Breaking News:

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026



हुनर है तो रोजगार भी है , जानिए ख़बर

देहरादून | राज्य के युवाओं के हुनर को उभारने के उददेश्य से उत्तराखण्ड  कौशल विकास समिति, द्वारा इंडिया स्किल्स-उत्तराखण्ड 2018 नामक कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में  देहरादून स्थित ओरेन इन्टरनेशनल में ब्यूटि थैरेपी श्रेणी गढ़वाल मण्डल स्तर की प्रतियोगिता सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में गढ़वाल क्षेत्र के विभिन्न युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।  ज्ञातव्य है कि वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता में मिशन निदेशक डाॅ0पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में, उत्तराखण्ड पहली बार भाग ले रहा है। वल्र्ड स्किल प्रतियोगिता कौशल के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी प्रतियोगिता हेै जिसे कौशल का ओलम्पिक्स भी कहा जाता है। यह प्रति दो वर्षो में आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कौशल विकास को समृद्व करना जिससे अधिक से अधिक युवा कौशल में रूची लें साथ ही कौशल क्षेत्रों में भविष्य निर्माण की ओर अग्रसर रहें। प्रतियोगिता में गढ़वाल क्षेत्र से 27 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इनमें से सर्वकुशल पांच छात्रों को चयनित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आकांक्षा, द्वितीय स्थान पर रुखसार,  तृतीय स्थान पर रजनी थापा, चतुर्थ स्थान पर पलक तथा पांचवे स्थान पर महिमा रहे। प्रतियोगिता के निष्पक्ष निर्णय हेतु ब्यूटि थैरेपी के विशेषज्ञ श्रीमती भारती, ओरेन अकादमी चढ़ीगढ़,  महेश, गीतांजली सैलून, देहरादून एवं  विनीता, वन्डर लैप सैलून, देहरादून की तीन सदस्यों की जूरी बनायी गयी। इसी क्रम में कुमाँऊ क्षेत्र की हल्द्वानी में भी दिनांक 11 अप्रैल 2018 को प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। गढवाल एंव कुमाउं मंडल से चयनित दस प्रतिभागियों द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिनांक 17 अप्रैल 2018 को गीतांजली सैलून, ई0सी0 रोड़, देहरादून में प्रतिभाग किया जायेगा। इसके उपरान्त जो छात्र चयनित होगें उनको राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जायेगा। और वहाँ से चयनित छात्र वर्ल्ड स्किल 2019 जो कि रूस के कज़ान शहर में होगा उसमें शिरकत करेगें। प्रतियोगिता के दौरान नोडल अधिकारी कौशल विकास मिशन/उपनिदेशक सेवायोजन श्रीमति चन्द्रकांता, कौशल विकास के समन्वयक  अवनीश जैन एवं उपसमन्वयक  एस.पी. सचान, सलाहकार  शावेज़ बख्श, प्रबन्धक प्लेसमेन्ट  स्वेता उनियाल एवं सेवायोजन अधिकारी  बिनिता आदि मौजूद थे।

Leave A Comment