Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



उत्तराखण्ड को GeM के क्षेत्र में मिला पुरस्कार, जानिए ख़बर

cm 2018

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मिनिमम गवर्मेंट मैक्सिमम गवर्नेंस की अवधारणा के अंतर्गत शासकीय कार्यों में पारदर्शिता एवं प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित किए जाने हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित गवर्मेंट ई-मार्केट माध्यम से खरीद किए जाने की व्यवस्था उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति नियमावली-2017 में की गई। उत्तराखण्ड सरकार के प्रयासों की भारत सरकार द्वारा भी सराहना की गई है। 06 जून, 2018 को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में उत्तराखण्ड को सम्मानित किया गया। उत्तराखण्ड ने GeM Top Buyer 2018 पुरस्कार प्राप्त किया। उत्तराखण्ड सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्यमंत्री आवास में अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट की। अपर मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र को पुरस्कार स्वरूप प्राप्त ट्राॅफी भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य के स्वयं सहायता समूह गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती उत्पाद तैयार कर रहे हैं। शीघ्र ही इसमें स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को भी शामिल किया जाएगा। इससे राज्य में तैयार उत्पादों को देश-विदेश में भी बाजार उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा GeM के माध्यम से अधिप्राप्ति को प्रोत्साहित करने के लिए क्रेता और विक्रेता के पंजीकरण एवं प्रशिक्षण हेतु प्रयास किये गये। 26 जनवरी, 2018 से 31 मई, 2018 तक 446 क्रेताओं एवं 292 विक्रेताओं का पंजीकरण किया गया। इस अवधि में 323 क्रय आदेश जारी किए जा चुके हैं एवं रुपये 12.85 करोड़ की अधिप्राप्ति GeM के माध्यम से की गई है। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समय में विक्रेताओं को भुगतान किया गया है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव  ओम प्रकाश, सचिव  अमित नेगी एवं वरिष्ठ वित्त अधिकारी उत्तराखण्ड  मनमोहन मैनाली भी उपस्थित थे।

Leave A Comment