Breaking News:

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026



उत्तराखण्ड देवभूमि ही नहीं वीर भूमि भी है : सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि ही नहीं वीर भूमि भी है। यहां के सैनिकों ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री रानीखेत में नरसिंह मैदान में उपस्थित पूर्व सैनिको को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में राष्ट्रवाद व देशभक्ति की परम्परा रही है।  यहां के जवानो की रग-रग में ‘‘मै से पहले देश भक्ति’’ का भाव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिको सहित सैनिक आश्रितो के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक महत्वकांक्षी योजनायें चलाने का निर्णय लिया है। वीर सैनिकों व शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी सहित जिला स्तर पर को-आपरेटिव समूह बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे योजना चलायी जा रही है। इसके माध्यम से पूर्व सैनिको को पर्यटन से जोडने का प्रयास किया जा रहा है। वनाग्नि को रोकने और भूतपूर्व सैनिकों व युवाओं को स्वावलम्बन की ओर अग्रसर करने के लिये पिरूल नीति लागू की गई है। पिरूल से विद्युत उत्पादन भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि ढाई नाली जमीन किसी के पास है तो वह अपनी जमीन में इस उद्योग को स्थापित कर विद्युत उत्पादन कर सकता है साथ ही 10-12 लोगों को रोजगार भी मुहैया कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छावनी परिक्षेत्र सहित रानीखेत के आसपास के क्षेत्र में पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए रानीखेत में कोसी-भुजान पेयजल पम्पिंग योजना तैयार की जा रही है। इस योजना की डीपीआर तैयार कर ली गयी है जिसकी लागत 60 करोड़ रू0 है जिसमें 13 करोड़ सेना द्वारा दिया जायेगा शेष 47 करोड़ रू0 राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निदान के लिये सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं। देहरादून की तर्ज पर हल्द्वानी में भी सेना के सहयोग से एक छात्रावास बनाया जायेगा जिसमें सैनिकों एवं उनके आश्रितों के बच्चों को अच्छी शिक्षा सुविधा प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर मसूरी के विधायक  गणेश जोशी जो स्वयं एक भूतपूर्व सैनिक रहे है, ने भूतपूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री हमेशा सैनिकों की समस्याओं के निदान के लिये तत्पर रहते है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। इस अवसर पर सेना के कर्नल आॅफ द रजिमेंट ले0 जनरल बी0एस0 सेरावत ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में कर्नल नीरज सूद, शौर्य चक्र कार्यवाहक उप कमांडेट के0आर0सी0 एवं टी0बी0सी0 प्रशिक्षण बटालियन, ले0 कर्नल नक्षत्र भंडारी, जी0एस0ओ0 1 (प्रशिक्षण) ले0 कर्नल विजय नरसिम्हन, शिक्षा अधिकारी, केन्द्र के सभी सैन्य अधिकारी, सूबेदार मेजर, जे0सी0ओ0, सैनिको सहित नव प्रशिाक्षुओं के परिजन, जिलाधिकारी  इवा आशीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी0रेणुका देवी, संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी  के0एस0 टोलिया, उपजिलाधिकारी रजा अब्बास, भाजपा प्रदेश  अध्यक्ष अजय भट्ट सहित अन्य गणमान्य लोग व सैन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment