Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



सीएम त्रिवेंद्र ने 26 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को विकासनगर के एक स्थानीय बैंकट हाल में केन्द्र सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने पर विधानसभा क्षेत्र विकासनगर में आयोजित केन्द्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 26 करोड़ 70 लाख रूपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकापर्ण किया। जिसमें 21 करोड़ 76 लाख रूपये के शिलान्यास कार्य एवं 04 करोड़ 94 लाख रूपये के लोकार्पण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2022 तक नये भारत के निर्माण का जो लक्ष्य रखा है, जिसमें सबके लिये अपना घर, शौचालय, स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो। सबके घर में बिजली हो, सबका अपना बिजली का कनेक्शन हो। इस दिशा में इन 04 सालों में ठोस पहल हुई है। उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत गरीब परिवारों की महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किये जा रहे है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश में लगभग 02 करोड़ लोगों ने गैस की सब्सिडी छोड़ी है। इस खर्चे से उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिये जा रहे हैं। प्रदेश में जो लोग इस पात्रता में नहीं हैं, यदि उन परिवारों की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से कम है तो उनको राज्य सरकार निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। प्रधानमंत्री के आयुष्मान भारत के संकल्प में उत्तराखण्ड के लगभग 5.38 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार ने इस संकल्प को विस्तारित करते हुए प्रदेश के 20 लाख परिवारों को आयुष्मान भारत आयुष्मान उत्तराखण्ड के अन्तर्गत लाने का निर्णय लिया है। आगामी 15 अगस्त, 2018 को यह योजना आरम्भ की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रदेश के 01 लाख से अधिक परिवारों को वर्ष 2021 तक सस्ता आवास मुहैया कराया जाएगा। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में प्रदेश के सभी गांव शत-प्रतिशत विद्युतीकृत हो चुके हैं। स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत उत्तराखण्ड देश का चैथा ओ.डी.एफ. राज्य बन चुका है, तथा शहरी क्षेत्रों में भी सभी नगर निकायों ने स्वयं को ओ.डी.एफ. घोषित कर दिया है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार ने मजबूत कदम उठाए हैं। पं.दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 01 लाख रूपये तक का ऋण मात्र 02 प्रतिशत ब्याज पर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इस योजना के सही परिणाम मिले तो इसे विस्तारित किया जायेगा। सबको एक जैसी शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू की गई हैं। विधायक मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। गरीबों, कृषकों, दिव्यांगों, महिलाओं, वृद्धजनों आदि के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई है। गरीबों को गैस कनेक्शन के लिए उज्ज्वला योजना, सबको स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आषुष्मान भारत योजना एवं भारतीय जन औषधी परियोजना, स्वच्छ भारत अभियान, मुद्रा ऋण योजना जैसी अनेक योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र विकासनगर में केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से जो लाभार्थी लाभान्वित हुए है, उन्में स्वच्छ भारत मिशन में 230(व्यक्तिगत शौचालय), प्रधनमंत्री आवास योजना के तहत 1701 आवास(वर्ष 2016-18 तक), पं.दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजनान्तर्गत 55, राष्ट्रीय आजीविका योजना के तहत 816 समूह, उज्ज्वला योजना के तहत 12707 गैस कनेक्शन व सौभाग्य योजना के तहत 586 विद्युत कनेक्शन दिये गये है।

Leave A Comment