Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



समाज को कलंकित करने वालों को नहीं बख्शेंगे किन्नर, जानिए ख़बर

 

देहरादून। किन्नर अखाडा आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा है कि किन्नर समाज को कलंकित करने वालों को किसी भी दशा में बक्शा नहीं जायेगा। अपनी महत्वाकांक्षाओं को अंजाम देने के लिए कुछ ट्रांसजैण्डर इस प्रकार का काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ट्रांसजैण्डर के बार में कुछ भी पता नहीं है। उनका कहना है कि बधाइयां लेने का कार्य किन्नर समाज का है और इसके अलावा किसी अन्य को यह अधिकार नहीं है। उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग किन्नर समाज की परम्पराओं को तोड़ने का प्रयास कर कलंकित करने का काम कर रहे है जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उनका कहना है कि बीते दिनों जो घटनाक्रम घटा है उससे किन्नर समाज बेहद चिंतित है और इस घटनाक्रम में ट्रांसजैण्डर किन्नरों के साथ मारपीट कर रहा है और जब गददीनसीन मैडम रजनी रावत ने दूसरे पक्ष को समझाने का प्रयास तो वहां पर ट्रांसजैण्डरों ने इन्दिरानगर पुलिस चैकी में हंगामा शुरू कर दिया और यही वह लोग है जो समाज को कलंकित करने का काम कर रहे है मैडम रजनी रावत को लगातार बदनाम किये जाने की साजिश रची जा रही है और उनकी गददी का पांच सौ साल पुराना इतिहास है और वह गददी की 11वीं पीढी है। कुछ लोग गददी का भी अपमान करने में तुले हुए है। उनका कहना है कि इस प्रकार के कृत्यों को किन्नर अखाडा बर्दाश्त नहीं करेगा और यह जो लोग है वह ट्रांसजैण्डर होने का भी दुरूपयोग कर रहे है। उनका कहना है कि अजय पाल जो पहले मैडम रजनी रावत के यहां काम करता था और उसे बडे ही लाड प्यार से रखा गया लेकिन आज अचानक उसे क्या हो गया यह समझ में नहीं आता है लगातार मिथ्या आरोप प्रत्यारोपों से ट्रांसजैण्डर किन्नरों के अस्तित्व को खत्म करने की पूर्ण रूप से कोशिश कर रहे है लेकिन ऐसा कदापि नहीं होने दिया जायेगा। उनका कहना है कि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जो भी फैसला आयेगा वह सभी को मान्य होगा, लेकिन इस दौरान बधाईयां लेने जाकर वहां पर मारपीट करना कहां की नैतिकता है। उनका कहना है कि यह ट्रांसजैण्डर परम्पराओं को उल्लंघन कर रहे है, जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर वार्ता में पुष्पा, भवानी, रूद्राणी क्षेत्री, हेमा बोरा, रविना आदि मौजूद थे।

Leave A Comment