रोजगार के सृजन और स्वरोगार के प्रति लोगों को करे प्रोत्साहित : सीएम
देहरादून | सचिवालय में प्रदेश में रोजगार सृजन से सम्बंधित बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि रोजगार के अवसरों के सृजन के लिये सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। इस दिशा में प्रभावी चिन्तन की भी उन्होने जरूरत बतायी, उन्होने कहा कि हमें प्रशिक्षित एवं अप्रशिक्षित दोनों ही प्रकार के लोगों की चिन्ता करनी है। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर सीमित है, अतः इस दिशा में समेकित एवं समन्वित प्रयासों की जरूरत है। हमारा प्रदेश अपने पावों पर खड़ा हो इसके लिये हमें माहौल बनाना होगा। उन्होने इस दिशा…
पूरे देश में बनारस के बाद हरिद्वार में विद्युत लाईनों के अण्डर ग्राउण्ड का कार्य , जानिए खबर
हरिद्वार | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं केन्द्रीय उर्जा, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) आर.के.सिंह द्वारा ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार में एकीकृत विद्युत विकास योजना (आईडीपीएस) के अन्तर्गत हरिद्वार के कुम्भ क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ लागत के विद्युत लाईनों के अण्डर ग्राउण्ड कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि हरिद्वार कुम्भ नगरी होने के साथ-साथ मेलों और उत्सवों का भी शहर है। यहां बड़ी संख्या में वर्षभर तीर्थयात्री आते हैं। धार्मिक स्थान साफ-सुथरे होने के साथ ही इन स्थानों पर तीर्थ यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं होनी चाहिए। इस दिशा में हरिद्वार के…
देहरादून में रेमन सर्कस का शुभारंभ
देहरादून। परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित रेमन सर्कस का उद्घाटन उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने विधिवत रूप से रिबन काट कर किया। कार्यकम को संबोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके सर्कस का उद्घाटन करते हुए उन्हें काफी खुशी मिली है।उन्होंने कहा कि जीवन की सच्चाई को सर्कस दिखाता है। जैसे जीवन में खुशी व गम आते हैं, ठीक उसी प्रकार हर पहलू को सर्कस में दिखाया जाता है। अग्रवाल ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के चेहरों से मुस्कान गायब हो गई है। प्राचीन मनोरंजन के…
समाज को कलंकित करने वालों को नहीं बख्शेंगे किन्नर, जानिए ख़बर
देहरादून। किन्नर अखाडा आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि किन्नर समाज को कलंकित करने वालों को किसी भी दशा में बक्शा नहीं जायेगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं को अंजाम देने के लिए कुछ ट्रांसजैण्डर इस प्रकार का काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ट्रांसजैण्डर के बार में कुछ भी पता नहीं है। उनका कहना है कि बधाइयां लेने का कार्य किन्नर समाज का है और इसके अलावा किसी अन्य को यह अधिकार नहीं है। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग किन्नर समाज की परम्पराओं को तोड़ने का प्रयास कर कलंकित करने…
सचिन के आशियाने पर फिर चली जेसीबी, जानिए ख़बर
देहरादून। दुनिया के विख्यात क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के पसंदीदा आशियाना डहलिया बैंक हाउस पर फिर जेसीबी चली। मसूरी में कोठी के शेष हिस्सा को शनिवार से फिर तोड़ा जा रहा है। कैंट बोर्ड लंढौर ने इसकी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थी। बता दें कि सचिन जब भी मसूरी आते थे तो यहीं ठहरते थे। यह उनका पसंदीदा आशियाना माना जाता है। शनिवार को डहलिया बैंक कोठी को तोड़ने की कार्रवाई दोपहर 2.30 बजे से शुरू हुई। इस दौरान कैंट बोर्ड सीईओ जाकीर हुसैन, नायब तहसीलदार दयाराम शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद…
उत्तराखण्ड : ग्राम स्वराज कार्यक्रम में सीएम ने सुनी जन समस्याएं
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने धर्मूचक, डोईवाला में ग्राम स्वराज कार्यक्रम के तहत चैपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना एवं उनका समाधान किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश के गांव में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस प्रकार के कार्यक्रम से अधिकारियों को भी जानकारी मिलती है कि आमजन की समस्या क्या है। समस्या की जानकारी मिलने के बाद ही उसका समाधान किया जा सकता है और समाधान बातचीत करके ही निकाला जा…
पलायन आयोग रिपोर्ट : 10 सालों में लगभग चार लाख लोग कर चुके है पलायन
सीएम त्रिवेंद्र ने आज पलायन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक की है। पिछले दस सालों में तीन लाख 83 हजार 726 लोग यहां से पलायन कर चुके हैं। जबकि एक लाख 18 हजार 981 लोग हमेशा के लिए पलायन कर चुके हैं। पलायन आयोग ने उत्तराखंड की 7950 ग्राम पंचायतों का सर्वेक्षण कर ये रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में साफ हुआ है कि 33 प्रतिशत लोग मजदुरी कर रहे हैं, उत्तराखंड के 7950 ग्राम पंचायतों का सर्वेक्षण जनवरी-फरवरी 2018 में ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से कराया गया। आयोग की टीम ने सभी जिलों का दौरा कर लोगों से ग्राम…
नीरा राडिया के हेलीकॉप्टर की तेज बारिश के चलते इमरजेंसी लेंडिंग
आज अचानक हुई तेज बारिश के चलते कॉरपोरेट जगत की सख्शियत नीरा राडिया के हेलीकॉप्टर की गोपेश्वर में इमरजेंसी लेंडिंग हुई। 45 मिनट बाद मौसम सामान्य होने पर केदारनाथ धाम की ओर उड़ गया। शनिवार को बदरीनाथ धाम में नीरा राडिया के नेयति ट्रस्ट की ओर से निशुल्क अस्पताल का शुभारंभ हुआ। जिसके उद्घाटन के लिए वह बदरीनाथ धाम जा रही थी। लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह बदरीनाथ नहीं पहुंच पाई।शनिवार को जिले में अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरु हो गई। इसी दौरान नीरा राडिया का हेलीकॉप्टर देहरादून से बदरीनाथ धाम की ओर जा रहा था।…
कृषकों को होगा चकबंदी से फायदा-सीएम
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड देहरादून में राज्य स्तरीय गोष्ठी एवं फार्म मशीनरी बैंक मेले में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृषि यंत्रों, विभिन्न प्रकार के फलों, सब्जियों एवं स्थानीय उत्पादों पर लगाई गई आजीविका से जुड़ी प्रर्दशनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेश के सभी 13 जिलों के 13 स्वयं सहायता समूहों को फार्म मशीनरी बैंक के लिए लगभग एक करोड़ रूपये के चैक वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
हाईकोर्ट ने निकाय चुनाव जल्द कराने के दिए निर्देश, अधिसूचना पर लगी रोक हटाई
आज उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव अधिसूचना पर लगी रोक हटा ली है । सरकार ने न्यायमूर्ति सुधांशू धूलिया की एकलपीठ से कहा की वो चुनाव जल्द कराना चाहते हैं । साथ ही सरकार से निकाय चुनाव मामले में अधिसूचना की संवैधानिक स्थिति को लेकर मंगलवार तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ में राज्य निर्वाचन आयोग तथा निकाय सीमा विस्तार को लेकर दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट की नजर में नया तथ्य आया कि संविधान के अनुच्छेद 243 क्यू, के तहत सरकार से कोई अधिसूचना जारी की है या…






























