ब्रिटिशकालीन ऐतिहासिक इमारत विलुप्ति के कगार पर, जानिए खबर
अल्मोड़ा। ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजने की बात तो राज्य में आती-जाती सरकारों द्वारा खूब की जाती हैं लेकिन अल्मोड़ा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ब्रिटिशकालीन ऐतिहासिक इमारत शासन-प्रशासन की बेरूखी के चलते बदहाल स्थिति की ओर बढ़ती जा रही है। 112 वर्ष पूर्व इंडो-यूरोपियन शैली में निर्मित इस भवन के संरक्षण के लिए शीघ्र कारगर उपाय नहीं किए गए तो यह शैली विलुप्ति के कगार पर पहुंच जाएगी। लक्ष्मेश्वर अल्मोड़ा में स्थित शिक्षा की अलख जगाने वाला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) का इंडो-यूरोपियन शैली वाला प्राचीन भवन जो उपेक्षा की छांव में जीते हुए अतीत की…
सामाजिक एवम आर्थिक जीवन स्तर को उचाईयों तक पहुचाना सरकार की प्राथमिकता : सीएम
नानकमत्ता/देहरादून। विकास की मुख्य धारा से पिछड़े देश के सभी निर्धन एवं गरीब व्यक्तियोें के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से जीवन स्तर को ऊॅचा उठाना केन्द्र व राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केन्द्र सरकार के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने पर ताज पैलेस नानकमत्ता में आयोजित केन्द्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि जब भारत आजादी के 75 वर्ष मना रहा हो यानि वर्ष 2022 तक उन्नत एवं नये भारत का निर्माण हो जाये। उन्होंने कहा…
निकाय चुनाव में ईमानदार छवि के निर्दलीयों को “आप”का समर्थन : राकेश सिन्हा
देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विशेष सलाहकार राकेश सिन्हा ने उत्तराखंड की जनता से स्थानीय निकाय चुनावों में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और एक स्वच्छ व ईमानदार प्रशासन के लिये आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील व आह्वान किया है। प्रदेश प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्ति जो उत्तराखंड की सेवा करना चाहते हैं और ईमानदार हैं, ऐसे व्यक्ति आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं और पार्टी ऐसे लोगो को आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में टिकट देगी। साथ…
पांच दिवसीय “फिल्म एपिीसियेशन कोर्स” रूपी कार्यशाला सम्पन्न
देहरादून | रिंग रोड़ स्थित सूचना भवन में आयोजित पांच दिवसीय फिल्म एपिीसियेशन कोर्स का विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल की उपस्थिति में समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष अग्रवाल द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि यह एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला हमारे युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहन देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा…
राज्य की खुशहाली के लिए …….
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को देहरादून में पल्टन बाजार स्थित जंगम शिवालय, जामा मस्जिद, कालिका माता मंदिर, गुरूद्वारा एवं गुरु राम राय दरबार साहिब जाकर राज्य की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने जंगम शिवालय के मुख्य महंत माया गिरी जी, जामा मस्जिद के मौलाना मोहम्मद अहमद काशमी, कालिका मंदिर के महंत बालयोगी सरदार जी महाराज, गुरूद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह एवं श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास जी से मुलाकात कर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने मेजर रोहित शुक्ला का किया सम्मान
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को दून इंटरनेशनल स्कूल, डालनवाला में डालनवाला वेलफेयर सोसायटी द्वारा शौर्य चक्र विजेता मेजर रोहित शुक्ला के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेजर रोहित शुक्ला को देश की रक्षा के लिए बहादुरी का परिचय देने पर एक लाख रूपये सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की एवं उन्हें सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अपने संबोधन में कहा कि 30 साल के युवा सेना के इस जवान ने अभी तक आर्मी के 40 सफल आॅपरेशन (अभियान) किये, यह देश एवं प्रदेश के लिए गर्व की…
सीएम ने किया इस प्रयोगशाला का शिलान्यास, जानिए ख़बर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने अतिहिमीकृत वीर्य उत्पादन केन्द्र श्यामपुर, ऋषिकेश में राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के अन्तर्गत सैक्स सोर्टेड सीमन प्रयोगशाला का शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड राज्य में स्थापित सैक्स सेमन केन्द्र देश का प्रथम राजकीय संस्थान होगा। जहां पर पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से मादा बछिया उत्पन्न किये जाने की तकनीक विकसित की जायेगी, जिसका सीधा लाभ राज्य के पशुपालकों के दुग्ध उत्पादन में वृद्धि एवं कृषकों की आय दोगुनी करने में प्राप्त होगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन देशी नस्ल के गौ…
लोक गायक पप्पू कार्की सहित तीन की सड़क हादसे में निधन, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने गहरा दुःख व्यक्त किया
कुमाऊंनी लोकगायक प्रवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू कार्की को एक भीषण सड़क हादसे ने हमसे छीन लिया। काठगोदाम से 32 किमी दूर हैड़ाखान मार्ग पर पास शनिवार सुबह कार के 500 फीट नीचे गिरने से पप्पू कार्की और दो छात्रों की मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य कलाकार घायल हो गए। कार के परखचे उड़ गए। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। घायलों को भोटिया पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।पिथौरागढ़ जिले के शैलावन के मूल निवासी 34 वर्षीय प्रवेंद्र सिंह कार्की उर्फ पप्पू कार्की, लाल सिंह कालोनी बिठौरिया में…
पलायन : कैलब गांव जहां आज है केवल दो परिवार, जानिए ख़बर
रुद्रप्रयाग। मूलभूल सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण इलाकों से पलायन जारी है। समय पर अगर इन गांवों तक सुविधाएं पहुंचाई जाती तो आज स्थिति कुछ अलग होती। जिस उद्देश्य के साथ राज्य निर्माण की लड़ाई लड़ी गई, वह सपना आज भी अधूरा है। सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी आधारभूत सुविधाओं से सैकड़ों गांव आज भी पूरी तरह से वंचित हैं। रुद्रप्रयाग जनपद की सीमा से लगे चमोली जिले की विकासखण्ड पोखरी का कैलब गांव आभावों का शिकार बना हुआ है। यह गांव मूलभूत सुविधाओं की मार झेल रहा है। 60 ब्राह्मण परिवारों के इस गांव में आज मात्र दो…
उत्तराखण्ड में इंटरनेट तकनीक के क्षेत्र में बड़ी शुरूआत, बना पहला राज्य, जानिए खबर
देहरादून | उत्तराखण्ड में इंटरनेट तकनीक के क्षेत्र में बड़ी शुरूआत की गई। आईटी पार्क, देहरादून में आयेाजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एरोस्टेट तकनीक बैलून को सफलतापूर्वक लांच किया। आईटीडीए द्वारा आईआईटी, मुम्बई के सहयोग से देश में प्रथम बार एरोस्टेट का अनोखा प्रयोग कर इसे तकनीकी तौर पर सम्भव किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एरोस्टेट बैलून के लिए उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी जो कि वर्तमान में सूचना व इंटरनेट तकनीक से अछूते हैं। ऐसे स्थानों को बैलून तकनीक के माध्यम से इंटरनेट की उपलब्धता कराई जाएगी। राज्य की भौगोलिक विषमताओं को देखते हुए यह तकनीक…






























