा, विशाल चौधरी , विनोद बजाज, शैलेश तिवारी, सुधीर पंत, अभिषेक बहुगुणा, विनोद पंत आदि शामिल थे।

Leave A Comment