Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



उत्तराखण्ड : सिंगापुर व पनामा निवेश व तकनीकी में करेंगे सहयोग , जानिये खबर

cm

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से पनामा में भारतीय राजदूत रवि थापर तथा सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त जावेद अशरफ ने भेंट की। मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में हुई मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत के सभी राज्यों द्वारा दुनियाभर के देशों में व्यापार व निवेश सम्बन्धी अधिकाधिक भागीदारी बढ़ाए जाने की पहल को मजबूती देने के क्रम में विचार विमर्श किया गया। सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त जावेद अशरफ द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र को जानकारी दी गई की सिंगापुर को अरबन प्लानिंग (शहरी नियोजन), रेन वाटर हार्ववेस्टिंग, वाटर रिसाइक्लिंग , सोलिड वेस्ट मेनेजमेंट (ठोस अवशिष्ट प्रबन्धन), स्किल डेवलेपमेंट, वेस्ट से बिजली उत्पादन, औद्योगिक पार्को की स्थापना तथा खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त है। सिंगापुर द्वारा उत्तराखण्ड को उक्त क्षेत्रों में तकनीकी सहायता व निवेश सम्बन्धित सहयोग दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार 13 डिस्ट्रिक्ट-13 न्यू डेस्टिनेशन योजना के तहत राज्य में नए पर्यटक स्थल व टाउनशिप विकसित करने पर गम्भीरता से कार्य कर रही है। नए पर्यटक स्थल व टाउनशिप विकसित करने तथा वर्तमान शहरों के नियोजन में सिंगापुर से सहायता ली जा सकती है। पनामा में भारतीय राजदूत रवि थापर द्वारा बताया गया कि पनामा में टी प्लान्टेशन के क्षेत्र में अच्छा कार्य हो रहा है। पनामा द्वारा उत्तराखण्ड चाय बोर्ड के साथ इस राज्य में चाय की बागवानी को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी व विशेषज्ञ सहायता दी जा सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सिंगापुर व पनामा के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञांे तथा उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव व उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य विडियो कान्फ्रेसिंग के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवों को साझा किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जैविक खेती के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं है। साथ ही राज्य में डिजिटल कनेक्टिविटी, सिविल एविएशन, आॅल वेदर रोड के सुदृढीकरण पर विशेष फोकस किया जा रहा है। राज्य में निवेशकों के लिए फ्रेंडलीे सिस्टम विकसित किया जा रहा है। सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। राज्य की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आईटी नेटवर्क को मजबूत किए जा रहा है। युवाओं के कौशल विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगापुर व पनामा में कृषि के क्षेत्र में हुई बेस्ट प्रेक्टिसज का लाभ उत्तराखण्ड के किसानो तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। सिंगापुर व पनामा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निवेश, अनुभवों को साझा करने तथा तकनीकी सहयोग व विशेषज्ञों के साथ निरन्तर संवाद बनाए रखने के लिए प्रत्येक विभाग में नोडल अधिकारी निर्धारित किए जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य में इन्टिग्रेटेड टाउनशिप डेवलपमेंट तथा आईटी पार्क व स्किल डेवलपमेन्ट केंद्र स्थापित करने में सिंगापुर व पनामा से तकनीकी व विशेषज्ञ सहयोग लिया जाएगा। बैठक में सचिव अमित नेगी, आर.मीनाक्षी सुन्दरम एवं राधिका झा भी उपस्थित थे।

Leave A Comment