आज 71 अवैध अतिक्रमणों को किया गया ध्वस्त, जानिए खबर
देहरादून | मा.उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में देहरादून शहर में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, नगर निगम देहरादून एवं जिला प्रशासन देहरादून द्वारा जन सामान्य हेतु बनाये गये फुटपाथों, गलियों सड़कों एवं अन्य स्थलों पर किये गये अनधिकृत निर्माणों एवं अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त किये जाने की कार्यवाही सम्पादित की जा रही है। अतिक्रमण हटाने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स ने उन स्थानों से अतिक्रमण हटाया जिन स्थानों को उन्होंने कल चिन्हित कर वहां मर्किंग की थी। टास्क फोर्स ने रिस्पना पुल, हरिद्वार रोड, पटेलनगर आदि जगहों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर वहां हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करना…
इन्वेस्टर्स समिट में पनामा और सिंगापुर जैसे देश होंगे शामिल, जानिये खबर
देहरादून | अक्टूबर में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर्स समिट में पनामा और सिंगापुर देशों से बड़ी संख्या में उद्योगपति शामिल होंगे। इन देशों के उद्योगपति उत्तराखण्ड में पूंजी निवेश के लिए उत्सुक हैं। उत्तराखण्ड से मास्टर ट्रेनर इन देशों में जाकर पर्यटन, आईटी, नगरीय प्रबंधन आदि में कौशल विकास का प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण लेने के बाद उत्तराखण्ड आकर कौशल विकास का प्रशिक्षण देंगे। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से मिलने आये पनामा में भारतीय राजदूत रवि थापर और सिंगापुर के भारतीय उच्चायुक्त जावेद अशरफ ने यह जानकारी दी। सचिवालय में मिलने आये राजदूत एवं उच्चायुक्त से मुख्य सचिव ने कहा…
उत्तराखण्ड : सिंगापुर व पनामा निवेश व तकनीकी में करेंगे सहयोग , जानिये खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से पनामा में भारतीय राजदूत रवि थापर तथा सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त जावेद अशरफ ने भेंट की। मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में हुई मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत के सभी राज्यों द्वारा दुनियाभर के देशों में व्यापार व निवेश सम्बन्धी अधिकाधिक भागीदारी बढ़ाए जाने की पहल को मजबूती देने के क्रम में विचार विमर्श किया गया। सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त जावेद अशरफ द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र को जानकारी दी गई की सिंगापुर को अरबन प्लानिंग (शहरी नियोजन), रेन वाटर हार्ववेस्टिंग, वाटर रिसाइक्लिंग , सोलिड वेस्ट मेनेजमेंट (ठोस अवशिष्ट प्रबन्धन), स्किल डेवलेपमेंट, वेस्ट से बिजली…
अब बनेगी मेडीसिटी उत्तराखंड में , जानिये खबर
मुम्बई/ देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि आज सारी दुनिया, योग की शक्ति को मानने लगी है। उत्तराखण्ड में योग व आयुर्वेद के क्षेत्र में बड़ी सम्भावनाएं हैं। यहां एक मेडी सिटी की सम्भावना पर भी विचार किया जाना चाहिए। और जिसको लेकर मेडीसिटी बनाने पर विचार किया जा रहा है जहां आयुर्वेद, एलोपैथिक होम्योपैथिक, प्राकृतिक चिकित्सा सभी प्रणालियों की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हों। पर्वतीय क्षेत्रों में पैदा होने वाली जड़ी बूटी के लिए प्रोसेसिंग हब स्थापित किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि उत्तराखण्ड को वैलनैस डेस्टीनेशन के तौर पर विकसित…
पतंजलि की सहयोग से बनेगा दो संस्कृत महाविद्यालय , जानिये खबर
देहरादून | प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने सचिवालय में शिक्षा विभाग के कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के दौरान विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से दूरभाष पर डीआईसी तथा सीआईसी के गोदामों में गत वर्ष जमा की गई किताबों के सरकारी विद्यालयों में वितरण की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारियों को डीआईसी एव सीआईसी के गोदामों से विद्यालयों को ससमय किताबे वितरित न कर पाने के लिए जिम्मेदारी कार्मिकों/अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने सख्त निर्देश दिए कि राजीव गांधी विद्यालयों तथा राज्य के…
राफ्टिंग के शौकिन पर्यटक लौट रहे निराश,जानिये खबर
ऋषिकेश। ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के शौकीन पर्यटकों के लिए बुरी खबर है। ऋषिकेश में बीते शनिवार से पर्यटकों के लिए राफ्टिंग को बंद कर दिया गया है। इसके बाद राफ्टिंग के शौकिन पर्यटकों को निराश होना पड़ रहा है। नैनीताल हाईकोर्ट के रिवर वाटर एडवेंचर पर रोक के निर्णय के बाद उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने स्थानीय प्रशासन को ऋषिकेश के गंगा नदी क्षेत्र में अग्रिम आदेशों तक राफ्टिंग पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। इसी के साथ एसडीएम पृथ्वी राज चौहान ने राफ्टिंग व्यवसाय पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। नैनीताल…
अस्पताल बनाने में देरी पर सीएस ने जताई गहरी नाराजगी
देहरादून | मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने हरिद्वार और सेलाकुई में अस्पताल बनाने में देरी पर गहरी नाराजगी जताई। बैठक में उपस्थित ईएसआईसी (एम्प्लाइज स्टेट इंश्योरेंस कारपोरेशन) के उपनिदेशक उत्तराखण्ड प्रभारी हीरा सिंह से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए कहा। जिससे हरिद्वार और सेलाकुई में निजी क्षेत्र की फैक्टरियों में कार्यरत कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सके। बताया गया कि रुद्रपुर में 100 बेड का अस्पताल दिसम्बर तक बन कर तैयार हो जाएगा। मुख्य सचिव ने ईएसआईसी के डीजी राजकुमार को फोन कर अवगत कराया कि राज्य सरकार ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम के पक्ष…
उत्तराखंड : आज बारिश-ओलावृष्टि की चेतावनी
देहरादून। उत्तराखंड में दो दिन के भीतर मौसम फिर करवट ले सकता है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही मौसम विभाग ने 25 जून को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटे में देहरादून एवं आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। रविवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 व 24 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में दोपहर तक चटक धूप खिली रही। दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्के बादल छाये रहे, लेकिन कहीं भी बारिश नहीं हुई। मौसम के…
कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेंगे दायित्वः श्याम जाजू
देहरादून। भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि पिछली बार भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में पांचों सीट जीती थी। इसके बाद विधानसभा के चुनाव में भी राज्य में भाजपा ने 57 सीटें जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। थराली उप चुनाव की जीत भी भाजपा के खाते में रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार अपना काम बेहतर तरीके से कर रही है। जनता भाजपा के साथ है। यही कारण है कि भाजपा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अगले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को पांचों सीटें मिलेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा…
भाजपा न आरक्षण समाप्त करेगी और न आरक्षण समाप्त होने देगी : अमित शाह
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया है कि वे चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करने और 50 साल तक सरकार चलाने के लक्ष्य को लेकर कार्य करें। अमित शाह अपने उत्तराखण्ड दौरे के दौरान आज यहाँ सोशल मीडिया वाॅलियन्टियर सम्मेलन में पूरे प्रदेश से आये कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि आज देश में हम 2019 के लोकसभा चुनाव के मोड़ पर पहुंच गये हैं, आज देश में विचारधाराओं का जो दंगल चल रहा है उसमें हमारी विचारधारा राष्ट्रवाद और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने…






























