Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



पांच दिवसीय “फिल्म एपिीसियेशन कोर्स” रूपी कार्यशाला सम्पन्न

देहरादून | रिंग रोड़ स्थित सूचना भवन में आयोजित पांच दिवसीय फिल्म एपिीसियेशन कोर्स का विधान सभा अध्यक्ष  प्रेमचन्द्र अग्रवाल की उपस्थिति में समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष  अग्रवाल द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष  प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने कहा कि यह एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला हमारे युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहन देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा फिल्मों की शूटिंग के लिए शूटिंग शुल्क को समाप्त कर दिया गया है।  अग्रवाल ने कहा एफ.टी.आई. पुणे के सहयोग से पर्वतीय क्षेत्रों मे भी इस प्रकार कोर्स संचालित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। इस कार्यशाला में देवभूमि में विभिन्न राज्यों से आये छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही आध्यात्म की भूमि भी है। हमारे यहां प्रकृति की मनोरम छठा है। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए एफ.टी.आई. पुणे से आये फिल्म एप्रिसियेशन कोर्स के निदेशक  पंकज सक्सेना ने कहा कि उत्तराखण्ड में पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सफल रहा है। उन्होंने कहा कि एफ.टी.आई. पुणे इस प्रकार की कार्यशाला विभिन्न स्थानों पर करता रहा है। उत्तराखण्ड में फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुकूल माहौल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला युवाओं के लिए काफी लाभप्रद होगी। भविष्य में भी उत्तराखण्ड में इस प्रकार के अन्य कार्यशाला आयोजित की जायेगी। एफ.टी.आई. पुणे से आये एसोसियेट प्रोफेसर डाॅ.जी.बी. सिंह ने फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे मे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश संबंधी जानकारी दी। फिल्म निर्माता  अविनाश पोखरियाल ने फिल्म निर्माण एवं स्क्रीप राइटिंग विषय पर विस्तृत जानकारी दी। सूचना विभाग के अपर निदेशक डाॅ.अनिल चन्दोला ने कार्यशाला में प्रतिभाग करने आये सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माताओं को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने एफ.टी.आई. पुणे को धन्यवाद दिया कि उनके द्वारा देहरादून में कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन उप निदेशक एवं नोडल अधिकारी उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के.एस.चौहान द्वारा किया गया, इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अहम योगदान पर सूचना विभाग के सुरेश भट्ट आदि को धन्यवाद व्यक्त किया गया |

Leave A Comment