हाई कोर्ट ने निकाय चुनाव को लेकर सरकार से मांगा जवाब
हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग की दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जवाब दाखिल करने के आदेश पारित किए हैं। कोर्ट ने चुनाव को लेकर आयोग के रवैये को भी सही नहीं माना। उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर फिलहाल तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। बुधवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धुलिया की एकलपीठ ने मामले को सुनने के बाद राज्य सरकार से जवाब दाखिल करने का आदेश पारित करते हुए सुनवाई 11 अप्रैल नियत कर दी। कल निर्वाचन आयोग ने याचिका दायर कर कहा है कि राज्य के 2013 में गठित निकाय बोर्डों की बैठक चार…
सीएम एप पर शिकायत, और रौशन हुआ प्यारचंद कुमाई का घर, जानिए खबर
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मोबाइल एप पर 03 अप्रैल, 2018 घनसाली निवासी प्यारचंद कुमाई ने शिकायत दर्ज कि उनके सारे दस्तावेज सही होने के बावजूद भी उन्हें बी.पी.एल. स्कीम के तहत बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है और वो रोजाना बिजली विभाग के दफ्तर के चक्कर लगा रहे है, बिजली विभाग द्वारा मीटर उपलब्ध नहीं है का बहाना बताया जाता है। मुख्यमंत्री कार्यालय देहरादून को सीएम मोबाइल एप पर यह शिकायत प्राप्त होते ही इसे बिजली विभाग को इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए गए। उच्चाधिकारियों से आदेश प्राप्त होते ही धनसाली बिजली…
नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी सुबह 5.00 बजे से करे क्षेत्र भ्रमण: सीएम
देहरादून | मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने नगर निकायों के सभी अधिशासी अधिकारियों को प्रातः 5.00 बजे से क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को स्वच्छता अभियान की नियमित समीक्षा करने और स्वयं प्रातः औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। गंगा के दर्शन को बाधित करने वाली होर्डिंग्स पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को ऐसी होर्डिंग से खिलाफ कार्यवाही करने को कहा…
केदारनाथ में वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, सवार सभी सुरक्षित
आज सुबह गुप्तकाशी से सामान लेकर केदारनाथ आ रहा वायुसेना का हेलिकॉप्टर MI-17 क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर में छह लोग सवार थे। एक को हल्की चोट आई है, अन्य सभी सुरक्षित हैं। हेलिकॉप्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े आठ बजे यह बड़ा हादसा होते बाल-बाल बचा। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर एमआई 17 क्रैश हो गया। सूचना पाकर डीएम भी केदारनाथ पहुंचे। पायलट और को-पायलट सुरक्षित हैं। हादसे के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल हेलिकॉप्टर के क्रैश होने का कारण नहीं पता लग पाया है। हेलिकॉप्टर हैलीपेड में…
सांसद अनिल बलूनी अपना पहला वेतन अनाथ बच्चों के कल्याण हेतु करेंगे दान
देहरादून | आज राज्यसभा सदस्य के रूप में संसद भवन में नव निर्वाचित सदस्य अनिल बलूनी ने विधिवत सदस्यता ली. शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि वे अपना पहला वेतन देहरादून स्थित राजकीय अनाथालय के बच्चों के कल्याण हेतु समर्पित करेंगे. उन्होंने कहा कि वे राज्य-हित के ज्वलंत विषयों को उच्च सदन में उठाएंगे और केंद्र तथा राज्य सरकार के विषयों पर एक राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने प्रांत की प्रभावी पैरवी करेंगे. विगत दिनों उत्तराखंड से राज्यसभा हेतु निर्विरोध निर्वाचित होने पर बलूनी ने कहा था कि उनके सम्मान में कार्यकर्ता किसी भी तरह के होर्डिंग, बैनर…
राज्य के युवा बने रोजगार देने वाला : मुख्यमंत्री
