Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



बागेश्वर उपचुनाव : भाजपा ने पार्वती दास व कांग्रेस ने वसंत कुमार को उतरा मैदान में

chunav

देहरादून। परिवहन मंत्री चन्दन रामदास के निधन से खाली हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज कांग्रेस और भाजपा द्वारा अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। कांग्रेस ने आप छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम चुके बसंत कुमार पर दांव खेला है वहीं भाजपा ने सहानुभूति लहर की लाभ की कामना के कारण पूर्व मंत्री चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास पर ही दांव खेलना ज्यादा उचित समझा है। आगामी 5 सितंबर को होने वाले इस चुनाव को कांग्रेस और भाजपा द्वारा पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। अभी 2 दिन पूर्व भाजपा ने कांग्रेस को कमजोर साबित करने के लिए मुख्य चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे रंजीत दास को अपने पाले में खींच लिया गया था। कांग्रेस के पैनल में रंजीत दास का नाम भी शामिल था क्योंकि वह चंदन रामदास के मुकाबले दूसरे स्थान पर रहे थे लेकिन ऐन मौके पर उनके भाजपा में जाने से कांग्रेस के सामने मुश्किलें थोड़ी सी बढ़ गई थी पिछले चुनाव में उन्हें 28 हजार वोट मिले थे और आप प्रत्याशी बसंत कुमार तीसरे नंबर पर रहे थे। रंजीत दास के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति बदली और बीते कल ही आप छोड़कर कांग्रेस में आए बसंत कुमार को आज अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। आज करन माहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बसंत कुमार को अपना प्रत्याशी बनाने का औपचारिक ऐलान कर दिया गया। इस अवसर पर नेता विपक्ष यशपाल आर्य सहित पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इस चुनाव में जीत दर्ज करेगी उन्होंने कहा कि भाजपा ने रंजीत दास को धोखा दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी के नाम की घोषणा के थोड़ी देर बाद ही खबर मिली कि भाजपा ने पार्वती दास को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि उम्मीद जताई जा रही थी भाजपा उनके बेटे गौरव दास को उम्मीदवार बनाने वाली है लेकिन वसंतकुमार के मैदान में उतारे जाने से भाजपा ने अब उनके मुकाबले पार्वती दास को मैदान में उतारा है।

Leave A Comment