प्रत्येक परिवार का अपना घर का सपना होगा साकार : मोदी
रूद्रपुर | हर परिवार का सपना ‘घर हो अपना’ की संकल्पना आवासहीन परिवारों का ही सपना नहीं है, बल्कि ये सपना सरकार का भी है कि प्रत्येक परिवार का अपना घर हो। इस सपने को 2022 तक साकार करने के लिए सरकार योजना बद्ध तरीके से कार्य कर रही है। यह बात देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना हमारे नागरिकों के सम्मान से जुड़ा है। योजना के कारण लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। इसी के साथ…
बैंकिंग सुविधाओं का लाभ कमजोर तबकों तक पहुंचे : मुख्यमंत्री
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि बैंकिंग सुविधाओं का लाभ सूदूरवर्ती क्षेत्रों व कमजोर तबकों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए बैंकों को मिशन के तौर पर काम करना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन व वित्तीय साक्षरता पर फोकस करें। मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 65 वीं बैठक में सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने सहित केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं में बैंकों का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कृषि की सहायक गतिविधियों…
पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक आन्दोलन बनाना जरूरी : सीएम
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ओएनजीसी के एएनएम आॅडिटोरियम में उत्तराखण्ड वन विभाग तथा उत्तराखण्ड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वर्ष 2017-18 की वार्षिक रिपोर्ट एवं देहरादून जू के ब्रोसर का अनावरण किया। पर्यावरण दिवस की थीम ‘‘बीट प्लाॅस्टिक पोल्यूशन’ प्लास्टिक कचरे का निस्तारण कैसे करें विषय पर आॅनलाइन डिजिटल निबन्ध प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण…
देहरादून में मिशन रिस्पना से ऋषिपर्णा, जानिए ख़बर
देहरादून | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में दौड़वाला, देहरादून में मिशन रिस्पना से ऋषिपर्णा के अन्तर्गत वृक्षारोपण हेतु गड्ढे तैयार किये गये। गौरतलब है कि मिशन ऋषिपर्णा के अन्तर्गत रिस्पना के उद्गम लण्ढ़ौर शिखर फाॅल से मोथरोवाला-दौड़वाला तक कुल 32 किमी क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के 2.5 लाख वृक्ष लगाये जायेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि रिस्पना से ऋषिपर्णा सरकार का दीर्घकालिक एवं महत्वाकांक्षी अभियान है। इस मिशन में स्थानीय लोगों के अलावा विभिन्न सरकारी तथा गैरसरकारी संगठनों, संस्थाओं एवं अन्य प्रदेशों के लोगों का सहयोग भी मिल रहा…
“पाॅलिथीन मुक्त उत्तराखण्ड” को लेकर दे सहयोग : सीएम
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, पाॅलिथीन मुक्त उत्तराखण्ड के लिए संकल्पबद्ध है। आम जनता के सहयोग से ही यह सम्भव है। गौरतलब है कि विश्व पर्यावरण दिवस 2018 की थीम ‘‘बीट प्लास्टिक पोल्युशन’’ है। भारत इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस का होस्ट है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखण्ड व यहां के निवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण…
जरूरतमन्द बच्चों ने सीखा निशानेबाजी एवम नृत्य के गुण
देहरादून | अपने सपने संस्था के जरूरतमन्द बच्चे जहां एक तरफ 15 दिवसीय समर कैंप के माध्यम से डांस और आर्ट के गुण सिख रहे है तो वही जरूरतमंद बच्चे स्पोर्ट्स में सुभाषनगर स्थित न्यू शूटर्स वर्ल्ड एकेडमी के अक्षय जी द्वारा उनके सहयोग से निशानेबाज़ी के गुण सीखे | अपने सपने संस्था के प्रोजेक्ट हेड नीतू ने बताया कि जहाँ एक तरफ गर्मियों की छुट्टी में सम्पन्न परिवार के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जाता है तो वही असहाय एवम जरूरतमन्द बच्चो के लिए यह समय कैम्प रूपी इच्छाएं अधूरी रह जाती है इसी क्रम में…
सीएम त्रिवेंद्र एवं केंद्रीय मंत्री ने 450 वृद्ध दिव्यांगों को जीवन सहायक उपकरण किये वितरित
हरिद्वार | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने सोमवार को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत हरिद्वार क्षेत्र के 450 वृद्ध दिव्यांगों को जीवन सहायक उपकरण वितरित किये। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्पष्ट सोच है कि सरकार उन लोगों के लिए होती हैं, जो आर्थिक और सामाजिक रुप से कमजोर है। भारत का संविधान दिव्यांग और आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता देता है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व केन्द्रीय मंत्री गहलोत का आभार व्यक्त करते…
सहस्त्रधारा स्वच्छता अभियान को prsi देहरादून चैप्टर ने दिया सहयोग, जानिए खबर
देहरादून | सहस्त्रधारा उत्तराखंड राज्य में देहरादून में स्थित सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है इस जगह को सल्फर स्प्रिंग्स भी कहा जाता है इसकी शानदार प्रकृति दूर स्थानों से लोगों को आकर्षित करती है। हजारों की संख्या में पर्यटक प्रतिदिन इस स्थान मे सुंदरता शुद्धता और शांति की अनुभूति करते हैं, लेकिन पर्यटकों के द्वारा ही यह स्थान प्रदूषित हो रहा है इसका मुख्य कारण है लोगों का स्वच्छता के प्रति जागरूक ना होना , इसी बात को ध्यान में रखते हुए छात्रों के एक समूह (AV-SCRAPPERS) द्वारा सहस्रधारा में एक सफाई अभियान किया गया और सड़क…
मिस्टर एंड मिस प्रतियोगिता : पौधारोपण कर दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश
देहरादून। द स्काई प्रोडक्शन द्वारा होटल सैफराॅन लीफ में ब्यूटी पैजेंट ‘मिस्टर एंड मिस ईको इंडिया इंटरनेशनल‘ के लिए आॅडिशन आयोजित किये गये। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में सभी प्रतिभागियों व उपस्थित लोगों को पौधे वितरित किये गये। आॅडिशन के निर्णायक मंडल में आयोजक व द स्काई प्रोडक्शन के सीईओ आकाश गुप्ता, फैशन कोरियोग्राफर कपिल गौहरी, ग्रुमिंग व पीडीपी एक्सपर्ट ओकेश छाबड़ा, माॅडल व फिटनेस एक्सपर्ट कोको चेतना बतौर जज उपस्थित रहे। आॅडिशन में दिल्ली, हलद्वानी, करनाल, रूड़की, विकासनगर, नैनीताल, ऋषिकेश से 70 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल के सामने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित…
गंगा की स्वच्छता में आप सभी दे सहयोग : सीएम
ऋषिकेश/देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रविवार को परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में स्वामी चिदानन्द सरस्वती के 67वें जन्मदिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के परिप्रेक्ष्य में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी व उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की भी कामना की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने विभिन्न क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं को गंगा की स्वच्छता के लिये अपना सहयोग देने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली व स्वच्छ भारत मिशन में परमार्थ निकेतन द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।…






