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्टार्टअप नीति का उद्देश्य युवा उद्यमियों को बढ़ावा देना है। उत्तराखण्ड का युवा रोजगार मांगने के स्थान पर रोजगार देने वाला बने। युवा उद्यमी स्टार्टअप के जरिए कई युवाओं को रोजगार प्रदान कर सकते है। उत्तराखण्ड में प्राकृतिक संसाधनों से सम्बन्धित स्टार्टअप की प्रबल सम्भावनाएं है। प्रदेश में लगभग 58 प्रतिशत आबादी युवाओं की हैं। राज्य सरकार उद्योगों के लिये अच्छा महौल उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है। ईज आॅफ डूइंग बिजनेस में प्रदेश अभी 6वें स्थान पर है और इसकी रैंकिंग में सुधार आने की उम्मीद है। उन्होंने स्टार्टअप वैन को एक अच्छी…
सीएम मोबाइल एप पर शिकायत और दिव्यांग एवं वृद्ध महिला के घर पर लगा पानी का कनेक्शन
देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मोबाईल एप के माध्यम से टिहरी जनपद के विकासखण्ड चम्बा के भेटुडी ग्राम की दिव्यांग वृद्ध महिला आनन्दी उनियाल के पानी के नए कनेक्शन की समस्या का त्वरित समाधान हुआ है। उनियाल पेयजल की समस्या से परेशान थी, उन्हें काफी समय से पानी गांव के दूसरे स्रोत से लाना पड रहा था। उन्होंने अपनी समस्या नगरपालिका परिषद टिहरी की वार्ड नं 09 की सभासद उर्मिला महर सिलकोटी को बताई। श्रीमती महर ने दिव्यांग वृद्ध महिला की समस्या के निदान हेतु समस्या मुख्यमंत्री एप पर भेजी। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा एम.डी. उत्तराखण्ड पेयजल…
2020 तक उत्तराखंड में गंगा पूर्ण रूप से प्रदूषण मुक्त : त्रिवेंद्र
हरिद्वार | आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि वर्ष 2020 तक उत्तराखंड में गंगा को पूर्ण रूप से प्रदूषण मुक्त कर दिया जाएगा। सरकार पंचेश्वर बाँध परियोजना के विस्थापितों को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निजी मेडिकल संस्थानों को फीस वृद्धि के निर्णय को वापस लेने के निर्देश दिए गए है। किसी भी कालेज को मनमानी नहीं करने देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले समय में विश्वविद्यालय एक्ट में सुधार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की पुस्तकें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। एनसीईआरटी की पुस्तकों की वजह से सत्र…
गंगोरी पुल दोबारा टूटने से गंगोत्री राजमार्ग बाधित
गंगोरी पुल टूटने से गंगोत्री घाटी अलग-थलग पड़ गई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर अस्सीगंगा नदी पर गंगोरी में बना बैली ब्रिज तीन महीने के भीतर फिर टूट गया है। उत्तरकाशी से चीन सीमा को जोड़ने वाला यह एक मात्र पुल है। इसके दोबारा टूटने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। ऐसे में गंगोरी से आगे भटवाड़ी, हर्षिल, गंगोत्री व असी गंगा क्षेत्र सहित चीन सीमा की सामरिक चौकियों से संपर्क पूरी तरह कट गया है। इसकी वजह से गंगा घाटी का उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। चीन सीमा को जोड़ने वाला…
प्रतिभागियों ने दिखायी अपनी प्रतिभा, जानिए खबर
देहरादून। स्वास्तिक इवेंट्स एंड प्रोडक्शन हाउस द्वारा मिस्टर एंड मिस नाॅर्थ इंडिया ग्लैम हंट के लिए स्काई हब में आॅडिशन का आयोजन किया गया। आॅडिशन में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखायी। निर्णायक मंडल में माॅडल स्वाति, स्थनीय कलाकार नीलम, माॅडलिंग ट्रेनर विवेक सजवाण, व ग्रुमर सुमित बरसवाल बतौर जज उपस्थित रहे। आॅडिशन में देहरादून सहित ऋषिकेश, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली आदि जिलों के 60 से अधिक प्रतिभागियों ने रैंप वाॅक किया व सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, व अन्य गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखायी। सभी प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल के सामने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन दिया। सभी जजों ने प्रतिभागियों की प्रशंसा की…




























