उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो भर्ती परीक्षाएं स्थगित की
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने दो भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इनमें से एक भर्ती तो मौसम की वजह से रोकी गई है जबकि दूसरी भर्ती हाईकोर्ट में दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित होने के चलते रोकी गई है। बता दें राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पिछले दिनों ज्यादा गर्मी और आद्रता के कारण अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आई थी लिहाजा 23 अगस्त से 26 अगस्त के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी रायपुर में होने वाली फॉरेस्ट गार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई…
हम एक समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के लिए कार्य कर रहेः सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में मीडिया से संवाद के दौरान उत्तराखण्ड के समग्र विकास की दिशा में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे समेकित प्रयासों पर बेबाकी से अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक देवभूमि उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ एवं अग्रणी राज्य बनाने का हमारा संकल्प है। हम एक समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के लिए कार्य कर रहे है। आज अनुकूल औद्योगिक नीति, दक्ष मानव संसाधन और उदार कर लाभों से उत्पन्न पूंजी निवेश में भारी वृद्धि के कारण उत्तराखंड भारत में सबसे…
सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने सीएम धामी से की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में हल्द्वानी निवासी सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने तेजस को भविष्य में शतरंज़ के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उत्तराखण्ड विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा हल्द्वानी निवासी तेजस तिवारी को सबसे कम उम्र का शतरंज खिलाड़ी घोषित कर सम्मानित किया गया है।
पहचान : शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना “इंडिया-स्टार ऑफ द ईयर” से हुए सम्मानित
देहरादून | दून फूड रिलीफ फाउंडेशन के अध्यक्ष शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा , प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए फ्री कोचिंग एवं स्टडी मैटेरियल की व्यवस्था, स्कूल एवं कॉलेजों में विषय एवं कैरियर चयन हेतु सेमिनार के आयोजन हेतु ग्लोबल एंपोरियम संस्था द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडिया-स्टार ऑफ द ईयर 2023 से सम्मानित किया गया है। डंडोना ने संस्था का आभार जताते हुए कहा कि यह अवार्ड उन्हें इस क्षेत्र मेंआगे और कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। डंडोना को पूर्व में भी विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मानित किया…
तांशी आर्ट स्टूडियो में कला प्रदर्शनी का शुभारंभ
31 अगस्त तक चलेगी यह कला प्रदर्शनी देहरादून। तांशी आर्ट स्टूडियो की ओर से आर्ट वॉग सीजन चार का आयोजन किया जा रहा है । इसका उद्घाटन आज डीजीपी अशोक कुमार ने किया । इस आर्ट एग्जीबिशन में 17 प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया ।आर्ट एग्जिबिशन 31 अगस्त तक चलने वाली है। आज से तिलक रोड स्थित स्टूडियो में आर्ट एग्जिबिशन की शुरुआत डीजीपी अशोक कुमार द्वारा सीता काटकर की गई उन्होंने वहां पर मौजूद सभी कलाकारों के काम की सराहना करते हुए कहां की उनको बड़ी खुशी होती है यह देख कर कि युवाओं में समय के साथ-साथ क्रिएटिविटी…
कोच एवं फुटबॉल खिलाड़ी विरेन्द्र सिंह रावत ने सीएम धामी को कहा धन्यवाद , जानिए खबर
विरेन्द्र सिंह रावत का 23 साल का संघर्ष कामयाब हुआ देहरादून | उत्तराखंड के प्रसिद्ध विरेन्द्र सिंह रावत पूर्व नेशनल खिलाडी, कोच, रेफरी, राज्य आंदोलनकारी, इंटरनेशनल, नेशनल, स्टेट अवार्ड से सम्मानित, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग मे नाम अंकित, जी 20 जनभागीदारी मे बेस्ट स्पीकर के अवार्ड से सम्मानित, पूर्व विधायक प्रत्याशी का 23 साल का संघर्ष कामयाब हुआ, जिसने राज्य खेल फुटबाल और अन्य खेलों के लिए, राज्य के युवाओं के लिए हमेशा संघर्ष किया जिसके लिए उन्होंने नौकरी छोड़ी, कर्ज लिया, जमीन बेची, जेल गया, शोषण सहा, कई बार घायल हुवा लेकिन हार नहीं मानी राज्य के हर…
आईकू का पहला चीफ गेमिंग ऑफिसर बना 23 वर्षीय यह लड़का, जानिये खबर
देहरादून लखनऊ। आईकू द्वारा कानपुर, उत्तर प्रदेश के 23 वर्षीय, श्वेतांक पांडे को 3 महीने तक पूरे देश में किए गये हंट के बाद अपना पहला चीफ गेमिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। श्वेतांक हाई परफॉरमेंस स्मार्टफ़ोन ब्रांड, आईकू में भारत के सबसे कम उम्र के मुख्य गेमिंग अधिकारियों में से एक बनने का आवेदन देने वाले 60,000+ आवेदकों में अंतिम थे। श्वेतांक का चयन गेमप्ले, गेमिंग के ज्ञान, और व्यक्तित्व एवं संचार के कौशल पर आधारित एक रोमांचक चयन प्रक्रिया के बाद किया गया। आईकू का पहला चीफ गेमिंग ऑफिसर बनने पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, श्वेतांक…
“आप” कार्यकर्ताओं ने अपने सपने संस्था के बच्चों के बीच मनाया केजरीवाल का जन्मदिन
देहरादून | आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश समन्वयक जोत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी रतूड़ी, हिम्मत सिंह बिष्ट प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, धर्मपुर विधानसभा प्रभारी सुशील सैनी, जिला उपाध्यक्ष इकबाल राव, प्रदेश सचिव अशोक सेमवाल आदि ने अपने नेता आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल जी का जन्म दिन सुभाषनगर में अपने सपने संस्था में पढ़ रहे आर्थिक रुप से कमजोर झुग्गी झोपड़ी वाले बच्चों के बीच केक काटकर एवं कापी पेंसिल रबड़ और दिवार घड़ी आदि बाटकर मनाया गया। जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारे नेता दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनीति…
उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने भरा नामांकन पत्र
बागेश्वर। काबीना मंत्री चंदन रामदास के निधन से खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में उनकी पत्नी पार्वती दास द्वारा आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया गया है। 5 सितंबर को होने वाले इस चुनाव में कांग्रेस ने वसंत कुमार को चुनाव में उतारा है जो कल अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन पत्र भरे जाने के समय अपने पति को याद कर भावुक दिखी पार्वती दास कई बार अपने अंासू पोंछती दिखी। उनके नामांकन के समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ और प्रभारी मंत्री सौरव बहुगुणा भी…
जरा हटके : ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनाक कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में मोरारी बापू की राम कथा में पहुंचे
देहरादून। ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनाक मंगलवार को प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू की कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के परिसर में हो रही राम कथा में पहुंचे और आध्यात्मिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। यह एक महत्वपूर्ण पल है क्योंकि मोरारी बापू की 921वीं कथा, जो मानस विश्वविद्यालय के नाम से कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में आयोजित की गई है, पहला ऐसा हिन्दू कार्यक्रम है जो की एक ब्रिटिश विश्वविद्यालय के प्रांगण में किया गया हो। हिंदू धर्म के अनुयायी और ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधान मंत्री, ऋषि सुनाक ने मोरारी बापू की व्यास पीठ पर पुष्पांजलि अर्पित की और साथ ही…





























